EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत की जीवन प्रत्‍याशा बढ़कर 69.7 वर्ष हुई

हाल ही में जारी सैम्‍पल रजिस्‍ट्रेशन सिस्‍टम (SRS) के 2015-2019 के आंकड़े के अनुसार भारत की जीवन प्रत्‍याशा (औसत आयु) 69.7 वर्ष हो गई है. हालांकि, यह अनुमानित वैश्विक औसत 72.6 साल से काफी कम है. जीवन प्रत्याशा एक व्यक्ति के औसत जीवनकाल का अनुमान है.

भारत

  • 1970-75 में भारत की जीवन प्रत्‍याशा 49.7 साल थी. अगले 45 साल के दौरान इसमें करीब 20 साल का इजाफा हुआ. 2015-19 के आंकड़ों में भारत की जीवन प्रत्‍याशा 69.7 वर्ष हो गई है.
  • दिल्‍ली की जीवन प्रत्‍याशा 75.9 साल है जो देश में सबसे ज्‍यादा है. इसके बाद केरल, जम्‍मू और कश्‍मीर का नंबर आता है. छत्‍तीसगढ़ की जीवन प्रत्‍याशा देश में सबसे कम (65.3 वर्ष) है. सबसे कम जीवन प्रत्‍याशा वाले राज्‍यों में उत्‍तर प्रदेश का नंबर दूसरा (65.6 वर्ष)  है.

विश्व

  • जापान की जीवन प्रत्‍याशा सबसे ज्‍यादा 85 है. नॉर्वे, ऑस्‍ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड की जीवन प्रत्‍याशा 83 है. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की जीवन प्रत्‍याशा सबसे कम (54) है.
  • पड़ोसी बांग्‍लादेश की जीवन प्रत्‍याशा 72.1 साल है. नेपाल में जन्‍म के समय जीवन प्रत्‍याशा 70.5 साल है.

17 जून: विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 17 जून को ‘विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस’ (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग से बंजर और सूखे के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए जन जागरुकता को बढ़ावा देना है.

इस वर्ष यानी 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)– ‘साथ मिलकर सूखे से निजाद पायें’ (Rising up from drought together) है.


16 जून: अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस (International Day of Family Remittances) मनाया जाता है. यह दिन विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के प्रयासों को सम्मानित करने और प्रेषण को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है.

विदेशों में रह रहे अप्रवासी द्वारा अपने देश में धन के हस्तांतरण को प्रेषण (remittance) कहा जाता है. यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विकासशील देशों के लिए सबसे बड़े वित्तीय प्रवाहों में से एक है.


विख्यात समालोचक और भाषाविद् प्रोफेसर गोपी चंद नारंग का निधन

विख्यात समालोचक और भाषाविद् प्रोफेसर गोपी चंद नारंग का 16 जून को निधन हो गया. 91 वर्षीय नारंग ने अमेरिका में अंतिम सांस ली.

साहित्य में योगदान के लिए श्री नारंग को पद्म भूषण और साहित्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्होंने उर्दू के साथ हिंदी और अंग्रेजी में कई पुस्तकें लिखीं. वे दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे थे. श्री नारंग उर्दू सहित छह अन्य भारतीय भाषाओं के अच्छे जानकार थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और जापान के बीच नई दिल्‍ली में वित्‍तीय वार्ता

भारत और जापान के बीच 16 जून को नई दिल्‍ली में वित्‍तीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों देशों ने व्‍यापक आर्थिक स्थिति, वित्‍तीय प्रणाली, वित्‍तीय डिजिटीकरण और निवेश वातावरण के बारे में विचार साझा किए. जापान की ओर से अंतर्राष्‍ट्रीय कार्य वित्‍त उपमंत्री मसातो काण्‍डा और भारत की ओर से वित्‍त मंत्रालय में आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ इस संवाद में शामिल हुए.

ब्रिक्‍स देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 12वीं बैठक

ब्रिक्‍स देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 12वीं बैठक वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित की गई. राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने विश्‍वसनीयता, समानता और उत्‍तरदायित्‍व के साथ वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए बहुपक्षीय प्रणाली में तत्‍काल सुधार पर बल दिया. उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए बिना किसी शर्त के आपसी सहयोग बढ़ाना होगा.

बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्‍वी-2 का चांदीपुर से सफल परीक्षण

कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्‍वी-2 का ओडिसा में चांदीपुर एकीकृत परीक्षण स्थल से सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल की कार्य प्रणाली पूरी तरह सटीक और लक्ष्य को भेदने में सक्षम साबित हुई. प्रशिक्षण -परीक्षण के दौरान मिसाईल अपने सभी संचालनगत और तकनीकी मानकों पर खरी उतरी.

विश्‍व पैरा पावर लिफ्टिंग

भारतीय पैरा पैरालिफ्टर मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने दक्षिण कोरिया में विश्‍व पैरा पावर लिफ्टिंग (भारोत्‍तोलन) की एशिया ओशियाना ओपन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीते.

भारत और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक

भारत और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक 16-17 जून को नई दिल्‍ली में आयोजित की गयी. यह बैठक आसियान-भारत संवाद संबंधों के तीस वर्ष पूरे होने और आसियान देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई. ‍विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्‍णन ने बैठक की सह-अध्‍यक्षता की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top