EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ISRO ने संचार उपग्रह जी-सैट 24 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 जून को संचार उपग्रह ‘जी-सैट 24’ (GSAT-24) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. यह प्रक्षेपण फ्रेंच गयाना के कौरू से एरियन 5 रॉकेट द्वारा किया गया.

मुख्य बिंदु

  • इसरो ने इसका निर्माण न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के लिये किया है. NSIL इसरो की वाणिज्यिक शाखा है.
  • अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के बाद NSIL का यह पहला मांग आधारित संचार उपग्रह मिशन है. इस उपग्रह की मांग टेलीविजन सेवा प्रदाता टाटा स्काई (टाटा समूह) ने किया था.
  • जी सैट-24 4180 किलोग्राम वजन वाला 24 केयू बैंड का संचार उपग्रह है, जो पूरे भारत में DTH ऐप की जरूरतें पूरी करेगा.
  • फ़्रेंच गयाना दक्षिण अमेरिका के उत्तरी अटलांटिक तट पर फ्रांस का एक विदेशी विभाग/क्षेत्र और एकल क्षेत्रीय प्राधिकरण है.

1 जुलाई से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिवंध

1 जुलाई 2022 से एकल (सिंगल) उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पिछले साल एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर प्रतिबंध की घोषणा की थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने उन चीजों की सूची जारी की है, जिनका इस्तेमाल अगले महीने से नहीं किया जा सकेगा.

मुख्य बिंदु

  • CPCB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एकल उपयोग प्लास्टिक चीजों के निर्माण, आयात, भण्डारण, विरतन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. CPCB ने प्लास्टिक के बजाय इको-फ्रेंडली विकल्प चुनने का अनुरोध किया है.
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का मतलब प्लास्टिक से बनी उन प्रोडक्ट से है जिसे एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है. यह आसानी से डिस्पोज नहीं किए जा सकते.
  • सिंगल यूज वाले प्लास्टिक में के तहत – वस्तुओं की पैकेजिंग से लेकर बोतलों (शैम्पू, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक्स), पॉलिथीन बैग, फेस मास्क, कॉफी कप, क्लिंग फिल्म, कचरा बैग, फूड पैकेजिंग जैसी चीजें आती हैं.
  • 1 जुलाई से जिन सिंगल यूज़ वाले प्लास्टिक पर प्रतिवंध है उनमें शामिल हैं- प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टिक, सजावट वाले थर्माकोल, प्लास्टिक प्लेट, कप, प्लास्टिक पैंकिंग आइटम, प्लास्टिक के इनविटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम वाले प्लास्टिर और PVC.

वामपंथी नेता गुस्तावो पेट्रो कोलंबिया के नए राष्ट्रपति निर्वाचित

कोलंबिया में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता गुस्तावो पेट्रो निर्वाचित हुए हैं. इस चुनाव में पेट्रो को 50.48 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रोडोल्फो हर्नांडेज को 47.26 प्रतिशत वोट मिले.

मुख्य बिंदु

  • यह पहली बार है जब कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के लिए किसी वामपंथी नेता को चुना गया है.
  • यह चुनाव ऐसे वक्त में हुआ है जब कोलंबिया बढ़ती असमानता, मुद्रास्फीति और हिंसा से जूझ रहा है.
  • नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अब विघटित हो चुके ‘एम-19’ आंदोलन में शामिल थे और समूह के साथ भागीदारी के आरोप में जेल की सजा के बाद उन्हें माफी दी गई थी.
  • गुस्तावो पेट्रो कोलंबिया गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में इवान डुके मर्केज़ का स्थान लेंगे. जिन्होंने अगस्त 2018 को पदभार संभाला था.

बहुराष्ट्रीय सेनाओं का अभ्यास खान क्वेस्ट मंगोलिया में आयोजित किया गया

बहुराष्ट्रीय सेनाओं का अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2022’ (Ex Khaan Quest 2022) मंगोलिया में 6 जून से 19 जून तक आयोजित किया गया था. इस सैन्य अभ्यास से भारत सहित 16 देशों की सेनाओं ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिंदु

  • मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख ने इस अभ्यास का उद्घाटन किया था. इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स ने किया.
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सभी देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढाना, सेनाओं के स्तर पर संबंधों को मजबूत बनाना और शांति अभियानों के दौरान सैन्य तैयारी में सहयोग करना है.
  • एक्स खान-क्वेस्ट एक बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभियान अभ्यास है. इसमें एक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन कमांड पोस्ट अभ्यास शामिल है.

रूचिरा कांबोज संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त

वरिष्‍ठ राजनयिक रूचिरा कांबोज को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का स्‍थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त किया गया है. वह वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत हैं. वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी.

