EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने QRSAM मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारत ने 8 सितम्बर को त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा ओड़िसा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया था. यह प्रणाली अब सेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है.

इस परीक्षण में उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों के खिलाफ उड़ान परीक्षण किए गए थे. इसमें लंबी दूरी व मध्यम ऊंचाई वाले लक्ष्य, छोटी रेंज वाले लक्ष्य, ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्य, राडार पर आसानी से पकड़ में न आने वाले लक्ष्य शामिल थे.

QRSAM मिसाइल: मुख्य बिन्दु

  • यह सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल है. इसे दागो और भूल जाओ की तकनीकी के साथ विकसित की गई है.
  • इस मिसाइल प्रणाली में सभी स्वदेशी उपकरण लगे हैं, जिसमें स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी वाली मिसाइल, सचल लॉन्चर, पूरी तरह स्वचालित कमान एवं नियंत्रण प्रणाली तथा निगरानी रडार शामिल हैं.

राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्‍टा के बीच कर्त्‍तव्‍य पथ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 सितम्बर को सेंट्रल विस्‍टा के राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के मार्ग ‘कर्त्‍तव्‍य पथ’ का उद्घाटन किया. उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की मूर्ति का भी अनावरण किया.

कर्त्‍तव्‍य पथ: मुख्य बिन्दु

  • कर्त्‍तव्‍य पथ नाम इसके पूर्ववर्ती नाम ‘राजपथ’ को बदल किया गया है. राजपथ वह मार्ग है जहां 26 जनवरी की परेड होती है.
  • रायसीना हिल कॉम्प्लेक्स से इंडिया गेट तक चलने वाले इस औपचारिक बुलेवार्ड को पहली बार किंग्सवे के नाम से जाना जाता था. इसे ब्रिटिश राज द्वारा 1911 में कलकत्ता (अब कोलकाता) से अपनी राजधानी स्थानांतरित करने के बाद बनाया गया था. फिर स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर ‘राजपथ’ कर दिया गया.

सुभाष चन्‍द्र बोस की प्रति‍मा का अनावरण

  • इंडिया गेट के निकट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की विशाल प्रति‍मा के अनावरण किया गया है. इस स्थान पर पहले ब्रिटेन के प्रतिनिधि की प्रतिमा थी.
  • नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की ग्रेनाइट की प्रति‍मा 28 फुट ऊंची है और इसे इंडिया गेट के निकट छतरी के नीचे लगाया गया है.
  • नेताजी सुभाष अखंड भारत के पहले प्रधान थे, जिन्होंने 1947 से भी पहले अंडमान को आजाद कराकर तिरंगा फहराया था.

भारत-जापान 2 प्लस 2 वार्ता जापान में आयोजित की गई

भारत और जापान के बीच 8 सितम्बर को ‘2 प्लस 2’ वार्ता जापान में आयोजित की गई थी. इस वार्ता में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने भाग लिया था. बैठक में जापान का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने किया.

मुख्य बिन्दु

  • दोनों देशों के बीच यह दूसरी टू प्‍लस टू वार्ता थी. इस वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजना तय की गई.
  • भारत और जापान, विशेष रणनी‍तिक और वैश्विक साझेदारी की दिशा में कार्य कर रहें हैं. इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं.
  • टू प्‍लस टू वार्ता के अतिरिक्‍त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए जापान के रक्षामंत्री के साथ अलग से वार्ता भी की.
  • विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और जापान नियम-आधारित व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि भारत और जापान हिंद प्रशांत पहल, साझेदारी और आर्थिक कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं.

चिली में नए संविधान को अस्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शन

चिली में जनमत संग्रह में नए संविधान को अस्वीकार कर दिया गया है. नए संविधान के अस्वीकार कर दिए जाने के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है.

