EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30-31 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत के लिए पहला पदक संकेत महादेव ने जीता

22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham 2022 Commonwealth Games) का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में किया जा रहा है.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला पदक संकेत महादेव ने जीता. संकेत ने 55 किलोभार वर्ग वेटलिफ्टिंग में भारत को रजत पदक दिलाया. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मलेशिया के अनीक मोहम्मद ने जीता.

भारत को दूसरा पदक वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा पुजारी ने जीत. गुरुराजा ने पुरुष वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया.
पढ़ें पूरा आलेख…»

44वां फिडे शतरंज ओलंपियाड: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है

44वां फिडे शतरंज ओलंपियाड (44th Chess Olympiad) 2022 भारत की मेजबानी में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक खेला जा रहा है. इसका आयोजन चेन्नई के निकट ममल्लापुरम् में किया गया है. इस खेल प्रतियोगिता में 88 देशों के 2000 खिलाडी हिस्‍सा ले रहे हैं.

1927 से खेली जा रही यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में पहली बार और एशिया में 30 वर्ष बाद आयोजित की जा रही है. 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया.

शतरंज ओलम्पियाड मशाल की शुरुआत भारत से

  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ (फिडे) ने इसी वर्ष (2022 में) पहली बार शतरंज ओलम्पियाड मशाल की शुरुआत की है. भारत पहला देश है जहां से शतरंज ओ‍लम्पियाड मशाल के सफर की शुरुआत हुई है.
  • 44वें शतरंज ओलंपियाड की ऐतिहासिक मशाल रिले की शुरूआत दिल्ली से हुई थी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 19 जून को नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मशाल रिले का शुभारम्‍भ किया था.
  • फिडे के अध्‍यक्ष अरकादी द्वोरकोविच ने ओलिम्पियाड मशाल प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मशाल को पांच बार के शतरंज विश्‍व चैंपियन ग्रैंड मास्‍टर विश्‍वनाथन आनन्‍द के हवाले किया था.
  • विश्‍वनाथन आनंद 27 जुलाई को मशाल लेकर स्‍टेडियम पहुंचे तथा इसे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्‍यमंत्री स्‍टालिन को सौंपा. देश के 75 शहरों की यात्रा के बाद ओलिम्पियाड मशाल चेन्‍नई पहुंची थी.
  • शतरंज में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और देश में शतरंज संस्कृति के सम्मान में शतरंज ओलंपियाड रिले अब से हमेशा भारत से रवाना होगी और सभी महाद्वीपों की यात्रा करते हुए मेजबान देश पहुंचेगी.

44वें शतरंज ओलंपियाड के शुभंकर और लोगो ‘थम्बी’ का अनावरण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 8 जून को इस ओलिंपियाड के शुभंकर और लोगो ‘थम्बी’ का अनावरण किया था.


INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौंपा गया

स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत को 27 जुलाई को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया गया. यह भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है जिसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड ने किया है. इन्हें अगस्त 2022 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा.

INS विक्रांत: एक दृष्टि

  • विक्रांत को नौसेना को सौंपे जाने के साथ ही भारत उन चुनिंदा राष्ट्रों में शामिल हो गया है जो देश में ही विमान वाहक समुद्री जहाज का निर्माण करते हैं.
  • इसका नाम भारत के पहले विमानवाहक पोत के सम्मान में रखा गया है. भारत के पहले विमान वाहक जहाज का नाम भी विक्रांत था जिसने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उस विक्रांत को 31 जनवरी 1997 को कार्य मुक्त किया गया था.
  • INS विक्रांत, भारत में बनाया गया अभी तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है. यह 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा तथा 45,000 टन भारी है. यह विमानवाहक पोत 30 लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को ले जाने में सक्षम है.

भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गांघीनगर में गिफ्ट सिटी (गुजरात अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी सिटी) में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार (India International Bullion Exchange IIBX) का उद्घाटन किया. IIBX भारत का पहला और दुनिया का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है जो भारत में बुलियन आयात के लिए प्रवेश द्वार होगा.

IIBX के जरिए देश में पहली बार मान्यता प्राप्त ज्वैलर्स को सोने की सीधी आयात करने की अनुमति मिलेगी. ज्वैलर्स के अलावा, अनिवासी भारतीय और संस्थान भी IFSCA (International Financial Services Centres Authority) के साथ पंजीकरण के बाद एक्सचेंज में भाग ले सकते हैं.

गिफ्ट सिटी IFSCA में लगभग 125 टन सोना और 1,000 टन चांदी की भंडारण क्षमता होगी. NSE IFSC-SGX Connect के तहत, सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड के सदस्यों द्वारा निफ्टी डेरिवेटिव पर दिए गए सभी ऑर्डर NSE IFSC ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पर भेजे जायेंगे और वहीं उनकी खरीदी बिक्री भी की जा सकती है.


29 जुलाई: अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, भारत में बाघों की स्थिति पर मुख्य तथ्य

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया जाता है. 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक सम्मेलन में प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाने का फैसला लिया गया था.
मौजूदा समय में जिन गिने-चुने देशों में बाघ अभी बाकी हैं, उनमें भारत सबसे ऊपर है. इसके बाद रूस है जहां पर 433 बाघ हैं. इसके बाद का इंडोनेशिया जहां 371, मलेशिया में 250, नेपाल में 198 बाघ ही जिंदा हैं. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक

भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक 27 जुलाई को नई दिल्ली में हुई. तीनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों पर विचार साझा किया. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग बढ़ाने के भावी उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

बाड़मेर में वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कल रात भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई.

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राह‍ीम मोहम्‍मद भारत की यात्रा पर

मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राह‍ीम मोहम्‍मद सॉलिह 1 से 4 अगस्‍त तक सरकारी यात्रा पर भारत आ रहे हैं. उनके साथ उच्च स्तरीय अधिकारी और व्यापारिक शिष्टमंडल भी आ रहा है. राष्ट्रपति सॉलिह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

अमरीका के GDP में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट

अमरीका के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) में इस वित्‍तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 0.9 प्रतिशत की कमी आई है. पहली तिमाही में भी GDP में 1.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी. अर्थव्यवस्था में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट से मंदी का संकेत है.

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतो‍नियों गुतेरस से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने कांगो में संयुक्‍त राष्‍ट्र के मिशन पर हाल के हमले को लेकर बातचीत की. इस हमले में भारत के दो शक्ति सैनिक शहीद हो गए थे. संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन में अब तक भारत के 2.5 लाख से अधिक सैनिक काम कर चुके हैं, जिनमें 177 शांति सैनिक शहीद हुए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top