EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI के केन्‍द्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर-अधिकारिक निदेशक मंडल की नियुक्ति

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केन्‍द्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर-अधिकारिक निदेशकों की नियुक्ति की है. इस निदेशक मंडल में महिन्‍द्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनन्द गोपाल महिन्‍द्रा, टीवीएस मोटर्स के अध्यक्ष वेनु श्रीनिवासन, जायडस ग्रुप के अध्‍यक्ष रमनभाई पटेल और भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद के पूर्व प्राध्यापक रविन्‍द्र ढोलकिया शामिल हैं. इन लोगों की नियुक्ति 14 जून से चार वर्ष के लिए होगी.

केन्‍द्र सरकार समय-समय पर रिजर्व बैंक के बोर्ड के 10 गैर-अधिकारिक निदेशकों की नियुक्ति करती है. बैंक के आधिकारिक और पूर्णकालिक निदेशक मंडली में गवर्नर सहित चार डिप्‍टी गवर्नर होते हैं.

भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ की शुरुआत

भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ (Agneepath Recruitment Scheme) की शुरुआत हुई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस योजना की घोषणा 14 जून को की थी. इससे पहले इस योजना की मंजूरी केंद्र सरकार के रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने दी थी.

इस योजना का मुख्य लक्ष्य तीनों सेनाओं में युवाओं को जोड़ना और उन्हें भविष्य के लिए कुशल नागरिक बनाना है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस योजना से भारत की सेनाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा.

अग्निपथ योजना: मुख्य बिंदु

  • इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वालों को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा. अग्निवीरों को राज्यों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, मंत्रालयों में नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी.
  • अग्निपथ योजना के लिए देश के ITI और अन्य शिक्षण संस्थानों से युवाओं को भर्ती किया जाएगा. अग्निपथ योजना के तहत, पुरुष और महिला दोनों को अग्निवीर बनने का मौका दिया जाएगा.
  • 17.5 साल से लेकर 21 साल तक के युवा इस सेवा में शामिल होने के लिए योग्य होंगे. वर्तमान में सेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड हैं वही मान्य होंगे.
  • 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा (सैन्य बलों की नियम और शर्तों के अनुसार) अग्निवीर बन सकते हैं.
  • अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए जाने वालों को 10 हफ्ते से लेकर छह महीने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • इस तरह चुने गए कैंडिडेट्स, अग्निवीर के तौर पर 4 साल तक सेना में काम करेंगे. मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में समायोजित कर लिया जाएगा. अन्य नौकरियों में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.
  • अग्निवीरों की सालाना सैलरी 4.76 लाख रुपये होगी. चौथे साल में यह सैलरी बढ़कर 6.92 लाख रुपये हो जाएगी. सेना में 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद करीब 11.7 लाख रुपये एकमुश्त ब्याज समेत दिया जाएगा.
  • अगर इस सेवा के दौरान कोई जवान शहीद होता है तो उसके परिवार को पूरा इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इसके अलावा, शहीद के परिवार को सेवा निधि समेत लगभग एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे, शहीद की बची हुई सेवा की पूरी सैलरी भी परिवार को मिलेगी.

कपिलवस्तु से भगवान बुद्ध से संबद्ध अवशेष का मंगोलिया में प्रदर्शनी

कपिलवस्तु से भगवान बुद्ध से संबद्ध चार पवित्र अवशेषों का मंगोलिया में प्रदर्शनी लगाई गयी है. यह प्रदर्शनी 13 जून से 27 जून तक मंगोलिया में गंदन मठ के बत्त्सगान मंदिर सभा भवन में लगाया गया है.

इस प्रदर्शनी में भारत के कपिलवस्तु से ले जाए गए भगवान बुद्ध से संबद्ध चार पवित्र अवशेषों के साथ मंगोलियाई बौद्ध अवशेष भी प्रदर्शित किया जायेगा.

कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में 25 सदस्यों के शिष्टमंडल के साथ इन पवित्र अवशेष के साथ मंगोलिया में हैं.

इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि सदियों पहले बौद्ध धर्म भारत के हिमालयी क्षेत्रों से मंगोलिया पहुंचा और अनमोल साझा विरासत का हिस्सा बन गया.


पहली भारत गौरव रेलगाड़ी कोयम्‍बटूर उत्‍तर से शिरडी के लिए शुरू हुई

देश में ‘भारत गौरव रेलगाड़ी’ की शुरुआत की गयी है. इस श्रृंखला की पहली ‘भारत गौरव रेलगाड़ी’ 14 जून को कोयम्‍बटूर उत्‍तर से साईं नगर शिरडी के लिए शुरू हुई.

दक्षिण रेल सेलम के मण्‍डल प्रबंधक गौतम श्रीनिवास ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. यह रेलगाड़ी प्राइवेट सेवा प्रदाता ‘साउथ स्‍टार रेल’ द्वारा संचालित की जा रही है.

इस रेलगाड़ी के संचालन से प्रति वर्ष तीन करोड़ चौंतीस लाख रुपये का निश्चित राजस्व मिलेगा.

भारत गौरव रेलगाड़ी का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्‍‍कृतिक विरासत और श्रेष्ठ ऐतिहासिक स्थानों का प्रदर्शन करना है.


चौथे खेलो इंडिया युवा खेल 2021: हरियाणा पदक तालिका में शीर्ष पर

चौथे खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव 2021 हरियाणा में 4 से 13 जून तक खेला गया था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंचकुला में इस खेल महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ किया था. यह खेलो इंडिया युवा खेल का चौथा संस्करण था जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया.

चौथा खेलो इंडिया युवा खेल: मुख्य बिंदु

  • इन खेलों में हरियाणा ने कुल 137 पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा. उसने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक जीते.
  • महाराष्ट्र ने 45 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक सहित 125 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा. 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य पदक जीतकर कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा.
  • समापन समारोह पंचकुला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि थे.

राहुल श्रीवत्सव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बने

तेलगांना के शतरंज खिलाड़ी राहुल श्रीवत्सव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बन गए. उन्नीस साल के राहुल ने इटली के कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान ‘लाइव’ फिडे रेटिंग में 2500 (ईएलओ अंक) अंक बनाने के बाद यह उपलब्धि प्राप्त की.

उन्होंने कैटोलिका टूर्नामेंट के आठवें दौर में ग्रैंडमास्टर लेवान पंतुसलाइया से अंक बांटे. उनकी मौजूदा ईएलओ रेटिंग 2468 है.

विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे, जिन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी.


15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 जून को दुनिया भर में ‘विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस’ (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाता है. यह दिवस बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्‍यवहार की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस ‘सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी’ (Digital Equity for All Ages) थीम पर मनाया गया.


14 जून: विश्व रक्तदान दिवस, नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की जयंती

प्रत्येक वर्ष 14 जून को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्त-दाताओं के सुरक्षित जीवन-रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है.

इस वर्ष यानी 2022 में विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है. प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’ (Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

धर्मशाला में राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16-17 जून को इस सम्‍मेलन में भाग लेंगे और इसकी अध्‍यक्षता करेंगे.

पावो नोरमी खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने नया रिकॉर्ड बनाया

पावो नोरमी खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्‍पर्धा में 89.30 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. पावो नोरमी खेल प्रतियोगिता फिनलैंड में खेला जा रहा है. नीरज चोपड़ा तोक्‍यो ओलिम्पिक्‍स 2021 के स्‍वर्ण पदक विजेता हैं.

जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज शिला मंदिर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पुणे के पास देहू में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज शिला मंदिर का उद्घाटन किया. पुणे के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी मुम्‍बई के बांद्रा कुर्ला परिसर में मुंबई समाचार के 200वें महोत्‍सव में शामिल हुए. मुम्‍बई समाचार की छपाई जुलाई 1882 में फरदूनजी मरजबानजी ने शुरू की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top