EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

44वां शतरंज ओलंपियाड: दिल्ली में ऐतिहासिक मशाल रिले की शुरूआत

44वां शतरंज ओलंपियाड 2022 भारत की मेजबानी में खेला जायेगा. इसका आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में होगा. 1927 से खेली जा रही यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में पहली बार और एशिया में 30 वर्ष बाद आयोजित की जा रही है. इसमें 88 देशों के दो हजार खिलाडी हिस्‍सा लेंगे.

दिल्ली में ऐतिहासिक मशाल रिले की शुरूआत

  • 44वें शतरंज ओलंपियाड की ऐतिहासिक मशाल रिले की शुरूआत दिल्ली से हुई. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 19 जून को नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मशाल रिले का शुभारम्‍भ किया.
  • फिडे के अध्‍यक्ष अरकादी द्वोरकोविच ने मशाल प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी और उन्‍होंने उसे ग्रैंड मास्‍टर विश्‍वनाथन आनन्‍द के हवाले किया. यह मशाल चालीस दिन में 75 शहरों में ले जायी जाएगी. प्रत्‍येक जगह पर हर राज्‍य के शतरंज ग्रैंड मास्‍टर मशाल का स्‍वागत करेंगे. इसका अंतिम पड़ाव 27 जुलाई को चेन्‍नई के पास महाबलीपुरम होगा.
  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ (फिडे) ने इसी वर्ष यानी 2022 में ओलिम्पिक परम्‍परा के तहत पहली बार शतरंज ओलम्पियाड मशाल की शुरुआत की है. भारत पहला देश है जहां से शतरंज ओ‍लम्पियाड मशाल के सफर की शुरुआत हुई है.
  • शतरंज में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और देश में शतरंज संस्कृति के सम्मान में शतरंज ओलंपियाड रिले अब से हमेशा भारत से रवाना होगी और सभी महाद्वीपों की यात्रा करते हुए मेजबान देश पहुंचेगी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-ट्वेंटी श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर रहा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-2 की बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्‍त हुई. इस श्रृंखला का 5वां और अंतिम मैच 19 जून को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. श्रृंखला ड्रॉ होने के कारण दोनों टीमों ने ट्रॉफी साझा की.

इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका ने पहले दो मैच और भारत ने आखिरी दो मैच जीते थे. इस श्रृंखला में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान केशव महाराज थे.


चीन ने अत्याधुनिक विमानवाहक पोत फुजियान का जलावारण किया

चीन ने 17 जून को अपना तीसरा और सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत फुजियान (Fujian) का जलावतरण किया था. इसे शंघाई में एक समारोह में पानी में उतारा गया. इसका नाम फुजियान प्रांत के नाम पर रखा गया है. अब यह निर्धारित समय के अनुसार समुद्री परीक्षण करेगा.

यह चीन का पहला घरेलू निर्मित वाहक है जो विद्युत चुम्बकीय कैटापोल्ट्स का उपयोग करता है. चीन का पहला पूरी तरह से घरेलू रूप से विकसित और निर्मित विमानवाहक पोत है. फ़ुज़ियान में 80,000 टन से अधिक की विस्थापन क्षमता है.

फुजियान चीन का तीसरा विमानवाहक पोत है. चीन का पहला विमानवाहक पोत लियाओनिंग सोवियत युग के जहाज का एक उन्नत रूप है, जिसका जलावतरण 2012 में किया गया था और उसके बाद 2019 में दूसरे विमानवाहक पोत ‘शेडोंग’ का जलावतरण किया गया था. चीन की पांच विमानवाहक पोत बनाने की योजना है.


21 जून 2022: आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

21 जून 2022 को विश्व भर में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है.

  • इस वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘मानवता के लिए योग’ (योगा फॉर ह्युमेनिटी) था.
  • आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरू में योगाभ्यास कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

योग को प्रोत्‍साहन के लिए पुरस्कार की घोषणा

  • योग को प्रोत्‍साहन देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2021 के प्रधानमंत्री पुरस्कार की घोषणा की गई. इसकी घोषणा आयुष मंत्रालय ने की.
  • लद्दाख से भिक्खु संघसेना, ब्राजील से मार्कस विनीसियस रोजो रोड्रिग्स, उत्तराखंड से द डिवाइन लाइफ सोसाइटी और ब्रिटेन से ब्रिटिश व्हील ऑफ योग को इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है.
  • पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
  • प्रधानमंत्री ने इस पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2016 में चंडीगढ़ में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर की थी.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

  • योग को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी.
  • 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया.
  • 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. इसी कारण इस दिन को योग दिवस के रूप में चुना गया.

20 जून: विश्‍व शरणार्थी दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 जून को विश्‍व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शरणार्थियों के संघर्ष और योगदान को याद करना है.

इस वर्ष यानी 2022 में विश्‍व शरणार्थी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘कोई भी हो. जहां कहीं भी हो. जब भी हो. सुरक्षा मांगने का अधिकार सभी को है.’ (Whoever. Wherever. Whenever. Everyone has the right to seek safety) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय तटरक्षक में 840 स्‍क्‍वाड्रन नाम से एक नया एयरक्राफट् शामिल

भारतीय तटरक्षक में 840 स्‍क्‍वाड्रन नाम से एक नया एयरक्राफट् शामिल किया गया. इसमें अत्‍याधुनिक हल्के हैलीकॉप्‍टर ALH मार्क-तीन एयरक्राफट् रखे जाएंगे. पूर्वी क्षेत्र में सेना में शामिल किया गया अपनी तरह का यह पहला एयरक्राफ्ट है.

राष्ट्रमंडल हॉकी खेल 2022 बर्मिघम में खेला जायेगा

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्‍थ) खेल 2022 के लिए 18 सदस्‍यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की. ये खेल 29 जुलाई से बर्मिघम में होंगे. भारत इंग्‍लैड, कनाडा, वेल्‍स और घाना के साथ पूल बी में है. भारत 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध अपने अभियान की शुरूआत करेगा. भारतीय टीम का नेतृत्‍व मनप्रीत सिंह करेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top