इससे पहले वह यूनेस्को में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रही हैं. वह नई 2011-2014 तक दिल्ली में प्रोटोकॉल की प्रमुख रही थीं. भारत सरकार में अब तक इस पद को संभालने वाली पहली महिला राजनयिक हैं.


एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ONORC) योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो गया है. असम 21 जून को यह योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य बना.

मुख्य बिंदु

  • इस योजना का उद्देश्य देश में किसी भी स्थान पर प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए किसी भी उचित दर दुकान से रियायती दर पर अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित करना है.
  • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना से लाभार्थियों विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान प्रवासी लाभार्थियों को रियायती दर पर अनाज सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है.
  • इस योजना को बाधारहित और त्वरित बनाने के लिए ‘मेरा राशन मोबाइल’ ऐप शुरू किया गया है. यह ऐप लाभार्थियों को कई तरह की महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध करा रहा है.

भारत महिला U-17 कुश्ती एशियाई चैम्पियनशिप का विजेता बना

भारत की महिला कुश्ती टीम ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. यह प्रतियोगिता किर्गिजस्तान के बिश्केक में खेला गया था.

भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा. जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा.


23 जून: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 जून को ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ (United Nations Public Service Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुणों के बारे में जागरूक करना है.

2022 का संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस ‘COVID-19 से बेहतर वापसी: सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीन साझेदारी को बढ़ाना’ (Building back better from COVID-19: Enhancing innovative partnerships to meet the Sustainable Development Goals) थीम पर मनाया गया.

भारत में सिविल सेवा दिवस प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है.


23 जून: अंतर्राष्‍ट्रीय ओलिम्पिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय ओलिम्पिक दिवस (International Olympic Day) मनाया जाता है. यह दिवस पूरे विश्‍व में किसी भी भेद-भाव को दरकिनार करते हुए विभिन्‍न खेलों में सहभागिता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में इस दिवस का थीम ‘एक साथ शांतिपूर्ण दुनिया के लिए’ (Together for a peaceful world) था.

पेरिस में 23 जून 1894 को आयोजित आधुनिक ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है.


23 जून: अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 जून को अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस विधवा महिलाओं की समस्याओं के प्रति समाज में जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस वर्ष का थीम ‘अदृश्य महिलाएं, अदृश्य समस्याएं’ (Invisible Women, Invisible Problems) था.


21 जून: विश्व संगीत दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अलाबे विश्व संगीत दिवस (World Music Day) भी मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न उठे.

विश्व संगीत दिवस की शुरुआत सन 1982 में फ्रांस में हुई थी जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है.


21 जून: विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को ही ‘विश्व हाइड्रोग्राफी डे’ (World Hydrography Day) मनाया जाता है. यह दिवस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और जल के महत्व को प्रचारित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

यह दिवस एक वार्षिक उत्सव के रूप में अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (International Hydrographic Organization) द्वारा अपनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति चुनाव में NDA की उम्‍मीदवार

झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्‍मीदवार होंगी. राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान अगले 18 जुलाई को कराया जाएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे.

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23-24 जून को चीन की मेज़बानी में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की गयी और इसे मजबूत करने के उपायों पर विचार होगा. परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी. श्री रिचर्ड मार्लेस भारत यात्रा पर हैं.

राष्ट्र मंडल देशों के शासनाध्यक्षों की 26वीं शिखर बैठक

राष्ट्र मंडल देशों के शासनाध्यक्षों की 26वां  शिखर बैठक रवांडा के किगाली में आयोजित किया जा रहा है. विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. वह 22-25 तक रवांडा की यात्रा पर हैं.

दिल्ली में ज्योतिर्गमय महोत्सव

दिल्ली में ज्योतिर्गमय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया. इसमें उन अज्ञात कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है जिन्होंने संगीत में अपना अतुलनीय योगदान दिया है. इसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी ने किया है.

नीदरलैंड्स और स्पेन में FIH हॉकी विश्वकप

FIH हॉकी विश्वकप 1 जुलाई से नीदरलैंड्स और स्पेन में खेला जायेगा. हॉकी इंडिया ने इसके लिए 18 सदस्यों की भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन शामिल हैं. भारत तीन जुलाई से इंग्लैंड के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. गोलकीपर सविता भारतीय महिला टीम की कप्तान होंगी.

तीरंदाजी विश्व कप में भारत तीसरे स्थान पर

पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया. विश्व चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति 712 अंक हासिल कर ब्रिटेन की एला गिब्सन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं. ज्योति के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय महिला टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

अफगानिस्‍तान में खोस्त के निकट भूकंप

अफगानिस्‍तान में 22 जून को खोस्त के निकट 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी. दक्षिण पूर्व में पक्तिका प्रांत पर सबसे ज्‍यादा असर हुआ है. भूकंप पिछले वर्ष सत्‍ता हथियाने वाले तालिबान शासन के लिए बड़ी चुनौती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top