EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त को देश के 14वें उप-राष्ट्रपति (14th Vice-President of India) के रूप मे शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाईं. उप-राष्ट्रपति के रूप में श्री एम वेंकैया नायडु का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो गया था. 6 अगस्त को उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव में जगदीप धनखड़, भारत के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे. पढ़ें पूरा आलेख…»

अमेरिका ने स्वीडन और फिनलैंड को NATO के सदस्य के लिए अनुमोदन किया

अमेरिका ने स्वीडन और फिनलैंड को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) मे शामिल करने के लिए अनुमोदन कर दिया है. अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने 9 अगस्त को दोनों देशों के नैटो गठबंधन में शामिल होने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

मुख्य बिन्दु

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई की प्रतिक्रिया में स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो की सदस्‍यता के लिए आवेदन किया था. जबकि, रूस इसके खिलाफ दोनों देशों को लगातार चेतावनी देता रहा है.

तुर्की ने शुरू में नैटो संगठन में इन नॉर्डिक देशों के प्रवेश का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों देश कुर्द अलगाववादियों को आश्रय दे रहे हैं. मैड्रिड में त्रिपक्षीय बैठक में तुर्की ने कुछ शर्तों के बाद विरोध समाप्त कर दिया था.

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) क्या है?

नाटो या NATO, North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) का संक्षिप्त रूप है. यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमरीकी देशों का एक सैन्य गठबन्धन है जो रूसी आक्रमण के खिलाफ दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1949 में बनाया गया था. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है. नाटो सदस्य देशों ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत बाहरी हमले की स्थिति में सदस्य देश सहयोग करते हैं.

नाटो के सदस्य देश

मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य (फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैण्ड, इटली, नार्वे, पुर्तगाल और संयुक्त राज्य अमेरिका) थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं.

नाटो के अन्य सदस्य देश: ग्रीस, तुर्की, जर्मनी, स्पेन, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, अल्बानिया, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो, उत्तर मैसेडोनिया (2020 मे शामिल), स्वीडन (2022 प्रस्तावित) और फिनलैंड (2022 प्रस्तावित).


बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वह राज्य के उप-मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं.

श्री कुमार ने राज्‍यपाल को 164 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा था. राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामपंथी दल और एक निर्दलीय विधायक ने महागठबंधन सरकार के गठन के लिए नीतीश कुमार को समर्थन दिया है. जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है.

इसके पूर्व नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनता दल यूनाइटेड विधायकों की बैठक में एडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था. इसके बाद जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया था.


विश्वनाथ आनंद अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष चुने गए

भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद को खेल की विश्व शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का उपाध्यक्ष चुना गया है. जबकि मौजूदा अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच (Arkady Dvorkovich) को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया.

विश्व शतरंज निकाय के चुनाव FIDE कांग्रेस के दौरान हुए जो 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान आयोजित किया गया था.

विश्वनाथन आनंद: एक दृष्टि

विश्वनाथन आनंद भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी हैं. वह साल 1988 में भारत के ग्रांडमास्टर बने थे. उन्होंने पांच बार विश्व शतरंज प्रतियोगिता जीती है. विश्वनाथन आनंद साल 2003 में फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में विजेता बने.

आनंद को ही सबसे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साल 2007 में आनंद को भारत का द्वितीय सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया गया. आनंद ने तीन बार शतरंज ऑस्कर पुरस्कार जीता.


तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को लद्दाख का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘डीपाल आरएनजीम डस्टन’ (dPal rNgam Duston Award) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • उन्हें यह सम्मान विशेषकर लद्दाख में मानवता की सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) द्वारा प्रदान किया गया है.
  • LAHDC के स्थापना दिवस के मौके पर सिंधु घाट पर तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को ‘डीपाल आरएनजीम डस्टन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • दलाई लामा ने कहा कि लद्दाख और तिब्बत धार्मिक और सांस्कृतिक समानता के साथ शक्तिशाली सिंधु नदी से जुड़े हुए हैं.
  • उन्होंने कहा कि बदलती हुई जलवायु स्थिति चिंता का एक प्रमुख कारण है और उन्होंने सभी से अपने कार्य में पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया है.

कौन हैं दलाई लामा?

दलाई लामा एक संन्यासी होते हैं जो तिब्‍बतियों के धर्मगुरु हैं. वर्तमान में तेनजिन ग्यात्सो 14वें दलाई लामा हैं. लामा तेनजिन ग्यात्सो (6 जुलाई, 1935 – वर्तमान) तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु हैं. उनका जन्म उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में रहने वाले ये ओमान परिवार में हुआ था. 1989 में, उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.


हरियाणा के पानीपत में एथनॉल संयंत्र का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में एथनॉल संयंत्र का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया. इस संयंत्र में पराली से एथनॉल बनाया जा सकेगा.

  • यह संयंत्र देश में जैव ईंधन के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के विभिन्न उपायों के तहत है तथा ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सुलभ, सक्षम और कुशल बनाने के प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप है.
  • दूसरी पीढ़ी के इस एथनॉल संयंत्र का निर्माण भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने 900 करोड रुपये से अधिक की लागत से किया है.
  • यह परियोजना कचरे से कंचन उत्पादित करने के भारत के प्रयासों में एक नया अध्याय जोड़ेगी. इससे लगभग दो लाख टन पराली से प्रतिवर्ष तीन करोड़ लीटर एथनॉल बनाया जा सकेगा और लगभग तीन लाख टन कार्बन डाईऑक्‍साइड के बराबर ग्रीन हाऊस गैसों का उत्‍सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी.

वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव

मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज़ ओब्रेडॉर ने वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव किया है. उन्होंने इस वैश्विक शांति आयोग में प्रधानमंत्री के अतिरिक्त संयुक्तराष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस और पोप फ्रांसिस के नाम का सुझाव दिया है.

  • श्री ओब्रेडोर यह आयोग बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को लिखित प्रस्ताव सौंपने पर विचार कर रहे हैं. वैश्विक शांति आयोग के माध्यम से पूरे विश्व में युद्ध रोकने का प्रयास किया जायेगा.
  • मैक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि आयोग का उद्देश्य कम से कम पांच वर्ष तक के लिए युद्ध विराम संधि सुनिश्चित करना है.
  • उन्होंने कहा कि इस कदम से विश्वभर की सरकारों को अपने नागरिकों विशेषकर युद्ध की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने संन्यास की घोषणा की

23 ग्रैंडस्लेम जीतने वाली अमरीका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने संन्यास की घोषणा की है. 40 वर्षीय खिलाड़ी ने पारिवारिक कारणों से टेनिस को अलविदा कहा है. इस साल विम्बलडन टेनिस के पहले मैच में ही वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी. यूएस ओपन उनका अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है.

निर्वाचन आयोग नई एशियाई क्षेत्रीय फोरम की मेजबानी करेगा

भारतीय निर्वाचन आयोग नई दिल्ली में एशियाई क्षेत्रीय फोरम के वर्चुअल सम्मेलन की मेजबानी करेगा. बैठक की थीम है – “चुनावों को समावेशी, सुगम्य और सहभागिता पूर्ण बनाना”.

अमेरिकी सांसद अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने चीन को चेतावनी दी

अमरीका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि चीन को ताइवान पर और तनाव बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. पिछले महीने सुश्री पेलोसी की ताइवान यात्रा से अमरीका और चीन के बीच तनाव बढ़ा था. पिछले 25 वर्ष में स्वशासित ताइवान का दौरा करने वाली वे पहली अमरीकी उच्चाधिकारी हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top