EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-25 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया

भारत ने गरबा नृत्य को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ने गरबा नृत्य को 2022 के लिए ‘यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत’ में शामिल किए जाने के लिए नामित किया है.
  • इससे पहले वर्ष 2021 में दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया गया था.
  • यूनेस्को के निदेशक ऐरिक फॉल्ट ने कहा है कि यूनेस्को की अगली बैठक नवम्बर में होगी और आशा है कि गरबा को यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृति विरासत सूची में शामिल कर लिया जाएगा.
  • भारत को जुलाई में अदृश्य सांस्कृतिक विरासत सुरक्षा से संबंधित 2003 की अंतर-सरकारी समिति के लिए चुना गया था. भारत को 155 देशों की समिति में 110 मतों से चुना गया था.

मनीषा कल्‍याण UEFA लीग खेलने वाली बनी पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं

युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण, UEFA महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई हैं. मनीषा ने 18 अगस्त को माकारियो स्टेडियम में साइप्रस के ‘अपोलॉन लेडीज एफसी’ (Apollon Ladies FC) के लिए खेलने उतरी थीं. यह मुकाबला लाटविया के रिगा एफसी (Riga FC) के खिलाफ था.

मुख्य बिन्दु

  • मनीषा को इस क्वालिफाइंग मैच के 60वें मिनट में साइप्रस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटिट्यूट के तौर पर उतारा गया था.
  • उस समय अपोलॉन लेडीज एफसी मैच में 2-0 से आगे थी. अपोलॉन लेडीज लेडीज एफसी ने इस मैच में रिगा एफसी को 3-0 से हराया.

मनीषा कल्याण: मुख्य उपलब्धि

मनीषा किसी विदेशी क्लब के साथ करार करने वाली चौथी भारतीय महिला हैं. इंडियन वुमेंस फुटबॉल लीग (IWL) में पिछले तीन साल से गोकुलम केरला के साथ खेल रही हैं जो कि मौजूदा चैंपियन भी है. उन्हें 2021-22 में एआईएफएफ (AIFF) द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर भी चुना गया था.


भारत और वियतनाम के बीच ‘एक्स विनबैक्स 2022’ सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और वियतनाम के बीच 1 से 20 अगस्त तक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘एक्स विनबैक्स – 2022’ (Ex VINBAX – 2022) आयोजित किया गया था. यह इस अभ्यास का तीसरा संस्करण था जिसका आयोजन भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड चंडीमंदिर (हरियाणा) में किया गया था.

इस अभ्यास में दोनों देशों की थल सेनाओं ने हिस्सा लिया. यह संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सेना के इंजीनियर और चिकित्सा टीमों की तैनाती पर केंद्रित था.

‘यह अभ्यास इस मायने में विशेष था कि पहली बार वियतनाम पीपल्स आर्मी ने किसी दूसरे देश की सेना के साथ फिल्ड प्रशिक्षण अभ्यास किया.

भारत और वियतनाम ‘विनबैक्स’: एक दृष्टि

  • भारत और वियतनाम के बीच ‘विनबैक्स’ द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास वर्ष 2019 में शुरू हुआ था.
  • दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के महत्वपूर्ण सदस्य देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है.
  • दक्षिण चीन सागर के वियतनामी जलक्षेत्र में भारत की तेल उत्खनन परियोजनाएं हैं. भारत और वियतनाम साझा हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्ष से समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक भोपाल में आयोजित की गई

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक 22 अगस्त को भोपाल में आयोजित की गई थी. गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक: मुख्य बिन्दु

  • बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में शामिल हुए, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया.
  • इस बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराध की विवेचना, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे विषयों की रोकथाम के लिए व्यापक विचार-विमर्श हुआ.
  • बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य क्षेत्र परिषद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद को सख्ती से निपटने की बात कही.
  • गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में राष्ट्रीय फौरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पांचवें परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया.

महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन शिमला में आयोजित किया गया

महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन 21-22 अगस्त को शिमला में आयोजित किया गया था. इसका आयोजन गृह मंत्रालय तथा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो ने किया था. इस सम्मेलन का उद्घाटन केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने किया था.

इस सम्‍मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाना तथा उनकी समस्या और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था.

बदलती प्रौद्योगिकी और अपराध के तरीकों के संदर्भ में महिला पुलिस की नई भूमिका और दायित्वों पर भी विचार-विमर्श किया गया.


अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का समापन, भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (U20 Wrestling Championships) 2022 का 22 अगस्त को समापन हो गया. यह प्रतियोगिता बुलगारिया में खेला गया था.

भारत ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते. यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

भारत को मिले 16 पदकों में से सात पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में आए जबकि महिलाओं ने स्वर्ण सहित इतने ही पदक जीते.

अंतिम पंघल, स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अंतिम पंघल, अंडर-20 विश्व कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. भारत को अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की महिला कुश्ती में अभी तक कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला था.


23 अगस्त: दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को ‘दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition) मनाया जाता है. यह दिवस उन लाखों लोगों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है जो ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार के शिकार थे.

23 अगस्त को यूनेस्को द्वारा दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था.

23 अगस्त महत्वपूर्ण है क्योंकि 1791 में इसी दिन, सेंट डोमिंग (अब हैती) द्वीप पर एक विद्रोह शुरू हुआ था.  इस विद्रोह ने ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन के लिए अग्रणी घटनाओं को जन्म दिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ताशकंद में SCO के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में 24 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में भाग लेने के लिए 23-25 अगस्त तक उज़्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं. बैठक में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देश रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

भारत ने जिम्बाब्बे से एकदिवसीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला तीन-शून्य से जीती

हरारे में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत ने मेजबान जिम्बाब्बे को 13 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 289 रन बनाए. जबाव में मेजबान टीम तीन गेंद बाकी रहते 276 रन पर आउट हो गई. शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

14वीं एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप में भारत ने कांस्य पदक जीता

तेहरान में 14वीं एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीत लिया. भारत इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ईरान से हार गया था.

विदेश मंत्री ने पराग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया. वह 22 से 27 अगस्‍त तक ब्राजील, पैराग्‍वे और अर्जेंटीना की सरकारी यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री की यह दक्षिण अमरीकी क्षेत्र की पहली यात्रा है.

सुरक्षा बलों को आपात स्थिति में हथियार खरीदने की अनुमति दी गई

सरकार ने सुरक्षा बलों को आपात स्थिति में ‘मेक इन इंडिया’ के अंतर्गत हथियार खरीदने की अनुमति दी है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 22 अगस्त को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इन्हें खरीदने के लिए सशस्त्र बलों को अपने आबंटित बजट का उपयोग करना होगा तथा रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.

कम दूरी की वर्टिकल लॉन्‍च मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

भारत ने 23 अगस्त को सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की वर्टिकल लॉन्‍च मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय नौसेना ने ओडिसा के चांदीपुर तट से एकीकृत परीक्षण रेंज से किया था. यह स्वदेशी मिसाइल है जिसका निर्माण और विकास DRDO ने किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top