EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

NASA के इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने मंगल पर पर्सेवेरेंस रोवर के मलबे की तस्वीरें भेजीं

नासा के इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने हाल ही में  मंगल ग्रह पर पर्सेवेरेंस रोवर के मलबे की तस्वीरें भेजीं है. दरअसल पर्सेवरेंस रोवर का कुछ हिस्सा मंगल की सतह पर लैंड करते समय उससे अलग हो गया था. पर्सेवरेंस रोवर को साल 2020 में लॉन्च किया गया था और यह 18 फरवरी 2021 में सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हुआ था. यह इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर को साथ लेकर गया था.

इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने रोवर से अलग हुये पैराशूट और कोन के आकार वाले बैकशेल की 10 तस्वीरें खीचकर भेजीं हैं. पैराशूट रोवर को मंगल की सतह पर उतरने में मदद करने के लिये था जबकि बैकशेल का काम रोवर के उतरते समय उसकी रक्षा करना है.

मुख्य बिंदु

  • मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन के संकेत तलाशने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) को 2020 में भेजा था. इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर भी इसी के साथ भेजा गया था.
  • फरवरी 2021 में मंगल ग्रह की सतह पर पर्सवेरेंस रोवर के उतरने के दौरान उसका एक कॉम्‍पोनेंट (बैकशेल) अलग हो गया था. यह उसी की तस्‍वीर है.
  • अपनी 26वीं उड़ान के दौरान Ingenuity ने हवा में 159 सेकंड के दौरान 1,181 फीट की दूरी तय करते हुए 10 तस्वीरें लीं. इनमें उस कॉम्‍पोनेंट (बैकशेल) या लैंडिंग कैप्सूल के टॉप हाफ हिस्से को भी दिखाया गया है.

एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्‍कार मेला दिल्ली में आयोजित किया गया

एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्कार मेला ‘AAHAR-2022’ का आयोजन 26 से 30 अप्रैल तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया था. यह इस मेले का 36वां संस्करण था.

इस मेले का आयोजन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से आयोजित किया गया था. इस मेले में 80 से अधिक निर्यातकों ने हिस्सा लिया था.

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ-साथ लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के निर्यातकों के लिए APEDA द्वारा समर्पित स्टॉल बनाए गए थे.


अमेरिका ने भारत सहित सात देशों को अपनी USTR’s निगरानी सूची में बरकरार रखा

संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत सहित सात देशों को बौद्धिक संपदा संरक्षण (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज) के लिए अपनी प्राथमिकता निगरानी सूची (Priority Watch List) में बरकरार रखा है. भारत के अलाबे ये देश हैं- अर्जेंटीना, चिली, चीन, इंडोनेशिया, रूस और वेनेजुएला. इस वर्ष की सूची के शामिल सातों देश पिछले वर्ष की सूची में भी शामिल थे.

अमरीका ने आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है कि इन देशों में बौद्धिक संपदाओं और उनके प्रवर्तन ने अमरीकियों की न्यायोचित बाजार पहुंच को हानि पहुंचाई है.

अमेरिका के अनुसार, भारत में बौद्धिक संपदा चुनौतियों ने अमरीकी व्यापारियों के लिए इस देश में पेटेंट हासिल करना, कायम रखना और उसे लागू करना मुश्किल कर दिया है.

बौद्धिक संपदा

विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन के अनुसार, बौद्धिक संपदा में साहित्यिक और कलात्मक कार्यों, प्रतीकों, नामों और छवियों का निर्माण शामिल है. चार प्रमुख बौद्धिक संपदा अधिकारों में अविष्कार, भौगोलिक संकेत, ट्रेडमार्क और औद्योगिक डिजाइन शामिल हैं.


