EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 अगस्त 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड: सभी मुख्य जानकारी

22वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022 का 8 अगस्त को समापन हो गया. इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम (Birmingham) में किया गया था.

  • इन खेलों में 67 स्‍वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्‍य पदक सहित कुल 178 पदक जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया पदक तालिका में सबसे पहले स्थान पर रहा. मेजबान इंग्‍लैंड 176 पदक (57 स्‍वर्ण 66 रजत और 53 कांस्‍य) लेकर दूसरे जबकि 92 पदक (26 स्‍वर्ण 32 रजत और 34 कांस्‍य) के साथ कनाडा तीसरे स्‍थान पर रहा.
  • इन खेलों मे भारत, 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्‍य पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
  • समापन समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ भारतीय दल का नेतृत्व मुक्‍केबाज निकहत जरीन और टेबिल टेनिस खिलाडी अचंता शरत कमल ने किया.
  • समापन के बाद राष्‍ट्रमंडल खेल संघ का ध्‍वज ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत को सौंप दिया गया. विक्‍टोरिया प्रांत वर्ष 2026 में अगले राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा.

पढ़ें पूरा आलेख…»

नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक दिल्ली में आयोजित की गई

नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक 7 अगस्त को राष्ट्रपति भवन स्थित सांस्कृतिक केन्द्र में हुई थी. जुलाई 2019 के बाद से शासी परिषद की यह पहली प्रत्यक्ष बैठक थी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री और नीति आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने की.

बैठक में केंद्र तथा राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोग- समन्वय बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.

बैठक की कार्यसूची (एजेंडे) में कौशल विविधीकरण और तिलहन, दलहन तथा कृषि समुदाय के आत्मनिर्भर बनने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कार्यान्वयन और शहरी शासन शामिल थे. शासी परिषद ने प्रत्येक विषय पर कार्य योजना और कार्रवाई योजना को अंतिम रूप दिया.

नीति आयोग की शासी परिषद

यह परिषद राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और रणनीतियों के बारे में साझा दृष्टिकोण विकसित करने वाली प्रमुख संस्था है. यह अन्तर क्षेत्रीय, अंतर विभागीय और संघीय मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करता है.

नीति आयोग की शासी परिषद के सदस्यों में भारत के प्रधानमंत्री, नीति आयोग के सभी सदस्य, सभी राज्यों/UT के मुख्यमंत्री/ उपराज्यपाल शामिल हैं.

नीति आयोग के वर्तमान सदस्य
  • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री
  • उपाध्यक्ष: डॉ सुमन के. बेरी
  • पूर्णकालिक सदस्य: बीके सारस्वत, रमेश चंद और बीके पॉल
नीति आयोग के पदेन सदस्य
  • राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
  • अमित शाह, गृह मंत्री
  • निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय वित्त व कॉर्पोरेट मामले मंत्री
  • नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि व किसान कल्याण मंत्री
नीति आयोग (NITI Aayog): एक दृष्टि
  • नीति आयोग में नीति, (NITI) का पूरा नाम (National Institution for Transforming India) है.
  • इसका गठन 1 जनवरी 2015 को भारत सरकार द्वारा योजना आयोग के स्‍थान पर किया गया था. योजना आयोग की तरह नीति आयोग भी एक गैर-संवैधानिक निकाय है.
  • अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना आयोग को भंग करने की घोषणा की थी और इसके भंग होने के साथ ही पंचवर्षीय योजना का युग भी समाप्त हो गया.
  • नीति आयोग भारत सरकार के एक थिंक टैंक के रूप में देश को महत्वपूर्ण जानकारी, नवीनता और उद्यमशीलता सहायता प्रदान करता है.
  • नीति आयोग का मुख्य कार्य न्यू इंडिया के निर्माण का विज़न एवं इसके लिये रणनीतिक मसौदा बनाना तथा कार्य योजनाएँ तैयार करना है.

