EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका ने समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा का शुभारम्‍भ किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (IPEF) का शुभारम्‍भ किया है. इसका शुभारम्भ क्वाड शिखर सम्मेलन 2022 के दौरान 24 मई को किया गया. यह सम्मेलन जापान के तोक्यो में आयोजित किया गया था.

आरम्भ में इस आर्थिक रूपरेखा में अमरीका के अलावा 12 अन्‍य देश – भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान, ब्रनेई, इंडोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, न्‍यूजीलैंड, फिलीपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. ये देश विश्‍व के सकल घरेलू उत्पाद के चालीस प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं. पढ़ें पूरा आलेख…»

टेड्रोस अधानॉम गैब्रियासिस को दूसरे कार्यकाल के लिए WHO का महानिदेशक चुना गया

टेड्रोस अधानॉम गैब्रियासिस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) को दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  का महानिदेशक चुना गया है. संगठन के सदस्य देशों ने अगले पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए टेड्रोस को पुनः निर्वाचित किया है. अगला कार्यकाल 16 अगस्त 2022 से शुरू होगा.

संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति विश्व स्वास्थ्य संगठन का दो बार महानिदेशक नियुक्त हो सकता है. कार्यकाल पांच साल का होता है. इससे पहले डॉक्‍टर टेड्रोस को वर्ष 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन का महानिदेशक चुना गया था. टेड्रोस ने डॉ मार्गरेट चैन (चीन) का स्थान लिया था, जो 1 जनवरी 2007 से WHO के महानिदेशक थे. पढ़ें पूरा आलेख…»


वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में 83.57 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ

वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 83.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यह पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा दो प्रतिशत अधिक है. इस दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी प्रवाह 1 प्रतिशत घटकर 58.77 अरब डॉलर रहा.

2021-22 में FDI: मुख्य बिंदु

  • विभिन्न निवेशक देशों में सिंगापुर 15.87 अरब डॉलर के निवेश के साथ शीर्ष पर रहा. इसके बाद अमेरिका (10.55 डॉलर) और मॉरीशस (9.4 डॉलर) का स्थान है.
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में बीते वित्त वर्ष के दौरान 14.5 अरब डॉलर की सबसे अधिक FDI आया. इसके बाद 7.1 अरब डॉलर के साथ सेवा क्षेत्र और ऑटोमोबाइल उद्योग का स्थान है. 2020-21 की तुलना में विनिर्माण क्षेत्रों में FDI प्रवाह में 76% की वृद्धि हुई.
  • कर्नाटक कुल FDI  प्रवाह में 38% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष प्राप्तकर्ता राज्य है, इसके बाद महाराष्ट्र (26%) और दिल्ली (14%) है.

WDMMA वैश्विक वायु शक्ति रैंकिंग रिपोर्ट जारी, भारतीय वायु सेना को तीसरे स्थान पर

आधुनिक सैन्य विमान की विश्व निर्देशिका (WDMMA) ने हाल ही में वर्ष 2022 की वैश्विक वायु शक्ति रैंकिंग जारी की थी. इस रिपोर्ट में 98 देशों के वायु सेनाओं की युद्ध शक्ति के मूल्यांकन के आधार पर रैंकिंग की गयी है.

WDMMA वायु शक्ति रैंकिंग 2022:  मुख्य बिंदु

  • इस रैंकिंग रिपोर्ट में भारतीय वायु सेना (IAF)  को चीनी वायु सेना से ऊपर तीसरे स्थान पर रखा गया है. चीनी वायु सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स) को चौथे स्थान पर है. भारतीय वायु सेना को 69.4 अंक और चीनी वायुसेना को 63.8 अंक दिया गया है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वायु सेना (USAF) 242.9 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है. रूस की वायु सेना को दूसरा स्थान (114.2 अंक) दिया गया है. रिपोर्ट में जापान (58.1 अंक), इजरायल (58.0 अंक) और फ्रांस (56.3 अंक) की वायुसेना क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं.
  • यह रैंकिंग वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट यानि (WDMMA) ने प्रत्येक वर्ष यह रैकिंग जारी करती है

क्वाड देशों का दूसरा शिखर सम्मेलन तोक्यो में आयोजित किया गया

क्वाड देशों (भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) का दूसरा शिखर सम्मेलन (QUAD Leaders Summit) 2022 जापान के तोक्यो 24 मई को आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के प्रयोजन से 23-24 मई को जापान की यात्रा पर थे.

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीजी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भाग लिया. सम्मेलन में नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास और आपसी हित के मौजूदा वैश्विक मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श हुआ. पढ़ें पूरा आलेख…»


विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 23 मई को विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. श्री सक्सेना अभी तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे.

नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के 22वें उप-राज्यपाल के रूप में 26 मई से कार्यभार संभालेंगे. दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसमें विधानसभा भी है. कानून-व्यवस्था, जमीन, पुलिस एवं सेवाएं उप-राज्यपाल के द्वारा केंद्र सरकार के मातहत आती हैं. उप-राज्यपाल, दिल्ली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी होते है.


25 मई: विश्व थायराइड दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थायराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थायराइड की रोकथाम और इसके उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व थायराइड दिवस 2022 का मुख विषय (थीम) ‘यह आप नहीं हैं, यह आपका थायरॉयड’ (It’s not you. It’s your thyroid) था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका में किशोर बंदूकधारी ने कई लोगों की हत्या की

अमरीका में एक किशोर बंदूकधारी ने उवाल्‍डे के रॉब प्राथमिक स्‍कूल में 18 बच्‍चों और तीन शिक्षकों की गोली मारकर हत्‍या कर दी. लगभग एक दशक पहले कनेक्‍टीकट के न्‍यूटाउन में सैंडी हुक एलिमेंटरी में हुए हमले के बाद अमरीका के किसी स्‍कूल में गोलीबारी की यह सबसे दर्दनाक घटना है. हमलावर की पहचान सल्‍वाडोर रामोस के रूप में की है.

मणिपुर में राज्‍य स्‍तरीय शिरुई लिली उत्‍सव 2022 शुरू

मणिपुर में राज्‍य स्‍तरीय शिरुई लिली उत्‍सव 25 से 28 मई तक  मनाया जा रहा है. मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्‍य मणिपुर के राज्‍य पुष्‍प शिरुई लिली के प्रति जागरूकता पैदा करना है. इस आयोजन का उद्घाटन मणिपुर के राज्‍यपाल ला गणेशन और मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने किया.

गुजरात टाइटंस आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा

गुजरात टाइटंस आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है. उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी.

शिखर धवन IPL के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने

शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं. मुम्‍बई के वानखेड़े स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच अंतिम लीग मैच में उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की. शिखर धवन वर्तमान में पंजाब किंग्‍स के सलामी बल्‍लेबाज हैं.

यदि चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमरीका सैन्‍य हस्‍तक्षेप करेगा

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमरीका सैन्‍य हस्‍तक्षेप करेगा. उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ताइवान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्‍व अधिक महत्‍वपूर्ण हो गया है. दशकों में अमरीका के किसी राष्‍ट्रपति की ओर से यह सर्वाधिक सशक्‍त बयान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top