EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

भारतीय हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा लिखित उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अनुवाद ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ के लिए दिया गया है.

गीतांजलि श्री को 26 मई को लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया. ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ यह पुरस्कार जीतने वाला किसी भी भारतीय भाषा से अनुवादित पहला उपन्यास है. पढ़ें पूरा आलेख…»

विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 दावोस में आयोजित की गयी

विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक दावोस में 22 से 26 मई तक आयोजित की गयी थी. WEF के इस बैठक का विषय ‘एक साथ काम करना, विश्वास बहाल करना’ (working together, restoring trust) था.

इस बैठक में वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र तथा तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ मंत्री भी इस प्रतिनिधिमंडल में थे. पढ़ें पूरा आलेख…»


राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 की रिपोर्ट जारी

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 26 मई को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey) 2021 की रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में देश में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों की तीन वर्षों में सीखने की क्षमता का और स्कूली शिक्षा प्रणाली का व्यापक आकलन किया गया है. इस प्रकार का पिछला सर्वेक्षण 2017 में हुआ था.

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021: मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2021 में देश भर के केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी स्कूल और निजी स्कूल शामिल को शामिल किया गया था.
  • सर्वेक्षण में कक्षा 3 और 5 के लिए भाषा, गणित और ईवीएस; कक्षा 8 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान और कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी का मूल्यांकन किया गया.
  • इस रिपोर्ट में पंजाब ने कक्षा, तीन, पांच और आठवीं की सभी विषयों में पहला स्थान हासिल किया है. इसके साथ ही पंजाब ने दसवीं कक्षा में गणित में प्रथम स्थान प्राप्त किया. दसवीं कक्षा के अन्य विषयों में गोवा और चंडीगढ़ शीर्ष पर रहा.
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का उद्देश्य देश में स्कूली शिक्षा प्रणाली की कार्यकुशलता और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का आकलन करना है. इसके आधार पर विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्रणाली की खामियां दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाते हैं.

भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया

भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने 26 मई को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. बत्रा ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वे भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं होंगे. बत्रा 2017 में भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष चुने गए थे.

श्री बत्रा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के भी अध्यक्ष हैं. श्री बत्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्हें कई कार्य करने हैं, जिनके लिए अधिक समय की जरूरत है.

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ओलिम्पिक संघ में उनकी जगह कोई ऐसा व्यक्ति आना चाहिए, जिसके पास नई ऊर्जा और नए विचार हों.


यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में भारत 54वें स्थान पर

विश्व आर्थिक फोरम (WEF) ने हाल ही में यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (Travel and Tourism Development Index) 2021 जारी किया था. यह यात्रा और पर्यटन संबंधी द्विवार्षिक अध्ययन है जिसमें दुनिया की 117 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है. इसमें यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में सतत और लचीले विकास को मुफीद बनाने वाली अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग की गयी है.

WEF यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021: मुख्य बिंदु

  • इस सूचकांक में 4.2 अंक के साथ भारत 54वें स्थान पर है. इससे पूर्व भारत 2019 में भारत 46वें स्थान पर था. covid महामारी के कारण भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है. हालाँकि, भारत अभी भी दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे ऊपर है.
  • अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, सिंगापुर और इटली इस सूची में क्रमशः शीर्ष दस हैं. अमेरिका के अलावा यूरोप और एशिया प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 10 देशों में जनवरी 2021 की अपेक्षा जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हुई है.
  • यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021 इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक के प्रत्यक्ष मूल्यांकन से संबंधित है. इसका प्रकाशन बीते 15 वर्षों से हर दूसरे साल में किया जाता है.

12वीं IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप इस्ताम्बुल में खेला गया

12वीं IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (IBA Women’s World Boxing Championships) 8 से 20 मई तक तुर्की के इस्ताम्बुल में खेला गया था. इस चैंपियनशिप में 93 देशों के 400 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था.

IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मुख्य बिंदु

  • भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते, और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
  • इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीता. निकहत ने 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की जि़तपोंग जुतामस को हरा कर यह पदक अपने नाम किया. भारत की मनीषा ने 57 किलो ग्राम वर्ग में और परवीन हुड्डा ने 63 किलो ग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया.
  • 5 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर तुर्की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. आयरलैंड और कनाडा क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.
  • इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने किया था. इस खेल में भारत से शामिल शामिल  अन्य प्रतिनिधि पूजा रानी, नंदिनी, निकहत जरीन, नीतू, अनामिका, शिक्षा, मनीषा, परवीन और स्वीटी थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कैप्‍टन अभिलाषा लड़ाकू पायलट बनने वाली पहली महिला अधिकारी

कैप्‍टन अभिलाषा बराक भारतीय सेना की ‘आर्मी एविएशन कोर’ में लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं. नासिक में आर्मी एविएशन के महानिदेशक और कर्नल कमांडेंट ने उन्‍हें प्रतिष्ठित विंग्‍स प्रदान किए. अभिलाषा बराक हरियाणा राज्‍य से सम्‍बद्ध हैं.

प्रधानमंत्री ने चेन्‍नई में विभिन्‍न परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को चेन्नई में 28.440 करोड़ रुपये से अधिक की छह महत्वपूर्ण ढांचागत परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने 2.960 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं. उन्होंने कहा कि चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे से देश की अर्थव्यवस्था में तेज़ी आयेगी.

दिल्ली में भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन

दिल्ली में 27-28 मई को भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया. महोत्सव में प्रधानमंत्री किसान ड्रोन संचालकों के साथ बातचीत करेंगे.

जकार्ता में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट

जकार्ता में खेले जा रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हरा दिया. पूल ए में जापान ने पाकिस्‍तान को 3-2 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही जापान ने FIH ओडिसा हॉकी पुरुष विश्‍व कप 2023 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है, जिसका आयोजन भारत में भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा.

जलवायु परिवर्तन पर सहयोग के लिए भारत और UAE  में सहमति

भारत और संयुक्त अरब अमारात (UAE) ने जलवायु परिवर्तन से जुडी गतिविधियों पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा UAE के पर्यावरण मंत्री डॉक्‍टर सुलतान-अल-जबर ने 26 मई को नई दिल्‍ली में इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए. पेरिस समझौते को लागू करने की दिशा में यह एक और महत्‍वपूर्ण कदम है.

तिरुवनन्‍तपुरम में महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया

महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26-27 मई को केरल की राजधानी तिरुवनन्‍तपुरम में आयोजित किया गया. केरल विधानसभा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने  और उद्घाटन सत्र की अध्‍यक्षता केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान ने की.

गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 29-ए और 29-सी का अनुपालन न करने के मामले में दो हजार से अधिक पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top