EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया

भारत के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में चीतों के पुनर्वास की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारम्भ किया था. इसके तहत उन्होंने इन चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान को उपहार स्वरूप दिया.

मुख्य बिन्दु

  • भारत में इस जंगली जानवर को वापस लाने के लिए विश्व की यह पहली अंतरमहाद्वीपीय परियोजना है.
  • नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया है, जिसमें चार नर और चार मादा चीते हैं. इन चीतों को एक समझौता ज्ञापन के तहत नामीबिया की राजधानी विंडहोक से एक विशेष मालवाहक विमान से लाया गया.
  • भारत से चीते विलुप्त हो गए थे. आखिरी चीता 1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मारा गया था. इसके बाद 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था.
  • दुनिया में चीतों की सबसे अधिक आबादी नामीबिया में है. नामीबिया को ‘चीतों की राजधानी’ कहा जाता है.
  • अगले पांच वर्षों में नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और अन्य अफ्रीकी देशों से कुल 50 चीतों को भारत लाए जाने की योजना है.
  • चीता दुनिया का सबसे तेज जानवर है जो 113 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकता है.

74वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2022 की घोषणा, ‘सक्सेशन’ को उत्कृष्ट ड्रामा का पुरस्कार

74वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड (Primetime Emmy Awards) 2022 की घोषणा हाल ही में की गयी थी. पुरस्कार समारोह 12 सितंबर, 2021 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles), कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था. समारोह में ड्रामा सीरीज ‘सक्सेशन’ (Succession) को उत्कृष्ट ड्रामा का पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2022 प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के मुख्य विजेता

  • उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज़: सक्सेशन (Succession)
  • उत्कृष्ट अभिनेता-नाटक: ली जंग जे (कोरियन सीरीज स्क्विड गेम)
  • उत्कृष्ट अभिनेत्री-कॉमेडी: जीन स्मार्ट (कॉमेडी सीरीज हैक्स)
  • उत्कृष्ट निर्देशक-नाटक: ह्वांग डोंग-ह्युक (ड्रामा सीरीज स्क्विड गेम)

एमी पुरस्कार: एक दृष्टि

  • प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, एक अमेरिकी पुरस्कार है जो टेलीविजन मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाता है.
  • इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है.
  • इस पुरस्कार को अकेडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सायांसेस/नैशनल अकैडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सयांसेस द्वारा प्रदान किया जाता है.

ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी परिसंघ के विश्‍व डेयरी सम्‍मेलन का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय डेयरी परिसंघ के विश्‍व डेयरी सम्मेलन 2022 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्‍सपो सेंटर और मार्ट में 12-15 सितम्बर तक किया गया था. इस सम्मेलन में पचास देशों के लगभग पन्द्रह सौ लोगों ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. सम्मेलन का थीम था – ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’.
  • भारत में पिछली बार 1974 में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था.
  • इस सम्मेलन में वैश्विक और भारतीय डेयरी हितधारकों सहित शीर्ष डेयरी उद्यमी, विशेषज्ञ, किसान और नीति योजनाकार ने हिस्सा लिया.
  • भारतीय डेयरी उद्योग की वैश्विक दूध में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है. भारत में सालाना करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है और इससे आठ करोड़ डेयरी किसान सशक्त हो रहे हैं.
  • दूध उत्‍पादन में भारत पूरे विश्‍व में प्रथम स्थान पर है. आज पूरे विश्‍व में दूध उत्पादन 2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि भारत में इसकी रफ्तार 6 प्रतिशत से भी ज्यादा है.

समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की 22वीं बैठक आयोजित की गई

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 22वां शिखर सम्मेलन 2022 उज्‍बेकिस्‍तान के समरकंद में आयोजित किया गया था. इस बैठक में इसके सभी सदस्य देशों के नेताओं और अन्य निमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया था. सम्मेलन की अध्यक्षता उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने की थी.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के प्रयोजन से 15-16 सितम्बर को उज्‍बेकिस्‍तान की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया और इसके इतर कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकें भी की थी.