24-30 अप्रैल 2022: विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में मनाया गया

प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह को ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ (World Immunization Week) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 के विश्व टीकाकरण सप्ताह का विषय (थीम) ‘सभी के लिए लंबा जीवन’ (Long Life for All) था. भारत सरकार ने सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने के लिए दिसंबर 2014 में ‘मिशन इंद्रधनुष’ का शुभारंभ किया था. पढ़ें पूरा आलेख…»


1 मई: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 मई को अंतर्राष्‍ट्रीय श्रमिक दिवस (International Workers’ Day) के रूप में मनाया जाता है. इसे मई दिवस (May Day) या मजदूर दिवस (Labour Day) के रूप में भी जाना जाता है. भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई, 1923 को इसकी शुरूआत की थी. हालांकि उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब दुनिया के अन्य देशों की तरह इसे मई दिवस के रूप में ही मनाया जाता है.


मई माह का प्रथम रविवार: विश्व हास्य दिवस

प्रत्येक वर्ष मई महीने के पहले रविवार को ‘विश्व हास्य दिवस’ (World Laughter Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 में यह दिवस 1 मई को मनाया गया. विश्व हास्य दिवस का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और भाई-चारे और सदभाव के उद्देश्य से हुई.
विश्व हास्य दिवस की शुरुआत डॉ. मदन कटारिया ने 11 जनवरी 1998 को मुंबई में की थी. मदन कटारिया विश्व हास्य-योग आंदोलन के संस्थापक थे.


1 मई 2022: महाराष्ट्र और गुजरात का 62वां स्थापना दिवस

महाराष्ट्र और गुजरात, प्रत्येक वर्ष 1 मई को अपना स्थापना दिवस (Maharashtra Day and Gujarat Day) मनाते हैं. 1960 में इसी दिन मराठी एवं गुजराती भाषियों के बीच संघर्ष के कारण बम्बई राज्य (बांबे स्टेट) का बंटवारा करके महाराष्ट्र एवं गुजरात नामक दो राज्यों की स्थापना की गई थी.
भारत के संसद ने बांबे स्टेट को गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित करने के लिए ‘बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960’ पारित किया था. यह अधिनियम 1 मई 1960 को लागू हुआ था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

न्यायिक अवसंरचना विकास प्राधिकरण का गठन

विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश के न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर न्यायिक अवसंरचना विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित किया गया है.

GEM पोर्टल से रिकार्ड खरीदारी

रक्षा मंत्रालय ने ऑनलाइन खरीद के लिए सरकारी पोर्टल- GEM के माध्यम से वित्‍त वर्ष 2021-22 में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रिकार्ड खरीदी की. यह राशि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 250 प्रतिशत से भी अधिक है. अगस्त 2016 में GEM पोर्टल की शुरुआत टेंडर प्रक्रिया में सुधार और डिजिटीकरण के माध्यम से सरकारी खरीद में अधिक ईमानदारी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्‍य से की गई थी.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2 से 4 मई तक जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे. प्रधानमंत्री और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज छठे भारत-जर्मनी संवाद की सह-अध्‍यक्षता करेंगे. श्री मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेत फ्रेडरिक्‍शन के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. वे डेनमार्क की मेजबानी में हो रहे दूसरे भारत-नोर्डिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे. यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुअल मेक्रों के साथ वार्ता करेंगे.

विदेश मंत्री की भूटान यात्रा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग से थिम्पू में भेंट की और वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया. डॉ जयशंकर भूटान के विदेश मंत्री ल्योंम्पो टांडी दोरजी के निमंत्रण पर दो दिन की भूटान यात्रा पर थे. इससे पहले, डॉ जयशंकर ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ भी भेंट की.

29वें थलसेनाध्‍यक्ष के रूप में जनरल मनोज पाण्‍डेय ने पदभार ग्रहण किया

देश के 29वें थलसेनाध्‍यक्ष के रूप में जनरल मनोज पाण्‍डेय ने पदभार ग्रहण किया. उनका कार्यकाल लगभग दो साल का होगा. उन्होंने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे  की जगह ली है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top