इसरो का ‘SSLV-D1’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण आंशिक सफल रहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ‘SSLV-D1’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण आंशिक रूप से सफल रहा. यह प्रक्षेपण 7 अगस्त को श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस प्रक्षेपण में इसरो ने ‘SSLV-D1’ रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (अर्थ आब्‍जर्वर उपग्रह) ‘EOS-02’ और एक अन्‍य उपग्रह ‘आजादी-सैट’ (AzadiSAT) को अंतरिक्ष उनके निर्धारित कक्षा में भेजा गया  था.
  • इस प्रक्षेपण में दोनों उपग्रह अपने निर्धारित कक्षा में पहुँचने में सफल नहीं हुआ. आखिरी समय में इन उपग्रहों का संपर्क इसरो से टूट गया.
  • ‘SSLV-D1’ (स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) इसरो का सबसे छोटा वाणिज्यिक रॉकेट है. इसे बेबी रॉकेट से जाना जाता है.
  • ‘EOS02’ एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट हैं. 142 किलोग्राम का यह सैटेलाइट रात में भी पृथ्वी की निगरानी कर सकता है.
  • दूसरा सैटेलाइट ‘AzaadiSAT’ है. यह ‘स्पेसकिड्ज इंडिया’ नाम की देसी निजी स्पेस एजेंसी का स्टूडेंट सैटेलाइट है. इसे देश की 750 लड़कियों ने मिलकर बनाया है.

8 अगस्त 2022: ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 80वीं वर्षगांठ

8 अगस्त 2022 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (अगस्त क्रांति दिवस) की 80वीं वर्षगांठ (80th Quit India Movement) मनाई गयी. आज से 80 साल पहले 1942 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बंबई अधिवेशन में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को मंजूरी दी थी, इससे स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए एक बड़े आंदोलन का मार्ग प्रशस्त हुआ था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दिया

बिहार में के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मौजूदा एनडीए गठबंधन से अलग हो कर राजद के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है.

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम की बैठक

एशिया और ओशेनिया क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम की बैठक 8 अगस्त को नई दिल्ली में हुई थी. इस फोरम की मेजवानी दूरसंचार मंत्रालय ने किया था. बैठक का थीम- “दूरसंचार क्षेत्र के नियामक और नीतिगत पक्ष” था.

अमरीका ने चीन के सैन्‍य अभ्‍यासों को यथास्थिति में बदलाव का प्रयास बताया

अमरीका ने ताइवान के न‍िकट चीन के सैन्‍य अभ्‍यासों को गैर-जिम्‍मेदाराना और यथास्थिति में बदलाव लाने का प्रयास बताया है. अमरीकी स्‍पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन लगातार ताइवान के आसपास सैन्‍य अभ्‍यास कर रहा है.

अमरीकी नौसेना का पोत ‘चार्ल्‍स ड्रू’ भारतीय सागर तट पर

अमरीकी नौसेना का पोत ‘चार्ल्‍स ड्रू’ मरम्‍मत और रखरखाव के लिए भारतीय सागर तट पर चेन्‍नई के निकट एन्‍नोर स्थित काटूपल्‍ली शिपयार्ड पहुंचा है. यह पहला अवसर है जब अमरीकी नौसेना का कोई पोत भारतीय शिपयार्ड में मरम्‍मत के लिए लाया गया है.

भारत ने वेस्टइंडीज से टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीती

भारत ने वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीत ली है. भारतीय टीम ने अमरीका के फ्लोरिडा में पांचवें और अंतिम मैच में वेस्‍टइंडीज को 88 रन से हराया.

एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान और केएल राहुल उप-कप्तान होंगे. एशिया कप टूर्नामेंट, टी-ट्वेंटी प्रारूप में, 27 अगस्त से 11 सितम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा.

“मोदी@20: ड्रीम्‍स मीट डिलीवरी” पुस्तक का ओडि़या संस्करण जारी

गृहमंत्री अमित शाह ने “मोदी@20: ड्रीम्‍स मीट डिलीवरी” पुस्तक का ओडि़या संस्करण जारी किया. यह पुस्तक श्री मोदी के 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से 20 वर्षों की यात्रा पर आधारित है. श्री शाह कटक में ओडि़या दैनिक समाचार पत्र ‘प्रजातंत्र’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भी भाग लिया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top