EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड: मुख्य जानकारी

22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham 2022 Commonwealth Games) का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में किया जा रहा है.

बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने दिलाया. चानू ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने कुल 197 किग्रा (स्नैच में 88 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा) वजन उठाकर यह पदक अपने नाम किया.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता. उन्होंने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग में यह पदक जीत.

देश को तीसरा स्वर्ण पदक वेटलिफ्टर अचिंता शुली ने दिलाया. अचिंता शुली ने 73 किलो भार वर्ग में कुल 313 किग्रा (स्नैच राउंड में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया. अचिंता ने  वजन उठाया.

पढ़ें पूरा आलेख…»

भारत और वियतनाम के बीच तीसरा ‘विनबैक्स’ सैन्य अभ्यास

भारत और वियतनाम के बीच तीसरा ‘विनबैक्स’ (EX VINBAX) सैन्य अभ्यास 1 से 20 अगस्त तक चंडीमंदिर सैन्य छावनी में आयोजित किया जा रहा है.

मुख्य बिन्दु

  • इस वर्ष अभ्यास का मुख्य विषय – “संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग कोर और चिकित्सा दल की नियुक्ति और तैनाती” है.
  • विनबैक्स, भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है. यह अभ्यास भारत और वियतनाम की सेनाओं के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करेगा.
  • भारतीय सेना की 105 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं. इसमें प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान सहायता और राहत अभियानों से जुड़े अभ्यास किए जाएंगे.
  • दोनों देशों के बीच पिछला ‘विनबैक्स’ अभ्यास 2019 में वियतनाम में हुआ था. भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने में यह महत्‍वपूर्ण सिद्ध हुआ.
  • वियतनाम भारत की पूर्वोन्‍मुखी और हिंद-प्रशांत नीति का मुख्य साझेदार है.

भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को बड़ाने के लिए RIL ओर IOA के बीच साझेदारी

भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को बड़ाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)  ने साझेदारी की घोषणा की है.

साझेदारी के मुख्य उद्देश्य

  • इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को आगे बढ़ाना, राष्ट्रीय खेल महासंघों का सहयोग और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए एक वैश्विक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की साख का निर्माण करना है.
  • इस साझेदारी के तहत, RIL और IOA पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार ‘इंडिया हाउस’ भी स्थापित करेंगे.
  • IOA के प्रमुख भागीदार के रूप में RIL राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलंपिक खेलों सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय एथलीटों का सहयोग करेगा.

1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week- WBW) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्तनपान को प्रोत्साहन तथा समर्थन देना है. स्तनपान, बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण व कम लागत वाला प्रयास है.

इस वर्ष (2022) के स्तनपान सप्ताह की थीम (मुख्य विषय)- “स्तनपान के लिए कदम बढ़ाएं: शिक्षित करें और समर्थन करें” (Step Up for Breastfeeding: Educate and Support) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्युत मंत्रालय की कई प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया. इनमें शामिल पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना का उद्देश्य वितरण कंपनियों और बिजली विभागों की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार लाना है. इस योजना को वित्तीय वर्ष 2021-22 से पांच वर्षों की अवधि के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ लागू किया जा रहा है.

उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर @ 2047

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो काफ्रेंस के माध्‍यम से ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर @ 2047’ योजना का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने 5200 करोड़ रुपए से अधिक लागत की एनटीपीसी की विभिन्‍न हरित ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

देश में इस वर्ष अक्तूबर से 5G दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध होंगी

केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में इस वर्ष अक्तूबर से 5G दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध होंगी. श्री वैष्णव ने कहा कि सरकार फाइव-जी स्पैक्ट्रम की नीलामी के तुरंत बाद स्पैक्ट्रम का आवंटन करेगी. स्पैक्ट्रम की नीलामी से अबतक 1.49 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.

श्रीलंका में सर्वदलीय राष्ट्रीय सरकार के गठन का प्रयास

श्रीलंका में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने संसद सदस्यों को सर्वदलीय राष्ट्रीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है. श्री विक्रमसिंघे ने श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है. इस बीच विश्व बैंक ने कहा है कि श्रीलंका में अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने वाले आर्थिक सुधार अपनाए जाने तक वह श्रीलंका को कोई नया ऋण नहीं देगा.

राष्‍ट्रीय ध्‍वज को डिजायन करने वाले पिंगली वेंकैया की जन्‍मशती

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को डिजायन करने वाले पिंगली वेंकैया की जन्‍मशती के उपलक्ष्य में 2 अगस्त को दिल्‍ली में भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर पिंगली वेंकैया का बनाया मूल ध्‍वज प्रदर्शित किया जाएगा. इस अवसर पर पिंगली वेंकैया के नाम से डाक टिकट भी जारी किया जाएगा.

मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह भारत की यात्रा पर

मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह 1-4 अगस्त तक भारत की यात्रा पर हैं. वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे. वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की आशा है.

भारत और ओमान के बीच चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास “अल नजाह”

भारत और ओमान के बीच चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास “अल नजाह” 2 से 13 अगस्त तक राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में शुरू हो रहा है. सैन्‍य अभ्‍यास में मुख्‍य रूप से आतंकी खतरों से निपटने, क्षेत्रीय सुरक्षा और संयुक्‍त राष्‍ट्र के शांति रक्षा अभियान से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top