EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने एशिया कप पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता, कोरिया को स्वर्ण पदक

भारत, एशिया कप पुरुष हॉकी (Asia Cup Hockey) 2022 में कांस्य पदक जीत लिया है. भारतीय टीम ने जकार्ता में 1 जून को खेले गये फाइनल मैच में जापान को 1-0 से हराकर इस प्रतियोगिता का कांस्य पदक जीता.

गत चैम्पियन भारतीय टीम के लिये सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने मैदानी गोल दागा. इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने चुस्ती दिखाते हुए जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया.

भारतीय टीम दक्षिण कोरिया से 4-4 से ड्रॉ खेलने के बाद गोल अंतर के आधार पर फाइनल में जगह बनाने से चूक गयी थी.

स्वर्ण पदक कोरिया ने जीता

हॉकी एशिया कप 2022 का खिताब दक्षिण कोरिया ने अपने नाम किया है. इस टूर्नामेंट के फाइनल में कोरियाई टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. कोरिया की टीम का हॉकी एशिया कप में ये रिकॉर्ड पांचवां खिताब है.

अमेरिकी सुपरकंप्‍यूटर ‘फ्रंटियर’ को दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर चुना गया

अमेरिकी सुपरकंप्‍यूटर ‘फ्रंटियर’ (Frontier) को दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर चुना गया है. फ्रंटियर ने जापानी सुपरकंप्‍यूटर फुजित्सु को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त है.

सुपरकंप्‍यूटरों की रैंकिंग: मुख्य बिंदु

  • फ्रंटियर पहला कंप्‍यूटर है, जो एक्सास्केल (exascale) के दायरे में आ गया है यानी यह एक सेकंड में क्विनटिलियन कैलकुलेशन कर सकता है. इसे तैयार करने में HP और AMD की भी भूमिका है.
  • एक्सास्केल कंप्यूटिंग से उन साइंटिफ‍िक क्षेत्रों में कामयाबी मिलने की उम्मीद है, जहां बेहद जटिल गणनाएं सॉल्‍व करनी होती हैं.
  • परीक्षण में फ्रंटियर ने लगभग 1.1 एक्साफ्लॉप्स की स्‍पीड दिखाई. इस तरह इसने पिछले रिकॉर्ड धारक और जापान के ‘फुगाकू’ नाम के सुपरकंप्यूटर को पीछे छोड़ दिया, जिसने 0.4 से ज्यादा एक्साफ्लॉप्स हासिल किए थे.
  • ‘फ्रंटियर’ की क्षमता के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि तारों में कैसे विस्फोट होता है. कई और शोधों में भी इसकी कैलकुलेशन को इस्तेमाल किया जा सकेगा.

भारतीय सुपरकंप्‍यूटर

  • हाल ही में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने एक नया सुपर कंप्यूटर ‘परम प्रवेग’ (Param Pravega) इंस्‍टॉल किया है. इसे नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत इंस्‍टॉल किया गया है.
  • यह देश में अपनी तरह का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर है. किसी अकैडमिक इंस्टिट्यूट में यह सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है. IISc के परम प्रवेग में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी है. परम प्रवेग के कई कॉम्‍पोनेंट भारत में मैन्‍युफैक्‍चर और असेंबल किए गए हैं.

3 जून 2022: पांचवां विश्व साइकिल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 3 जून को दुनियाभर में ‘विश्व साइकिल दिवस’ (World Bicycle Day) मनाया जाता है. यह दिवस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष ‘वर्ल्ड बाइसिकल डे 2022’ का मुख्य विषय (थीम) ‘सस्टेनेबिलिटी के लिए किफायती मार्ग का जश्न मनाना’ (Celebrating The Affordable Route To Sustainability) है.


2 जून 2022: तेलंगाना का आठवां स्‍थापना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य अपना स्‍थापना दिवस (Telangana Formation day) मनाता है. वर्ष 2014 में इसी दिन आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना था. इस वर्ष यानी 2022 में तेलंगाना ने अपना आठवां स्‍थापना दिवस मनाया.

इस अवसर पर पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य समारोह हैदराबाद के जन उद्यान में हुआ.


1 जून: वैश्विक अभिभावक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 जून को वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उदेश्य माता-पिता के प्रति सम्‍मान प्रकट करना है.

इस वर्ष वैश्विक अभिभावक दिवस 2022 का मुख्य विषय (थीम)- ‘पारिवारिक जागरूकता’ (Family Awareness) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 2 से 6 जून तक स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर हैं. श्री जयशंकर ग्लोबसेक फोरम (GLOBSEC 2022) में भाग लेंगे और “मैत्री अगले चरण तक: हिंद- प्रशांत क्षेत्र में सहयोग” विषय पर अपने विचार रखेंगे.

हर घर दस्तक कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पात्र आयु वर्गों में कोविड टीकाकरण की गति तेज करने के लिए हर घर दस्तक कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया है. दो महीने के इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर पात्र लोगों को पहला, दूसरा और ऐहतियाती टीका लगाया जाना सुनिश्चित करना है.

बिहार में जाति-आधारित जनगणना कराने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जाति-आधारित जनगणना कराने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 1 जून को सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार इस जनगणना पर होने वाला खर्च वहन करेगी.

वर्ष 2025 तक तपेदिक उन्मूलन का लक्ष्य

सरकार वर्ष 2025 तक तपेदिक उन्मूलन के लक्ष्य के साथ 9 जून से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है. तीन महीने के इस अभियान का लक्ष्य टीबी रोगियों के लिए बेहतर उपचार और निदान सुविधाएं उपलब्ध कराने में सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना है.

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022

फ्रेंच ओपन टेनिस के महिला डबल्‍स में सानिया मिर्जा और चेक गणराज्‍य की लूसिया ह्रदेस्का की जोड़ी तीसरे दौर में अमरीका की कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की जोड़ी से हार गई.

मई महीने में GST संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये

मई महीने में वास्तु और सेवाकर (GST) संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा. यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक.

अमरीका ने क्‍यूबा के लिए उड़ानों पर लगे अनेक प्रतिबंध हटाए

अमरीका ने क्‍यूबा के लिए उड़ानों पर लगे अनेक प्रतिबंध हटा लिये हैं. ये प्रतिबंध पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने लगाए थे. प्रतिबंध हटने के बाद अब अमरीकी एयरलाइन की उड़ानें क्‍यूबा में हवाना के अलावा अन्‍य हवाई अड्डों तक जा सकेंगी.

इजराइल के उप-प्रधानमंत्री भारत के आधिकारिक दौरे पर

भारत के आधिकारिक दौरे पर आए इजराइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री बेन्जामिन गॉन्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की. भारत और इज़राइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे हुए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top