EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-19 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वाराणसी को SCO की पहली सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी घोषित किया जाएगा

वाराणसी को एक वर्ष के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी घोषित किया जाएगा. यह घोषणा SCO के महासचिव झांग मिंग ने 15 जुलाई को की थी.

  • घोषणा के अनुसार वाराणसी को सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिए सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी चुना गया है.
  • यह पहल आठ सदस्य देशों में लोगों से लोगों के बीच संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है. इसके तहत सदस्य देशों को बारी-बारी से मौका मिलेगा.
  • इस साल 15-16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले SCO के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के बाद नई पहल लागू होगी.
  • इसके बाद भारत अध्यक्षता का पदभार संभालेगा और अगले राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

क्या है SCO?

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा गठबंधन है. चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान सहित इसके 8 देश हैं. SCO का मुख्यालय बीजिंग में है. 9 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान ने इसकी सदस्यता ली थी.
  • जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन और सबसे बड़ा उपभोक्ताओं वाला बाजार भी है. आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति के लिए SCO के सदस्य देश काम करते हैं.

अर्जेंटीना को पराजित कर नीदरलैंड्स 9वीं बार महिला हॉकी विश्वकप का विजेता बना

नीदरलैंड्स, FIH महिला हॉकी विश्वकप 2022 का विजेता बना है. स्पेन के टेरेसा में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में नीदरलैंड्स ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराते हुए लगातार तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया.

  • नीदरलैंड्स की टीम ने साल 2014, 2018 में भी खिताब जीता था और ये इस टीम का कुल 9वां विश्व कप खिताब है.
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जर्मनी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जर्मनी पर 2-1 से जीत दर्ज की.
  • FIH महिला हॉकी विश्वकप 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड्स और स्पेन में खेला गया था.

भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर रही

  • FIH महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर रही. भारतीय टीम ने 13 जुलाई को खेले गए मैच में जापान को 3-1 से पराजित कर इस विश्व कप में नौवां स्थान प्राप्त किया.
  • भारत को क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए क्रॉसओवर मैच में स्पेन को पराजित करने की जरूरत थी लेकिन स्पेन की टीम ने भारत को 1-0 से हरा दिया था और इसी के साथ भारत अंतिम-8 में पहुंचने की रेस से बाहर हो गया था.
  • भारत को ग्रुप-बी में रखा गया था. इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन शामिल थे. गोलकीपर सविता भारतीय महिला टीम की कप्तान थी.

मरम्मत का अधिकार के लिए निधि खत्री के नेतृत्व में एक समिति का गठन

सरकार, मरम्मत का अधिकार (Right to Repair) के लिए एक कानून लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग ने निधि खत्री के नेतृत्व में एक समिति गठित की है. इस समिति की पहली बैठक 13 जुलाई 2022 को हुई थी. इस कानून में उपभोक्ताओं को अपने खराब सामान को बनाने में मदद करेगा.

क्या है ‘राइट टू रिपेयर’?

‘राइट टू रिपेयर’ कानून के तहत कंपनी ग्राहकों के पुराने सामान को रिपेयर करने से मना नहीं कर सकती है. इस नए कानून के बाद अब कंपनियों को किसी सामान के नए पार्ट्स के साथ-साथ पुराने पार्ट्स भी रखने होगा. इसके साथ ही यह कंपनी की जिम्मेदारी होगी वह पुराने पार्ट्स को बदलकर आपके खराब सामान को ठीक करें.


पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन का खिताब जीत

सिंगापुर ओपन (Singapore Open) 2022 बैडमिंटन के महिला सिंगल्स का खिताब भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीत है. 17 जुलाई को खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में सिंधु ने चीन की वैंग झी यी को पराजित कर यह खिताब जीत. इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की साएना कावाकामी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.

  • सिंधु का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब है. सिंधु ने इस साल यह पहला सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है. इससे पहले, सिंधु ने दो सुपर-300 टूर्नामेंट सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन का खिताब जीता था.
  • सिंधु ओलिंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं.
  • पुरुष एकल: इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के खिताब इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिनटिंग ने जीता. फाइनल में गिनटिंग ने एक गैर वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी नारोका कोडाई को हराया था.

18 जुलाई: नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस 18 जुलाई को ‘नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ (Nelson Mandela International Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला के योगदान की स्मृति में मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस ‘आप जहां हैं, वहीं से जो कर सकते हैं, करें’ (Do what you can with what you have where you are) थीम पर मनाया गया.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय नवंबर 2009 में लिया था. पहला नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस 18 जुलाई 2010 को मनाया गया था.

नेल्सन मंडेला: एक दृष्टि

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे. मंडेला को 1962 में नस्लभेद शासन के तहत जेल में डाल दिया गया था और उन्हें 1990 में रिहा किया गया. जब उनकी पार्टी नेशनल कांग्रेस पार्टी 1994 में पहला बहु-जातीय चुनाव जीती, वह राष्ट्रपति बने और 1999 में अपना कार्यकाल पूरा कर पद छोड़ा. मंडेला 2013 में चल बसे.


17 जुलाई: विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया जाता है. यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में भी जाना जाता है.

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस लोगों को न्याय के समर्थन के लिए जागरूक और एकजुट करने के लिए मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को उनके अधिकारों के लिए बढ़ावा देना है.

रोम संविधि की वर्षगांठ

यह दिन 17 जुलाई 1998 को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के रोम संविधि नामक एक संधि पर हस्ताक्षर करने के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस संधि द्वारा ही अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Court of Justice) बनाया गया था.

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय एक स्थाई और स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक संगठन है, जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय और मानव अधिकारों के सबसे गंभीर उल्लंघन के आरोपियों को न्याय करता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

16वें उपराष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्‍ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है. विपक्ष की उम्‍मीदवार श्रीमती मार्गरेट अल्‍वा होंगी. उपराष्‍ट्रपति का चुनाव 6 अगस्‍त को होगा. उप-राष्‍ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्‍यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित और मनोनीत सदस्‍य होते हैं.

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि

देश के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात में वर्तमान वित्त वर्ष (2021-22) की पहली तिमाही में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान कुल निर्यात बढ़कर 598.70 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 525.60 करोड डॉलर था. इस दौरान फल और सब्जियों के निर्यात में 8.6 प्रतिशत, प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों में 36.4 प्रतिशत की व‍ृद्धि हुई.

टाइम मैगजीन ने अहमदाबाद और केरल को 50 महानतम स्थान में शामिल किया

टाइम मैगजीन ने भारत के अहमदाबाद और केरल को 2022 के विश्व के 50 महानतम स्थान (Time’s World’s 50 Greatest Places of 2022) में शामिल किया है.

भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुँचा

भारत में 17 जुलाई को कोविड टीकाकरण 200 करोड़ खुराक  के पार पहुँच गया. भारत ने ये आंकड़ा मात्र 18 महीने (548 दिनों) में पार किया. कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को की थी. 100 करोड़ टीके के डोज तक पहुंचने में 277 दिन लगे थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top