EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-29 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड

22वें राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) 2022 का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में किया जा रहा है. इसमें 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 72 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 5000 एथलीट हिस्सा लेंगे. इस दौरान 280 पदक स्पर्धाएं होंगे.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत

  • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के 215 एथलीट शामिल हैं, जो 19 खेलों में हिस्सा लेंगे. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह इन खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के सह-ध्वजवाहक होंगे. उन्हें यह जिम्मेदारी ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दी गई है.
  • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी और तीरंदाजी को शामिल नहीं किया गया है. भारत ने पिछले राष्ट्रमंडल खेल (गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया 2018) में 66 पदक प्राप्त किए थे जिनमें 16 पदक निशानेबाजी से थे.

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन

  • 21वां राष्ट्रमंडल खेल 2018 ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेला गया था. इन खेलों में भारतीय दल ने कुल 66 पदक जीते, जिसमें 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे.
  • 19वां राष्ट्रमंडल खेल 2010, भारत की मेजवानी में पहली बार दिल्ली में आयोजित किया गया था. यह भारत के लिए सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल था. घरेलू सर्किट पर भारतीय एथलीटों ने 101 पदक जीते, जिसमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022: एक दृष्टि

  • बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल अद्वितीय है, क्योंकि पहली बार पुरुषों की तुलना में महिला प्रतियोगियों के लिए अधिक आयोजन होंगे. पुरुषों के 134 आयोजनों की तुलना में 136 महिला स्पर्धाएं होंगी. 10 मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी.
  • पहली बार महिला क्रिकेट T-20 को भी शामिल किया गया है. महिला क्रिकेट T-20 में 8 टीमें हिस्सा लेंगीं. ये टीमें- भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका हिस्सा हैं.
  • क्रिकेट को पहली बार 1998 में कुआलालंपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था. तब 50-50 ओवर के पुरुषों के मैच हुए थे. दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था.
  • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी, तीरंदाजी, कलात्मक तैराकी, बास्केटबॉल (5गुणा5), गेंदबाजी, तलवारबाजी, नौकायन और वाटर पोलो को शामिल नहीं किया गया है.

रूस ने वर्ष 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र छोड़ने का फैसला किया

रूस ने वर्ष 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र (The International Space Station) छोड़ने का फैसला किया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के अध्‍यक्ष यूरी बोरि सोफ ने इस निर्णय की घोषणा की.

यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई. रूस और अमरीका पृथ्वी की कक्षा में 1998 में स्‍थापित अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं.

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन क्या है?

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) बाहरी अन्तरिक्ष में मानव निर्मित उपग्रह है. इसे अनुसंधान और शोध के लिए बनाया गया है. इसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया गया है.

ISS विश्व की कई स्पेस एजेंसियों का संयुक्त उपक्रम है. इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (RKA), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (CSA) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ESA) काम कर रही हैं.


भारत के 5 नए आर्द्रभूमि को रामसर स्थल का दर्जा दिया गया

रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention) के तहत भारत के 5 नए आर्द्रभूमि को रामसर स्थल (Ramsar Sites) सूची में शामिल किया गया है. इनमें दो स्थल तमिलनाडु से और मिजोरम और मध्य प्रदेश से एक-एक स्थल हैं. इन पांच स्थलों को शामिल किए जाने के बाद देश में कुल रामसर स्थलों की संख्या 54 हो गई है.

जिन आर्द्रभूमि को रामसर स्थल का दर्जा दिया गया है उनमें शामिल हैं:

  1. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु (चेन्नई में मीठे पानी का दलदल)
  2. करिकीली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु (कांचीपुरम में 61.21 हेक्टेयर संरक्षित क्षेत्र है)
  3. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु (कुड्डालोर जिले में देश के सबसे बड़े मैंग्रोव वनों में गिना जाता है)
  4. पाला आर्द्रभूमि, मिजोरम (यह जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों सहित पशु प्रजातियों की समृद्ध विविधता के लिए जानी जाती है)
  5. साख्य सागर, मध्य प्रदेश (यह झील शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान का एक अभिन्न अंग है)

रामसर स्थल: एक दृष्टि

  • अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि को रामसर स्थल कहा जाता है. रामसर स्थल पानी में स्थित मौसमी या स्थायी पारिस्थितिक तंत्र हैं. इनमें मैंग्रोव, दलदल, नदियाँ, झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान और बाढ़ के जंगल, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियाँ, समुद्री क्षेत्र (6 मीटर से कम ऊँचे ज्वार वाले स्थान) के अलावा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे- अपशिष्ट जल उपचार तालाब और जलाशय आदि शामिल होते हैं.
  • आर्द्रभूमियां प्राकृतिक पर्यावरण का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं. ये बाढ़ की घटनाओं में कमी लाती हैं, तटीय इलाकों की रक्षा करती हैं, साथ ही प्रदूषकों को अवशोषित कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करती हैं.
  • आर्द्रभूमि मानव और पृथ्वी के लिये महत्त्वपूर्ण हैं. 1 बिलियन से अधिक लोग जीवनयापन के लिये उन पर निर्भर हैं और दुनिया की 40% प्रजातियाँ आर्द्रभूमि में रहती हैं तथा प्रजनन करती हैं.
  • रामसर स्थल का दर्ज उन आर्द्रभूमियों को दिया जाता है जो रामसर कन्वेंशन के मानकों को पूरा करते हैं. रामसर कन्वेंशन एक पर्यावरण संधि है जो आर्द्रभूमि एवं उनके संसाधनों के संरक्षण तथा उचित उपयोग हेतु राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिये रूपरेखा प्रदान करती है.
  • रामसर स्थल नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया है क्योंकि यहीं 02 फरवरी 1971 को रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे.
  • भारत में अब कुल 54  रामसर स्थल हैं जो देश की कुल भूमि का 4.6% (15.26 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र) है. आर्द्रभूमि के राज्य-वार वितरण में गुजरात शीर्ष पर है (एक लंबी तटरेखा के कारण). इसके बाद आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान है.
  • रामसर सूची के अनुसार, सबसे अधिक रामसर स्थलों वाले देश यूनाइटेड किंगडम (175) और मेंक्सिको (142) हैं. अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि का क्षेत्रफल (148,000 वर्ग किमी) सबसे अधिक बोलीविया में है.

