EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-29 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश बने

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश के रूप में 27 अगस्त को शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें राष्‍ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई.

मुख्य बिन्दु

  • वे भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश बने हैं. उन्होंने  सेवानिवृत्त हुए 48वें प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमणा का स्थान लिया है.
  • न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का कार्यकाल 74 दिन (8 नवंबर 2022 तक) का होगा, जो औसत कार्यकाल से कम है. न्यायमूर्ति ललित के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ अगले (50वें) प्रधान न्यायाधीश हो सकते हैं. उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा.
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त होते हैं.
  • भारत गणराज्य में अब तक कुल 49 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। न्यायमूर्ति श्री एचजे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय नेताओं की वैश्विक सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं. विश्व के शीर्ष नेताओं के बीच कराए गए मार्निंग कंसल्ट सर्वे (Morning Consult Survey)  में उन्हें दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया.

मुख्य बिन्दु

  • इस सर्वे में विश्व के 22 नेताओं को शामिल किया गया था. सर्वे के मुताबिक, दुनिया में 75 प्रतिशत से अधिक रेटिंग के साथ लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी हैं.
  • इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 फीसदी और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी 54 फीसदी रेटिंग के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
  • वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 41 प्रतिशत रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं. बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी के साथ छठे और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 38 फीसदी के साथ सातवें स्थान पर हैं.
  • इससे पहले जनवरी 2022 और नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर थे.

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 25-26 अगस्त को आयोजित किया गया था. सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के तिरूपति में किया था.

श्रम मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन: मुख्य बिन्दु

  • सहकारी संघवाद की भावना के अंतर्गत, श्रम संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था.
  • यह श्रमिकों के कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन तथा केन्द्र और राज्यों के लिए बेहतर तालमेल में मदद करेगा.
  • सम्मेलन के चार मुख्य सत्र थे. इसमें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए ई-श्रम पोर्टल के एकीकरण और ईएसआई अस्‍पतालों में चिकित्‍सा सेवा में सुधार शामिल था. अन्‍य दो सत्रों के विषय थे- चार श्रम संहिताओं के अंतर्गत नियम तय करना और विजन श्रमेव जयते @ 2047.
  • इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया.

भुज में भूकंप के पीड़ितों की याद में ‘स्मृति वन’ का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अगस्त को गुजरात में कच्छ के भुज में स्मृति वन का लोकार्पण किया. स्मृति वन एक संग्रहालय है जो वर्ष 2001 में भूकम्प के बाद गुजरात की जनता की सद्भावना का प्रतीक है. इसके अंदर बनाए गए स्मारक में भूकम्प से मरने वालों के नाम लिखे गये हैं. यह संग्रहालय 11500 वर्गमीटर में फैला है. इसमें आठ खंड, एक दीर्घा और एक थिएटर मौजूद है.

470 एकड़ में फैला स्मृति वन मेमोरियल प्रोजेक्ट भुज में भुजियों पहाड़ी के ऊपर बनाया गया है जो 2001 के गुजरात भूकंप के पीड़ितों के लिए एक श्रद्धांजलि है. 12,000 से अधिक लोगों ने इस विनाशकारी भूकंप में अपनी जान गंवाई थी.

प्रधानमंत्री ने भूकंप से संबंधित एक और स्मारक “वीरबालक स्मारक” का भी वर्चुअली लोकार्पण किया. यह स्मारक अंजार शहर में 185 बच्चों और 20 शिक्षकों की याद में बनाया गया है जो भूकंप में मलबे में जिंदा दब गए थे.


लिन्थोई चनंबम, विश्व कैडेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

भारत की जूडो खिलाड़ी लिन्थोई चनंबम ने विश्व कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने यह पदक महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में जीता.

मणिपुर की 16 वर्षीय लिन्थोई चनंबम किसी भी वर्ग में विश्व जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

विश्व कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता बोस्निया और हर्जेगोविना के साराजेवो में खेला गया था.


नीरज चोपड़ा लूजाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने

नीरज चोपड़ा ने लूजाने डायमंड लीग (Lausanne Diamond League) 2022 में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक टाईटल जीत लिया है.

नीरज प्रतिष्ठित डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा डायमंड लीग में शीर्ष तीन में रहने वाले एकमात्र भारतीय हैं.

नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगी. उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

नीरज चोपड़ा तोक्यो ओलंपिक 2021 के स्वर्ण पदक विजेता हैं. हाल ही में उन्होंने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था.


65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हैलिफ़ैक्स में आयोजित किया गया

65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA) कनाडा के हैलिफ़ैक्स में 20 से 26 अगस्त तक आयोजित किया गया था.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल इस सम्मेलन में भाग लिया. सम्मेलन में देश के राज्य विधानमंडलों के 23 पीठासीन अधिकारी और 16 सचिव भी शामिल थे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस दौरान अन्य राष्ट्रमंडल देशों के समकक्षों के साथ भी बातचीत की. श्री बिड़ला व्यापारिक समुदाय और प्रवासी भारतीयों के साथ भी बातचीत की.


विदेश मंत्री ने ब्राजील, पैराग्‍वे और अर्जेंटीना की यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर 22 से 27 अगस्त तक ब्राजील, पैराग्‍वे और अर्जेंटीना की सरकारी यात्रा पर थे. विदेश मंत्री की यह दक्षिण अमरीकी क्षेत्र की पहली यात्रा थे.

मुख्य बिन्दु

  • डॉक्‍टर जयशंकर ने इस यात्रा की शुरुआत पेराग्‍वे से की थी. पराग्‍वे में वहां के विदेश मंत्री जुलियो सिजर एरियोला के साथ आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया. विदेश मंत्री ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया.
  • उन्होंने ऐतिहासिक ‘कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया’ की यात्रा की, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले दक्षिण अमेरिकी देश की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था.
  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने 24 अगस्त को ब्रासीलिया में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रैंका के साथ बैठक में व्यापार और निवेश, पेट्रोलियम, जैव ईंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
  • डॉक्‍टर जयशंकर ने ब्राजील और अर्जेंटीना में वे इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ संयुक्‍त आयोग की आठवीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद भारत की यात्रा पर

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद 28-29 अगस्त को भारत की यात्रा पर हैं. श्री शाहिद का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा से भेंट का कार्यक्रम है. श्री शाहिद महासभा में विभिन्न मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका के बारे में भी बातचीत करेंगे. वे ताजकिस्तान से भारत आ रहे हैं.

जम्मू और कश्मीर में 500 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब की स्‍थापना

अटल नवाचार मिशन (AIM) और नीति आयोग, जम्मू और कश्मीर के उच्चतर विद्यालयों के विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना करेंगे. अटल टिंकरिंग लैब पूरे भारत में उच्चतर विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच नवाचार की मानसिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसका लक्ष्‍य 34 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को नवाचार के वातावरण में भारत के विभिन्न जन-सांख्यिकी लाभ पहुंचाना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top