EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-20 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

FATF की बैठक: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बने रहने का फैसला

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) का वर्चुअल सत्र 14-17 जून को बर्लिन में आयोजित की गयी थी. सत्र की अध्यक्षता जर्मनी के डॉक्‍टर मार्कस प्लीयर ने की थी. बैठक में विभिन्न देशों के सरकारों तथा संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधियों ने प्रमुख धन-शोधन और आतंकी वित्त पोषण मुद्दों पर चर्चा की.

बैठक में FATF ने एक बार फिर पाकिस्तान को संदिग्ध देशों की सूची (ग्रे लिस्ट) में रखने का निर्णय लिया. नौ बार दी गई आखिरी समय-सीमाओं के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है.

FATF ने कहा कि उसे ग्रे-लिस्ट से हटाने का अंतिम निर्णय पाकिस्तान में जांच पड़ताल के बाद ही किया जाएगा.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब को 21 जून 2019 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में समूह की वार्षिक आम बैठक में FATF की सदस्यता दी गयी. वह पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF नियमों के मुताबिक, ग्रे-लिस्ट और ब्लैक-लिस्ट के बीच डार्क ग्रे-लिस्ट की भी कैटिगरी होती है. ‘डार्क ग्रे-लिस्ट’ का अर्थ है सख्त चेतावनी, ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके.
  • FATF ने पाकिस्तान को फरवरी 2018 में इसे ग्रे-लिस्ट के डाला था. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 से 2015 तक FATF की ग्रे लिस्ट में रहा था.
  • FATF की वर्तमान ब्लैक-लिस्ट में ईरान और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया

FATF का वर्तमान अध्यक्ष देश

जर्मनी: Dr. Marcus Pleyer

अब्दुल मक्की को UNSC की वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव पर वीटो

पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सुरक्षा परिषद (UNSC) की वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव पर चीन ने वीटो किया है. यह प्रस्ताव भारत और अमेरिका द्वारा लाया गया था.

मुख्य बिंदु

  • भारत और अमेरिका ने जून में पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को अल-कायदा और ISIL प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव दिया था. हालांकि भारत और अमेरिका पहले ही मक्की को आतंकवादी घोषित कर चुके हैं.
  • यह प्रस्ताव UN सुरक्षा परिषद की 1267 समिति के सभी सदस्यों को प्रक्रिया के तहत 16 जून को भेजा गया था.
  • मक्की भारत में आतंकी हमले, आतंकियों की भर्ती, फंड रेजिंग सहित विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर की आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है.
  • इसके पहले भी चीन ने पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को नामित करने के प्रस्तावों पर भी रोक लगा दी थी.

UNSC 1267 प्रतिबंध समिति क्या है?

संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति में किसी आतंकी संगठन या आतंकी के सूचीबद्ध किए जाने के लिए नियम तय किये गये हैं. इसी समिति द्वारा अल-कायदा और ISIS जैसे आतंकी संगठनों को भी प्रतिबंधित किया गया है.

वीटो क्या है?

वीटो (veto) का शाब्दिक अर्थ है- ‘मैं अनुमति नहीं देता हूं’. मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, यूके और अमेरिका के पास वीटो पावर है. स्थायी सदस्यों के फैसले से अगर कोई भी सदस्य सहमत नहीं है तो वह वीटो पावर का इस्तेमाल करके उस फैसले को रोक सकता है.


धर्मशाला में राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था. इसका आयोजन नीति आयोग द्वारा किया गया था. इस सम्‍मेलन का उद्धाटन कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने किया.

मुख्य बिंदु

  • सम्‍मेलन का उद्देश्‍य केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता की थी. इस सम्‍मेलन में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों के अलावा विभिन्‍न क्षेत्रों के लगभग दो सौ विशेषज्ञ ने भी भाग लिया.
  • सम्मेलन में विस्तृत विचार-विमर्श के लिए तीन विषयों की पहचान की गई है जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कार्यान्वयन, शहरी शासन और फसल विविधीकरण और तिलहन, दलहन और अन्य कृषि-वस्तुओं में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना शामिल था.

नीरज चोपड़ा ने कुर्ताने गेम्स में स्वर्ण पदक जीता

तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुर्ताने गेम्स 2022 में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है.

नीरज ने मौजूदा विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को चार दिनों में दो बार पीछे छोड़ दिया. उन्होंने 86.69 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता. केशॉर्न वालकॉट ने रजत और एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता.


18 जून: ऑटिस्टिक प्राइड डे, ऑटिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 18 जून को ‘ऑटिस्टिक प्राइड डे’ (Autistic Pride Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य यह जागरुकता लाना है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं बल्कि स्नायु तंत्र का विकार है जिसके कारण व्यक्ति के व्यवहार और सामाजिक संपर्क में असंतुलन आ जाता है.

इस दिन को एक इंद्रधनुष अनंत प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है, जो ऑटिस्टिक लोगों की अनंत संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म दिवस’ मनाया जाता है. यह संयुक्त राष्ट्र के 7 आधिकारिक स्वास्थ्य विशिष्ट दिनों में से एक है.


19 जून: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) मनाया जाता है. यह दिन सिकल सेल रोग, इसके उपचार के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए मनाया जाता है.

सिकल सेल रोग (SCD) एनीमिया (रक्ताल्पता) लाल रक्त कणिकाएं (RBC) की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता है. सामान्य अवस्था में RBC गोलाकार होती है और उनका जीवनकाल 120 दिन तक होता है. परन्तु सिकल सेल रोग में RBC का आकार अर्धचंद्र/हंसिया (sickle) की तरह होता है और इनका जीवनकाल मात्र 10-20 तक ही होता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में वडोदरा में 21 हजार करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना का भी शुभारंभ किया.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन 18-20 जून को भारत यात्रा पर हैं. वे दोनों देशों के बीच संयुक्त सलाहकार आयोग की सातवीं दौर की बैठक में शामिल होंगे. भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और श्री मोमिन संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. न्यायमूर्ति देसाई परिषद की पहली महिला अध्यक्ष हैं. न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग की अध्यक्षता की थी.

प्रधानमंत्री ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को दिल्ली में प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया किया. केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना को 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top