EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26-27 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

द्रौपदी मुर्मू ने भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप से शपथ ली

नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की. भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एनवी रमना ने श्रीमती मुर्मू को शपथ दिलाये. शपथग्रहण समारोह संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में आयोजित किया गया था.

21 जुलाई को आए राष्ट्रपति चुनाव परिणाम में राष्ट्रपति मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को पराजित किया था. राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्मू को जबकि विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू: एक दृष्टि

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं. 64 वर्षीय श्रीमती मूर्मु सबसे कम आयु की राष्ट्रपति हैं.
  • वे देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है. उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था.
  • श्रीमती मूर्मु ने वर्ष 1997 में पहली बार राजनीति में प्रवेश किया जब वे ओडिसा में रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद की पार्षद चुनी गईं.
  • श्रीमती मूर्मु वर्ष 2000 से 2009 तक रायरंगपुर विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी चुनी गईं. उन्होंने ओडि़सा सरकार में वाणिज्य, परिवहन, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास मंत्री का पदभार संभाला.
  • वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं. साथ ही किसी भी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी नेता बनीं.

राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी…»

विश्‍व बैंक ने इंदरमीत गिल को मुख्‍य अर्थशास्‍त्री नियुक्‍त किया

विश्‍व बैंक ने भारतीय नागरिक इंदरमीत गिल को मुख्य अर्थशास्त्री और विकासात्‍मक अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. श्री गिल अमरीकी अर्थशास्त्री कार्मेन रीनहार्ट का स्‍थान लेंगे और उनकी नियुक्ति एक सितम्बर, 2022 से प्रभावी होगी.

मुख्य बिन्दु

  • वर्तमान में श्री गिल इक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस एंड इंस्‍टीट्यूशंस के उपाध्‍यक्ष हैं जहां वे मैक्रो इकनॉमिक्‍स, ऋण, व्‍यापार, निर्धनता और प्रशासन विभाग के प्रभारी है.
  • विश्‍व बैंक के अध्‍यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि इस पद पर श्री गिल की नियुक्ति से आर्थिक असंतुलन, आर्थिक वृद्धि, निर्धनता और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर सरकारों के साथ काम करने की उनकी नेतृत्‍व क्षमता, विशेषज्ञता और व्‍यावहारिक अनुभवों का लाभ मिलेगा. विकासात्‍मक अर्थशास्‍त्र में इंदरमीत गिल का बौद्धिक योगदान सराहनीय रहा है.
  • श्री गिल विश्‍व बैंक में मुख्‍य अर्थशास्‍त्री के रूप में काम करने वाले दूसरे भारतीय होंगे. इससे पहले श्री कौशिक बसु 2012 से लेकर 2016 तक विश्‍व बैंक में मुख्‍य अर्थशास्‍त्री थे.

भारत सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने की घोषणा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने की घोषणा की. इस कमान का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाना है. उन्होंने यह घोषणा जम्मू में 24 जुलाई को करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा.

रक्षा मंत्री के संबोधन के मुख्य बिन्दु

  • भारत रक्षा उपकरणों के मामले में दुनिया के सबसे बड़े आयातक से एक निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
  • भारत (रक्षा उत्पादों का) दुनिया का सबसे बड़ा आयातक था. आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आयातक नहीं है, बल्कि रक्षा निर्यात में शामिल शीर्ष 25 देशों में से एक है.
  • देश ने 13,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात शुरू कर दिया है और 2025-26 तक इसे बढ़ाकर 35,000 रुपये से 40,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है.

26 जुलाई: करगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मनाई गयी

प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन वर्ष 1999 में करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की याद में मनाया जाता है. इस वर्ष 2022 में करगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मनाई गयी.

26 जुलाई, 1999 को भारत ने ऊंचे इलाकों की उन सभी चैकियों की कमान सफलतापूर्वक हासिल कर ली थी जिन पर पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

NDDB मृदा लिमिटेड कंपनी का शुभारंभ

केन्‍द्रीय मत्‍स्‍य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्‍तम रूपाला ने ‘NDDB मृदा लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी का शुभारंभ किया. इस कंपनी का उद्देश्‍य देश में उर्वरक प्रबंधन उपायों को मजबूत करना है. मृदा लिमिटेड राष्‍ट्रीय दुग्‍ध विकास बोर्ड (NDDB) के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहयोगी कंपनी है. यह कंपनी दुग्‍ध उत्‍पादक किसानों को गोबर की बिक्री से अतिरिक्त आय सृजित करने में मदद करेगा.

शेख अहमद अल सबाह कुवैत के नए प्रधानमंत्री नियुक्‍त

शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल सबाह को कुवैत का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शेख सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्‍त होने पर बधाई और शुभकामना दी हैं.

भारतीय सेना के शांति रक्षकों ने कांगो में सशस्‍त्र गुटों की लूटपाट नाकाम की

संयुक्‍त राष्‍ट्र की शांति सेना में शामिल भारतीय सेना के शांति रक्षकों ने कांगो गणराज्‍य में सशस्‍त्र गुटों की लूटपाट की कोशिश नाकाम कर दी है. इन गुटों ने भारतीय सेना के संचालन केन्‍द्र और लेवल थ्री अस्‍पताल सहित बड़े पैमाने पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की परिसंपत्तियां लूटने की कोशिश की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top