DAC ने 28.73 हजार करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने 28.73 हजार करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. यह स्वीकृति रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 जुलाई को हुई DAC की बैठक में दी गई.

मुख्य बिन्दु

  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के लिए ये हथियार स्वदेश में डिजाइन, विकसित और विनिर्मित-IDDM श्रेणी के तहत खरीदे जाएंगे.
  • नियंत्रण रेखा के निकट तैनात सैनिकों और आतंकरोधी अभियानों में गोली लगने के खतरे के कारण बुलटप्रूफ जैकेटों की मांग बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए DAC ने भारतीय मानक BIS-6 के सुरक्षा स्तर वाली बुलटप्रूफ जैकेट के लिए आवश्यक मंजूरी प्रदान की है.
  • आधुनिक युद्ध कौशल में भारतीय सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय IDDM श्रेणी की खरीद के तहत DAC ने ऑटोनोमस सर्विलांस एंड आर्म्ड ड्रोन स्वार्म्स की आवश्यक खरीद की भी स्वीकृति दी.

18वें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का समापन, अमेरिका शीर्ष स्थान पर

18वें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (18th World Athletics Championships) 2022 का आयोजन 15 से 24 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस प्रतियोगिता में, अमेरिका पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा. उसने 13 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक जीते.
  • 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित 10 पदक के साथ इथोपिया दूसरे और 2 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य सहित 10 पदक के साथ जमैका तीसरे स्थान पर रहा.
  • भारत ने इस चैंपियनशिप में 1 पदक पदक जीता. यह पदक नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में जीता. भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा.
  • नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में रजत पदक जीता था. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक एंडरसन पीटर्स ने अपने नाम किया था.
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से यह महज दूसरा पदक है. इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया था.

28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) के रूप में मनाया जाता है. विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश्य हेपेटाइटिस के विषय में जागरूकता बढ़ाना है.

इस वर्ष यानी 2022 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम (मुख्य विषय)- ‘हेपेटाइटिस देखभाल को अपने करीब लाना’ (Bringing hepatitis care closer to you) है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पहल पर यह दिवस मनाया जाता है. यह दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारुख ब्लंबरबर्ग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने हेपेटाइटिस B वायरस (HBV) की खोज की थी और टीका विकसित किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

5G स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन 1.35 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली

भारत की प्रथम 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन सरकार को 1.35 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली प्राप्त हुई. पहली बार 700 मेगाहर्ट्ज बैंड की बोली लगाई गई. निजी क्षेत्र की सभी तीनों दूरसंचार कंपनियों- रिलायंस जिओ, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बोलियां लगाईं. इस क्षेत्र में नई कंपनी अडानी डाटा नेटवर्क से केवल हाई बैंड (मिलीमीटर वेव) के लिए बोली लगाए जाने की संभावना है.

44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 28 जुलाई को चेन्‍नई के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे. इसका आयोजन 28 जुलाई से 9 अगस्‍त तक चेन्नई में किया जा रहा है. भारत पहली बार इस ओलिम्पियाड की मेजबानी कर रहा है. फिडे ने 2022 को शतरंज में महिलाओं का वर्ष घोषित किया है.

अमरीका अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से अतिरिक्त दो करोड़ बैरल तेल बेचेगा

अमरीका अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से अतिरिक्त दो करोड़ बैरल तेल बेचेगा. तेल की कीमतों को कम करने के जो बाइडेन प्रशासन ने यह फैसला किया गया है. यह इस तरह की पांचवीं बिक्री होगी. व्हाइट हाऊस तेल की ऊँची कीमतों के लिए रूस और यूक्रेन संघर्ष के कारण आपूर्ति में व्यवधान को जिम्मेदार ठहराता रहा है.

BSNL के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज को स्वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पुनरुद्धार पैकेज को स्वीकृति दी है. भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड और BSNL के विलय को भी स्वीकृति दी गई है. इसका उद्देश्य BSNL को जीवंत दूरसंचार कम्पनी बनाना है.

गांवों में 4-G मोबाइल सेवाओं के लिए एक परियोजना को स्वीकृति

मंत्रिमंडल ने 26.316 हजार करोड़ रुपये की लागत से गांवों में 4-G मोबाइल सेवाओं के लिए एक परियोजना को स्वीकृति दी. इस परियोजना के अंतर्गत सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों के 24680 गांवों में 4-G मोबाइल सेवाएं प्रदान की जाएंगी.

अमरीका में ब्‍याज दरों में दूसरी बार 75 आधार अंक की वृद्धि

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक फैडरल रिजर्व ने बढ़ती मुद्रा स्‍फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्‍याज दरों में दूसरी बार 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की है. फैडरल रिजर्व ने इस वर्ष ब्‍याज दरों में चार बार बढोत्‍तरी की है.

भारत ने वेस्‍टइंडीज से एकदिवसीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला 3-0 से जीती

भारत ने वेस्‍टइंडीज को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में 119 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीत ली है. पोर्ट ऑफ स्‍पेन में 257 रन के लक्ष्‍य के जवाब में वेस्‍टइंडीज की पूरी टीम 26वें ओवर में 137 रन पर आउट हो गई. शुभमन गिल को उनकी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top