मुख्य बिन्दु

  • 4 सितंबर को नए संविधान को स्वीकारने या खारिज करने के लिए जनमत संग्रह किया गया था. इस जनमत संग्रह में, नए संविधान के खिलाफ 61.9 प्रतिशत और इसके पक्ष में 38.1 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला.
  • नए संविधान को खारिज किए जाने के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया. छात्रों द्वारा पहले भी देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी.
  • इसके परिणाम में प्रगतिशील राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक को सरकार के गठबंधन को व्यापक बनाने के लिए अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना पड़ा.
  • नए संविधान में राष्ट्रपति को विधायकों के साथ सार्वजनिक खर्च से जुड़े कानूनों को प्रस्तुत करने की शक्ति दी गई है. वर्तमान में, यह शक्ति विशेष रूप से राष्ट्रपति के पास है.

मिलान में गैसटेक सम्मेलन आयोजित किया गया

तरल प्राकृतिक गैस (LNG) पर केन्द्रित गैसटेक सम्मेलन इटली के मिलान में 7 सितम्बर को आयोजित किया गया था. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था. वे इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के प्रयोजन से 6-8 सितम्बर को इटली यात्रा पर थे.

गैसटेक LNG पर केन्द्रित दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन है. इस सम्मेलन में ऊर्जा परिदृश्‍य पर चर्चा करने, कोविड महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियों को पुन: पटरी पर लाने का आकलन करने और कार्बन उत्सर्जन मुक्त ऊर्जा के लिए मार्ग तैयार करने के बारे में विचार किया गया.

इस सम्मेलन से इतर श्री पुरी ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा फोरम (IEEF) के महासचिव जो‍सेफ मैकमोनिगल से भेंट की थी और मौजूदा ऊर्जा संकट के समाधान के उपायों पर विचार-विमर्श किया था.


भोजपुरी लोक नाट्य कला के प्रसिद्ध कलाकार राम चंद्र मांझी का निधन

बिहार में, भोजपुरी लोक नाट्य कला ‘लौंडा नाच’ के प्रसिद्ध कलाकार राम चंद्र मांझी का 7 सितम्बर को निधन हो गया.

उनका जन्म बिहार में सारण जिले के नागरा ब्लॉक के गांव तुजरपुर में समाज के कमजोर वर्ग के परिवार में हुआ था. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मांझी कला के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार विजेता भी थे. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पिछले साल उन्हें सम्मानित किया था.

लौंडा नाच बिहार की एक प्रमुख भोजपुरी लोक कला है जिसमें गीत, नृत्य, हास्‍य, व्यंग्य, की प्रस्तुतियां की जाती है. इस कला में पुरुष प्रदर्शन के दौरान साड़ी, ब्लाउज, लंबे बालों वाली विग पहनकर महिलाओं का रूप धारण करते हैं.


8 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकरी

प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) के रूप में मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2022 का विषय (थीम) ‘ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस’ (Transforming Literacy Learning Spaces) है.

17 नवम्बर 1965 को युनेस्को ने 8 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी. पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 1966 में मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-अमेरिका टू प्‍लस टू अंतर-सत्रीय बैठक

भारत-अमेरिका टू प्‍लस टू अंतर-सत्रीय बैठक 7 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित की गई. इसका नेतृत्व विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय तथा अमेरिकी विदेश और रक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया. बैठक में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अप्रैल 2022 में हुई टू प्‍लस टू मंत्रीस्‍तरीय वार्ता के निष्‍कर्षों की समीक्षा की गई.

भारत-चीन के सैनिकों ने गोगरा हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू किया

भारत और चीन के सैनिकों ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग पेट्रोलिंग पाइंट 15 (PP-15) के क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया है. 8 सितंबर 2022 को भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक के 16वें दौर में बनी सहमति के अनुसार ये कदम उठाया गया है. अप्रैल-मई 2020 में चीनी सेना द्वारा कई क्षेत्रों में सीमा का उल्लंघन करने के बाद से भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है.

अमेरिका ने पाकिस्तान को 450 मिलियन डॉलर सहायता की मंजूरी दी

अमेरिका ने F-16 लड़ाकू विमान के रखरखाव के लिए पाकिस्तान को 450 मिलियन अमरीकी डॉलर सहायता की मंजूरी दी है. तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 2018 में पाकिस्तान को सभी रक्षा और सुरक्षा सहायता को रोकने की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान को दी गई यह पहली बड़ी सुरक्षा सहायता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top