EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

बेंगलुरू में सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन का आयोजन किया गया

बेंगलुरू में 29 अप्रैल से 1 मई तक सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन (Semicon India Conference) 2022 का आयोजन किया गया था. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. सम्मेलन में उद्योग संघों, अनुसंधान संगठनों और शैक्षिक जगत से वरिष्‍ठ विशेषज्ञों ने हिस्‍सा लिया. इस सम्मेलन के दौरान, देश में सेमीकंडेक्‍टर के उत्‍पादन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की नीति, प्रतिभा और सरकार के योगदान पर विचार-विमर्श हुआ.

सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन: एक दृष्टि

  • यह सम्‍मेलन, उद्योग संघों के साथ साझेदारी में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) द्वारा आयोजित किया गया था. ISM, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन का एक स्वतंत्र व्यापार प्रभाग है.
  • इस सम्‍मेलन का आयोजन भारत को इलेक्‍ट्रोनिक्‍स विनिर्माण, सेमी-कंडेक्‍टर डिजाइन और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से किया गया था.
  • सम्‍मेलन को भारत के वैश्‍विक सेमीकंडेक्‍टर केन्‍द्र बनने और चिप डिजाइन तथा विनिर्माण पारिस्थितिक केन्द्र के रूप में विकसित होने की आकांक्षा के आधार के रूप में देखा जा रहा है.
  • केंद्र सरकार ने भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए मार्च 2022 में  सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम को मंजूरी दी थी. इसके तहत कुल वित्तीय परिव्यय 76,000 करोड़ रुपये है.

केरल ने पश्चिम बंगाल को हराकर सातवीं बार संतोष ट्रॉफी विजेता बना

75वीं संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता केरल ब्लास्टर्स ने जीत ली है. मंजेरी के पायनाड स्‍टेडियम में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में केरल ब्लास्टर्स ने 32 बार के चैंपियन पश्चिम बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर विजेता बना. केरल सातवीं बार इस ट्रॉफी का विजेता बना है.

संतोष ट्रॉफी: एक दृष्टि

संतोष ट्रॉफी की शुरुआत साल 1941 में हुई थी. इसका आयोजन इंडियन फुटबॉल असोसिएशन (IFA) के द्वारा किया जाता है. साल 1996 में नेशनल फुटबॉल लीग की शुरुआत से पहले संतोष ट्रॉफी देश की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता थी. हर साल 37 टीमों के बीच ये प्रतियोगिता खेली जाती है जिसमें क्षेत्रीय फुटबॉल संघों की टीमें भाग लेती हैं. ये टीमें पांच जोन में बंटी होती हैं और क्वालीफाइंग राउंड के बाद नॉकआउट दौर में पहुंचती हैं.


भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है. इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा.

इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी जब पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में 14-11 से आगे थी तो उन पर सर्विस करते हुए बहुत अधिक समय लेने के लिए एक अंक की ‘पेनल्टी’ लगाई गई. इसके बाद लय गड़बड़ा गई और आखिर में वह 21-13, 19-21, 16-21 से हार गई.


महाराष्ट्र में देश का पहला जीन बैंक बनाये जाने को मंजूरी दी गयी

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जीन बैंक (Gene Bank) बनाये जाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य राज्य के भीतर जेनेटिक संसाधनों का संरक्षण प्रदान करना है. यह देश में अपनी तरह की पहला प्रोजैक्ट है, इसे राज्य के वन विभाग द्वारा चलाया जाएगा. अगले पांच सालों में इन सात फोकस क्षेत्रों पर ₹172.39 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी.

महाराष्ट्र जीन बैंक: मुख्य बिंदु

  • इसका उद्देश्य महाराष्ट्र में समुद्री विविधता, स्थानीय फसलों के बीज और पशु विविधता सहित जेनेटिक रिसोर्सेज का संरक्षण प्रदान करना है.
  • इसके अंतर्गत सात क्षेत्रों पर कार्य किया जायेगा. ये क्षेत्र हैं: समुद्री जैव विविधता, स्थानीय फसल/बीज़ की किस्में, देशी मवेशियों की नस्लें, पीने योग्य पानी की जैव विविधता, घास के मैदान वाली भूमि जैव विविधता, वन अधिकार के तहत क्षेत्रों के लिए संरक्षण और प्रबंधन योजना और वन क्षेत्रों का कायाकल्प.
  • यह परियोजना महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड (MSBB) द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (वन) के अधीन समितियों द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी.

3 मई: विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘डिजिटल घेरे में पत्रकारिता’ (Journalism under digital siege) है. 1991 में यूनेस्को की सिफारिश के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी.

भारत में एक लोकतान्त्रिक देश है, यहाँ प्रेस (मीडिया) को पूर्ण स्‍वतंत्रता है. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कनाडा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 मई को कनाडा के ओंटारियो में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की प्रति‍मा के अनावरण अवसर पर सनातन मंदिर संस्‍कृतिक केन्‍द्र को ऑनलाईन संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगी बल्कि दोनों देशों के संबंधों का प्रतीक बनेगी.

असम के शिवसागर जिले में योग उत्‍सव आरंभ

असम के शिवसागर जिले में 2 मई को योग उत्‍सव आरंभ हुआ. इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले किया जा रहा है.

पहली बार जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

अप्रैल 2022 में वस्‍तु और सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यह मार्च 2022 में हुए संग्रह से 25 हजार करोड़ रुपये अधिक है. अप्रैल 2022 के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी संग्रह से  20 प्रतिशत अधिक है.

IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में हर्षदा शरद गरुड़ ने इतिहास रचा

भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा शरद गरुड़ ने 2 मई को IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. हर्षदा ने महिला 45 किग्रा में कुल 153 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता. हर्षदा शरद गरुड़ IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गई हैं.

विनय मोहन क्वात्रा ने नए विदेश सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

विनय मोहन क्वात्रा ने 1 मई को भारत के नए विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लिया है. श्री क्वात्रा विदेश सचिव का कार्यभार संभालने से पहले नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top