EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

शेख मोहम्मद को UAE का राष्ट्रपति चुना गया, मौजूदा राष्ट्रपति शेख खलीफा का निधन

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान को संयुक्त अरब अमारात (UAE) का राष्ट्रपति चुना गया है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और अबू धावी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नह्यान का स्थान लिया है, जिनका निधन हो गया था.

नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का चुनाव फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने किया. शेख मोहम्मद ने फेडरल सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों से मुलाकात की. इस परिषद में संयुक्त अरब अमारात के सात अमारातों के शासक शामिल हैं.

शेख़ ख़लीफा बिन ज़ायद अल नाहयान का निधन

UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नह्यान का निधन 14 मई को हो गया था. उन्होंने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया.

शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के नेतृत्व में भारत और संयुक्त अरब अमारात के संबंध परस्पर हितों की दृष्टि से काफी सफल रहे हैं.

वैज्ञानिकों ने की चांद की मिट्टी में पहली बार पौधे उगने में सफलता पाई

वैज्ञानिकों ने की चांद से लायी गयी मिट्टी में पहली बार पौधे उगने में सफलता पाई है. चांद से मिट्टी के ये नमूने 1969 और 1972 में नासा के मिशनों के दौरान इकट्ठे किए गए थे, जिन पर वैज्ञानिकों ने पौधे उगाए हैं.

मुख्य बिंदु

  • धरती के पौधों का दूसरी दुनिया की मिट्टी में उग पाना मानवता के लिए बहुत बड़ी सफलता है. इससे संभावना पैदा होती है कि धरती पर पनपने वाले पौधों को दूसरे ग्रहों पर भी उगाया जा सकता है.
  • नासा ने इस प्रयोग के लिए केवल 12 ग्राम मिट्टी ही दी थी जो कि Apollo 11, Apollo 12 और Apollo 17 मिशन के दौरान इकट्ठा की गई थी.
  • वैज्ञानिकों ने 12 छोटे कंटेनरों में इस मिट्टी में अरबिडोप्सिस थालियाना (Arabidopsis thaliana)  नाम के एक कम फूल वाले खरपतवार के बीज डाले. कुछ दिनों बाद पौधे उग आए.
  • यह मिट्टी नुकीले कणों और ऑर्गेनिक मैटिरियल की कमी के चलते धरती की मिट्टी से बहुत अलग है, इसलिए वैज्ञानिकों को शंका थी कि शायद पौधे न उगें.

त्रिपुरा में डॉ. माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

त्रिपुरा में डॉ. माणिक साहा ने 15 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. माणिक साहा ने बिप्लब कुमार देब का स्थान लिया है, जिन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था.

69 वर्षीय डॉ. माणिक साहा भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद हैं. माणिक साहा को अगले छह महीने के अंदर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होना होगा. माणिक साहा 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.

त्रिपुरा में जनवरी-फरवरी 2023 के दौरान विधानसभा चुनाव होना है. 2018 में विधानसभा चुनाव में 25 वर्ष से सत्तारूढ़ वाम मोर्चे को हराने के बाद भाजपा-IPFT गठबंधन सत्ता में आया था और नौ मार्च 2018 को बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था.


भारत को 2022-24 के लिए AAEA के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

भारत को 2022-24 के लिए एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (AAEA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. AAEA का वर्तमान अध्यक्ष देश मनीला है.

मुख्य बिंदु

  • भारत को AAEA के कार्यकारी बोर्ड और महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से इसका अध्यक्ष चुना गया था. यह बैठक 7 मई को फिलीपींस के मनीला में हुई थी. इस बैठक में भारत के चुनाव आयोग (ECI) के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया था. इसकी अध्यक्षता उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास ने की.
  • AAEA (एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज) की स्थापना 1998 में हुई थी. यह एक गैर-पक्षपातपूर्ण मंच है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देने और शासन और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न देशों के चुनाव अधिकारियों के बीच समन्वय करने वाली संस्था है. भारत का चुनाव आयोग (ECI), AAEA के चुनाव प्रबंधन निकाय (EMB) का संस्थापक सदस्य है.

भारत ने UN में हिन्दी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के आठ लाख डॉलर का योगदान दिया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में हिन्दी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने के लिए आठ लाख अमेरिकी डॉलर का सहयोग दिया है.

भारत के स्थायीय उप प्रतिनिधि आर रविंद्र ने इस राशि का चेक संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संप्रेषण विभाग की उपनिदेशक और प्रभारी अधिकारी मीता होसाली को सौंपा.

हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए UN द्वारा किये जा रहे प्रयास

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहा है. इस प्रयास के तहत संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के सहयोग से वर्ष 2018 में ‘हिन्दी @संयुक्त राष्ट्र’ परियोजना की शुरुआत की गई थी, जिसका मकसद हिन्दी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की लोगों तक पहुंच को बढ़ावा देना है.
  • इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संप्रेषण विभाग (डीजीसी) में भारत वर्ष 2018 से साझीदार है. डीजीसी के मुख्य धारा के समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री का प्रसारण हिन्दी में करने के लिए अतिरिक्त बजटीय सहायता मुहैया कराता है.
  • वर्ष 2018 से हिन्दी में संयुक्त राष्ट्र की खबर संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट और ट्विटर, इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर मौजूद इसके सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित की जाती है.
  • ‘संयुक्त राष्ट्र न्यूज-हिन्दी’ ऑडियो बुलेटिन का प्रसारण हर सप्ताह किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र हिन्दी न्यूज वेबसाइट पर इसका वेब लिंक मौजूद है.

15 मई 2022 को 27वां अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 मई को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस’ मनाया जाता है. इस वर्ष 15 मई 2022 को 27वां ‘अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ मनाया गया.

अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का प्रतीक चिन्ह एक हरे रंगा का एक गोल घेरा है जिसके अंदर घर बना हुआ है, जिसमें एक दिल बना हुआ है. जो समाज का केंद्र यानि परिवार को दर्शाता है. मतलब परिवार के बिना समाज अधूरा है.

इस वर्ष यानी 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘परिवार और शहरीकरण’ (Families and Urbanization) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कीव में भारतीय दूतावास 17 मई से कामकाज फिर शुरू करेगा

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास में 17 मई से कामकाज फिर शुरू करेगा. यूक्रेन में रूस के हमले के बाद भारतीय दूतावास इस वर्ष 13 मार्च से अस्‍थाई रूप से पोलैंड की राजधानी वारसा से काम कर रहा है.

रूस ने फिनलैंड को बिजली की आपूर्ति रोकी

रूस ने फिनलैंड को बिजली की आपूर्ति रोक दी है. रूस की सबसे बड़ी बिजली कंपनी आरएओ नॉर्डिक ने कहा है कि फिनलैंड से अब तक की बिजली आपूर्ति का भुगतान न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है.

प्रधानमंत्री बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के लुम्बिनी दौरे पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नेपाल के लुम्बिनी के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे. वह नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर जा रहे हैं. लुम्बिनी में प्रधानमंत्री पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top