EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड: मुख्य जानकारी

22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham 2022 Commonwealth Games) का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में किया जा रहा है.

इन खेलों के आठवें दिन 6 अगस्त को भारत ने 14 पदक जीते. कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने पुरुष 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को हराकर यह पदक अपने नाम किया.

पदक तालिका में ऑस्‍ट्रेलिया पहले, इंग्‍लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्‍थान पर है. भारत 16 स्‍वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्‍य पदक सहित 46 पदक जीतकर 5वें पायदान पर है.

पढ़ें पूरा आलेख…»

उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ का निर्वाचन

जगदीप धनखड़, भारत के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं. भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान और मतगणना 6 अगस्त को संपन्न हुआ था.

  • इस चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था जबकि मार्गरेट अल्वा विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार थीं.
  • नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को 346 मतों के अंतर से हराया. धनखड़ को  कुल डाले गए 725 में से 528 वोट मिले. वहीं, अल्वा को 182 वोट मिले. जबकि 15 वोट अमान्य रहे.
  • जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे. उनका जन्म राजस्थान में हुआ था। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे है. इससे पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे. 1993 से 1998 तक किशनगढ़ (राजस्थान) से विधायक चुने गए थे।
  • जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राष्ट्रपति भवन में देश के शपथ दिलायेंगी. मौजूदा उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है.

भारतीय संविधान में उपराष्ट्रपति

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में भारत के उपराष्ट्रपति होने की बात कही गई है. अनुच्छेद 64 के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति (अध्यक्ष) होता है.
  • अनुच्छेद 65 के अनुसार “राष्ट्रपति की मृत्यु, इस्तीफे या हटाने की स्थिति में उपराष्ट्रपति उस तारीख तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा जब तक कि नए राष्ट्रपति की नियुक्ति नहीं की जाती.

उपराष्ट्रपति चुनाव

  • उपराष्ट्रपति चुनाव भारतीय निर्वाचन आयोग संपन्न कराता है. इसके लिए निर्वाचन आयोग एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करता है.
  • राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों पदों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से (आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति) होता है. यानी चुनाव जनता की बजाय उनके द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधि करते हैं.
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, मतदान में हिस्सा लेते हैं.
  • वहीं राष्ट्रपति के चुनाव में लोक सभा और राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य और राज्यों के विधानमंडलों के सदस्यों को भी मतदान का अधिकार होता है. राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी सदन के मनोनीत सदस्य को वोट नहीं डाल सकते.
  • राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी संदेह या विवाद सामने आने पर संविधान के अनुच्छेद-71 के मुताबिक, फैसले का अधिकार केवल देश की सुप्रीम कोर्ट को है.
  • उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार को कम-से-कम 20 सांसद बतौर प्रस्तावक और 20 सांसद बतौर समर्थक दिखाने की शर्त पूरी करनी होती है. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होना चाहिए.

अब तक के उपराष्ट्रपति

  1. डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1952 से 12 मई 1962
  2. जाकिर हुसैन 13 मई 1962 से 12 मई 1967
  3. वीवी गिरि 13 मई 1967 से 3 मई 1969
  4. गोपाल स्वरूप पाठक 31 अगस्त 1969 से 30 अगस्त 1974
  5. बीडी जत्ती 31 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979
  6. मोहम्मद हिदायतुल्ला 31 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984
  7. आर वेंकटरमण 31 अगस्त 1984 से 24 जुलाई 1987
  8. शंकर दयाल शर्मा 3 सितम्बर 1987 से 24 जुलाई 1992
  9. केआर नारायणन 31 अगस्त 1992 से 24 जुलाई 1997
  10. कृष्णकांत 21 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002
  11. भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007
  12. मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त 2007 से 19 जुलाई 2017
  13. एम वेंकैया नायडू 11 अगस्त 2017 से 10 अगस्त 2022
  14. जगदीप धनखड़ 11 अगस्त 2017 से वर्तमान

भारत ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्टेडियम में 5 अगस्त को खेले गये फाइनल में भारत ने बंगलादेश को 5-2 से हराया.

मैच का फैसला अतिरिक्त समय में हुआ. गुरकीरत सिंह ने चार, जबकि हिमांशु झांगरा ने एक गोल किया. भारत ने लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता का खिताब जीता है.


7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आमतौर पर देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों की आय को बढ़ाना और उनके गौरव में वृद्धि करना है.


6 अगस्त 2022: हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है. द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान जापान के हिरोशिमा पर इसी दिन में परमाणु बम गिराया गया था. आज जापानी शहर पर परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगांठ है.

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जपान के हिरोशिमा नामक नगर में ‘लिटिल बॉय’ नामक यूरेनियम गिराया था. हिरोशिमा को तबाह करने के बाद अमेरिका ने 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर ‘फैट मैन’ नामक प्लूटोनियम बम गिराया.

अमेरिका दुनिया का इकलौता देश है, जिसने मानव इतिहास में सबसे बड़ा नरसंहार करने वाले परमाणु बमों का इस्तेमाल किया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

स्वास्थ्य बजट को GDP के 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश के स्वास्थ्य बजट को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में स्‍वास्‍थ्‍य बजट 1.9 प्रतिशत है. वर्ष 2014 के दौरान कुल स्वास्थ्य बजट 33 हजार करोड़ रुपये था, जो अब 2022-23 में बढकर 83 हजार करोड़ रुपये हो गया है.

विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ समूह का गठन

भारतीय प्रतिभूति और विनि‍मय बोर्ड (सेबी) ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ समूह गठित किया है. पूर्व आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्‍यम इस परामर्श समिति की अध्यक्षता करेंगे. यह समिति उपलब्‍ध निवेश अवसरों की समीक्षा करेगी और बॉन्‍ड बाजार में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के बारे में सुझाव भी देगी.

14 अगस्‍त को विभाजन त्रासदी दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि 14 अगस्त का दिन लाखों लोगों की पीड़ा और यातना को याद करते हुए विभाजन त्रासदी दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा. विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 14 अगस्‍त को विभाजन त्रासदी दिवस के रूप में याद करने को कहा है.

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में 31 प्रतिशत बढ़ोत्तरी

वर्तमान वित्तीय वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही के दौरान कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में 31 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है. सांख्यिकी महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार कृषि और संसाधित खाद्य उत्पादों का समग्र निर्यात इस वर्ष अप्रैल से जून की अवधि में बढ़कर 7.48 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य का हो गया. पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 5.66 अरब डॉलर का था.

श्रीलंका ने चीन के युआन वांग-5 पोत की यात्रा को स्थगित करने को कहा

श्रीलंका सरकार ने चीन से कहा है कि वह अपने खोजी पोत युआन वांग-5 की हमबनटोटा बंदरगाह की यात्रा स्थगित कर दे. चीनी पोत युवान वांग-5 13 जुलाई को चीन के जियांगयिन से रवाना हुआ था जिसके 11 से 17 अगस्त के बीच श्रीलंका बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद थी. यह खोजी पोत अंतरिक्ष और उपग्रह खोज के लिए तैनात किया गया है.

भारत ने वेस्‍टइंडीज से क्रिकेट श्रृंखला जीती

भारत ने वेस्‍टइंडीज को चौथे ट्वेंटी-ट्वेंटी अंततराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. फ्लोरिडा में खेले गए इस श्रृंखला के चौथे  मैच में भारत ने  वेस्टइंडीज को 59 रन से पराजित किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top