EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14-16 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत, इस्राइल, UAE और अमरीका के समूह ‘I2-U2’ के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन

भारत, इस्राइल, संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) और अमरीका के समूह (I2-U2) के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन 14 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया.

इस शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अतिरिक्त इस्राइल के प्रधानमंत्री याएर लपिड, संयुक्‍त अरब अमीरात के  राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायद अल नहयान और अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने हिस्‍सा लिया.

खाद्य सुरक्षा के उपायों पर विचार-विमर्श

  • सम्‍मेलन में खाद्य सुरक्षा संकट और स्‍वच्‍छ ऊर्जा पर ध्‍यान केंदि‍त किया गया. वैश्विक खाद्य संकट को बेहतर ढंग से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया.
  • संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह भारत में एकीकृत फूड पार्को की श्रृंखला विकसित करने के लिए दो अरब डॉलर निवेश करेगा.
  • इन पार्को में अत्‍याधुनिक और जलवायु की दृष्टि से स्‍मार्ट प्रौद्योगिकी इस्‍तेमाल की जाएगी ताकि खाद्य पदार्थों की बर्बादी और उन्‍हें खराब होने से बचाने में मदद की जा सके.
  • इस परियोजना में विशेषज्ञता और नवाचार समाधान के लिए अमरीका और इस्राइल को आमंत्रित किया जाएगा.
  • इस दिशा में निवेश से फसल पैदावार अधिकतम बढ़ाने और दक्षिण एशिया तथा मध्‍य पूर्व में खाद्य असुरक्षा से निपटने में मदद मिलेगी.

I2-U2 समूह: एक दृष्टि

  • I2-U2 एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है जिसमें भारत, इस्राइल, संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) और अमरीका सदस्य देश हैं. I2 का तात्पर्य भारत, इस्राइल जबकि U2 का तात्पर्य UAE और अमरीका (US) से है.
  • I2-U2 समूह गठित करने का विचार 18 अक्‍टूबर 2021 को इन चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान सामने आया था.

अमिताभ कांत को G-20 का नया शेरपा नियुक्त किया गया

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को G-20 का नया शेरपा नियुक्त किया गया. वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे.

भारत इस साल जी-20 का अध्यक्ष बनने वाला है, ऐसे में पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है. भारत साल 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा.

क्या होता है शेरपा?

किसी देश के व्यक्तिगत प्रतिनिधि को शेरपा कहते हैं. जी-20, जी-8 जैसे अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में शेरपा समन्वय का कार्य करता है. शेरपा सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर आर्थिक, राजनीतिक और वैश्विक एजेंडे पर बात करते हैं.

जी-20: एक दृष्टि

जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रीयों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है. जी-20 दुनिया की दो तिहाई आबादी और विश्व की 85 फीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस संगठन में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

जानिए क्या है जी-20…»


15 जुलाई: विश्व युवा कौशल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है. युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 के विश्व युवा कौशल दिवस की थीम (विषय)- ‘भविष्य के लिए युवा कौशल को बदलना’ (Transforming youth skills for the future) है.

विश्व युवा कौशल दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 नवंबर 2014 को की गयी थी. पहली बार 15 जुलाई 2015 को यह दिवस मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ब्रिक्‍स देशों की श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने चीन की अध्‍यक्षता में ब्रिक्‍स देशों की श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लिया. बैठक में तीन प्राथमिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. ये हैं- स्‍थाई विकास के लिए पर्यावरण अनुकूल रोजगार, आर्थिक बहाली के लिए कौशल विकास और नए रोजगार परिदृश्‍य में श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण.

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्ष ने इस्‍तीफा दिया

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्ष ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने ई-मेल से संसद के अध्‍यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धन को अपना त्‍यागपत्र भेजा. श्री राजपक्ष मालदीव से एक उड़ान से कल सिंगापुर पहुंचे. इससे पहले देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए वे भागकर मालदीव चले गए थे. 9 जुलाई को श्री राजपक्ष उस समय छिप गए थे जब प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास पर धावा बोल दिया था.

स्किल इंडिया कार्यक्रम की 7वीं वर्षगांठ

15 जुलाई को स्किल इंडिया कार्यक्रम की 7वीं वर्षगांठ मनाई गई. इस योजना को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन भी कहा जाता है. इसकी शुरुआत 2015 में की गई थी. स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है.

ISSF निशानेबाजी विश्व कप चरण

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप चरण में मेहुली घोष और शाहू तुषार माने की जोडी ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया. इससे पहले अर्जुन बाबुता ने पहला स्वर्ण पदक जीता था.

बुंदेलखण्‍ड एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश में जालौन जिले के कैथैरी गांव में बुंदेलखण्‍ड एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 297 किलोमीटर लंबे चार लेन के इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 14.850 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है. यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से लेकर इटावा जिले तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ मिलता है.

रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के अंतरिम राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कल देश के अंतरिम राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई. विक्रमसिंघे को 13 जुलाई को पूर्व राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्ष ने कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया था. इससे पहले राष्‍ट्रपति के त्‍यागपत्र की मांग को लेकर व्‍यापक प्रदर्शन को देखते हुए गोतबाया राजपक्ष मालदीव चले गए थे.

अमरीका ने भारत प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया

अमरीका ने रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए भारत पर अपने कड़े अधिनियम के तहत प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है. अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने कोई पाबंदी नहीं लगाने से संबंधित विधायी संशोधन पारित किया. प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम में भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना के संशोधन का अनुमोदन कर दिया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top