EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को समाप्त किया

अमरीका में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के गर्भपात के अधिकार को समाप्त करने का निर्देश दिया है. 50 वर्ष पुराने एक फैसले में अमरीका में गर्भपात को महिलाओं का संवैधानिक अधिकार माना गया था.

मुख्य बिंदु

  • सुप्रीम कोर्ट ने 3 के मुकाबले 6 के बहुमत से रिपब्लिकन समर्थित मिसिसिपी कानून को लागू किया, जो 15 सप्ताह के बाद गर्भपात को प्रतिबंधित करता है. इस फैसले से अमरीका में गर्भपात कानूनों में बदलाव आएगा.
  • सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पहले के रो वर्सेज वेड फैसले को पलट दिया है और गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया है.
  • 1973 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए महिलाओं को अपनी मर्जी से गर्भपात का अधिकार दिया था.

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23-24 जून को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था. इसकी मेजबानी चीन ने की थी. सम्‍मेलन का थीम “वैश्विक विकास के नये दौर के लिए उच्च गुणवत्ता की ब्रिक्स भागीदारी को बढ़ावा” (Foster High-Quality BRICS Partnership, Usher in a New Era for Global Development) था.

इस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. प्रधानमंत्री के अतिरिक्त ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोलसानारो, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, चीन के राष्‍ट्रपति षी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने हिस्सा लिया.

चीन के राष्ट्रपति षी.जिनपिंग ने ब्रिक्स देशों के साथ वैश्विक विकास पर उच्चस्तरीय संवाद की अध्यक्षता की. सम्मेलन के दौरान यूक्रेन में मानवीय संकट, आतंकवाद, व्यापार मुद्दों पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श हुआ.

ब्रिक्स (BRICS): एक दृष्टि

ब्रिक्स (BRICS) दुनिया की पाँच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है. इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं. इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथम अक्षरों B, R, I, C व S से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है. ब्रिक्स देशों में विश्वभर की 43% आबादी रहती है, जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद 30% है और विश्व व्यापार में इसकी 17% हिस्सेदारी है. जानिए क्या है ब्रिक्स…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जी-7 शिखर सम्‍मेलन: प्रधानमंत्री मोदी की जर्मनी और UAE यात्रा

जी-7 शिखर सम्‍मेलन 27 जून को जर्मनी के श्लॉस एल्‍माओ में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए कल जर्मनी के श्लॉस एल्‍माओ जा रहे हैं. शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के बाद श्री मोदी 28 जून को संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) जाएंगे.

अमरीकी कांग्रेस ने बंदूक नियंत्रक विधेयक पारित किया

अमरीकी कांग्रेस ने बंदूक नियंत्रक विधेयक पारित कर दिया है. यह विधेयक युवा खरीददारों पर कड़े प्रतिबंध लागू करता है और बंदूक के गलत इस्तेमाल की आशंका पर रोक लगाने के लिए प्रांतों को प्रोत्साहित करता है.

वर्ष 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन जम्‍मू-कश्‍मीर में आयोजित किया जायेगा

वर्ष 2023 में विश्‍व की प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था वाले देशों के समूह जी-20 शिखर सम्मलेन जम्‍मू-कश्‍मीर में आयोजित किया जायेगा. भारत 1 दिसम्‍बर 2022 से जी-20 समूह का अध्यक्ष बनेगा और वर्ष 2023 में जी-20 नेताओं की पहली शिखर बैठक का आयोजन करेगा. जानिए क्या है जी-20…»

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top