22वां SCO शिखर सम्मेलन 2022: मुख्य बिन्दु

  • 22वें SCO शिखर सम्मेलन में समसामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा संगठन में सुधार और विस्‍तार, सुरक्षा की स्थिति, क्षेत्र में विभिन्‍न देशों के साथ भारत के सहयोग, संपर्क को मजबूत बनाने और क्षेत्र में व्‍यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचा-विमर्श हुआ. शिखर सम्मेलन का समापन समरकंद घोषणा पर हस्ताक्षर के साथ हुआ.
  • ईरान ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि उसे SCO में पूर्ण सदस्यता मिल सके. फिलहाल उसे पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल है.
  • उज्बेकिस्तान ने SCO की अध्यक्षता भारत को सौंपी. भारत 2023 में संगठन के अध्यक्ष के रूप में SCO के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
  • बैठक में वाराणसी को वर्ष 2022-2023 के लिए SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी नामित किया गया. इससे भारत और SCO सदस्य देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की द्विपक्षीय बैठकें

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने SCO की 22वीं बैठक से अलग रूस, उजबेकिस्‍तान, ईरान और तुर्की के नेताओं से मुलाकात की. इन नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई.
  • रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट जैसे मुद्दों को उठाया. इस अवसर पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन, द्पिक्षीय व्‍यापार, रूस के उर्वरकों की आपूर्ति, कृषि में सहयोग, तेल, गैस, परमाणु ऊर्जा और वीजा मुक्‍त पर्यटकों की आवाजाही के मुद्दे उठाए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने का निमंत्रण दिया.
  • भारत-उजबेकिस्‍तान द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उजबेकिस्‍तान के राष्ट्रपति शावकत मिरजियोयेव ने चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्‍ट्रीय उत्‍तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के अधिक उपयोग सहित कुछ संभावनाओं का पता लगाने के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण बताया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की और चाबहार बंदरगाह के विकास में प्रगति की समीक्षा की.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसिप तैय्यप अर्दोगन के साथ बातचीत की. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO): एक दृष्टि

SCO की शुरुआत जून 2001 में शंघाई में हुई थी और इसके आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें छह संस्थापक सदस्य चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान इसमें 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे.


16 सितम्बर: ओजोन परत संरक्षण दिवस से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (International Day for the Preservation of the Ozone Layer) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाना है.

23 जनवरी, 1995 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में 16 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.

इस वर्ष यानी 2022 के ओज़ोन परत संरक्षण दिवस का थीम ‘Montreal Protocol@35’ (मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल@35) है.


17 सितम्बर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया गया

17 सितम्बर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ (Hyderabad Mukti Divas) मनाया गया. यह दिवस हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में ऐतिहासिक विलय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. आज ही के दिन 1948 में निजाम के दमनकारी शासन का अंत हुआ था. ‘ऑपरेशन पोलो’ के नाम से प्रसिद्ध यह दिवस पुलिस कार्रवाई का द्योतक है.

इस वर्ष यानी 2022 में तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 17 सितम्बर से एक वर्ष के लिए ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह’ मनाया जा रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच युद्ध विराम घोषित

संयुक्त राष्ट्र और अमरीका ने दो दिन की हिंसा के बाद आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच घोषित युद्ध विराम का स्वागत किया है. यह संघर्ष नागोर्नो-कराबख़ क्षेत्र से जुड़ा है. इस संघर्ष में 170 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और इसके लिए दोनों देशों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है.

इंग्‍लैंड ने भारत से टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट श्रृंखला जीती

इंग्‍लैंड ने भारत के साथ टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट श्रृंखला 2-1 से जीत ली है. ब्रिस्‍टल में तीसरे और अंतिम मैच में उसने भारत को सात विकेट से हराया और 123 रन का लक्ष्‍य 18 ओवर और दो गेंद में हासिल कर लिया. सोफिया डंकली प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशों से मिले उपहारों की ई-नीलामी 17 सितम्बर से शुरू हुई है. इस दौरान 1222 स्मृति चिन्हों की नीलामी दो अक्तूबर तक होगी. श्री मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो नमामि गंगे के माध्यम से गंगा नदी के संरक्षण के शुभ कार्य के लिए सभी उपहारों की नीलामी कर रहे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top