EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ सिंथिया रोसेनज़विग को विश्व खाद्य पुरस्कार देने की घोषणा

विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ सिंथिया रोसेनज़विग (Cynthia Rosenzweig) को विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food Prize) 2022  देने की घोषणा की है. उन्हें ‘जलवायु और खाद्य प्रणालियों के बीच संबंध’ पर उनके शोध के लिये यह पुरस्कार दिया गया है. पुरस्कार के रूप में उन्हें 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.90 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे.

विश्व खाद्य पुरस्कार क्या है?

  • विश्व खाद्य पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. इसे कृषि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार माना जाता है. यह पुरस्कार अमेरिकी संस्था ‘व‌र्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन’ द्वारा वर्ष 1987 से दिया जा रहा है. दुनिया में भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार करके वाले व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.
  • पुरस्कार विजेता को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर के नकद पुरस्कार के अलावा प्रसिद्ध कलाकार और डिजाइनर, शाऊल बास द्वारा डिज़ाइन की गई एक मूर्ति प्रदान की जाती है.
  • डॉ. एमएस स्वामीनाथन जिन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, वर्ष 1987 में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे.
  • वर्ष 2021 में भारतीय मूल की पोषण विशेषज्ञ डॉ शकुंतला हरक सिंह थिल्स्टेड ने पुरस्कार जीता और वर्ष 2020 में भारतीय अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ रतन लाल को यह पुरस्कार दिया गया था.

वैश्विक खाद्य संकट पर संयुक्त राष्ट्र FAO का रिपोर्ट

वैश्विक खाद्य संकट पर हाल ही में एक वार्षिक रिपोर्ट ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फ़ूड क्राइसिस’ (Global Report on Food Crises) 2022 जारी की थी. इस रिपोर्ट में विश्व स्तर पर तीव्र खाद्य असुरक्षा पर चर्चा की गयी है.

यह रिपोर्ट ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फ़ूड क्राइसिस (GNAFC) द्वारा जारी की गई है. यह कृषि संगठन (FAO), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) का सह-प्रायोजित वैश्विक पहल है. इसकी स्थापना वर्ष 2016 में यूरोपीय संघ, FAO और WFP द्वारा की गई थी.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट ने लोगों की आजीविका को तबाह कर दिया है, जिससे 2021 में भूख का सामना करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 193 मिलियन हो गई.
  • वर्ष 2021 में भुखमरी की समस्या का सामना कर रहे 53 देशों में, 193 मिलियन से अधिक लोगों ने तीव्र खाद्य असुरक्षा का अनुभव किया. सबसे अधिक प्रभावित कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया, यमन और अफगानिस्तान हैं.
  • वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में वैश्विक स्तर पर लगभग 40 मिलियन से अधिक लोगों ने संकट या बदतर स्तर पर तीव्र खाद्य असुरक्षा का अनुभव किया.

चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स 2022 को स्थगित किया गया

एशिया ओलंपिक परिषद (Olympic Council of Asia – OCA) ने 19वें एशियन गेम्स 2022 को स्थगित करने का फैसला लिया है. ये खेल प्रतियोगिता 10 से 25 सितंबर 2022 के बीच चीन के हांगझोऊ में खेला जाना था. एशिया की ओलंपिक काउंसिल ने कोविड-19 के चलते इसे 2023 तक स्थगित करने का फैसला लिया है.


8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस, से संबंधित महत्वपूर्ण जानकरी

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022में विश्व थैलेसीमिया दिवस का मुख्य विषय (theme)- ‘Be Aware.Share.Care: Working with the global community as one to improve thalassemia knowledge’ है. थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी एक आनुवंशिक बीमारी (Chronic Blood Disorder) है. इस बीमारी से पीड़ित रोगी के लाल रक्त कणों (RBC) में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता जिसके कारण एनीमिया (रक्ताल्पता) हो जाता है.


8 मई: विश्व रेडक्रास दिवस, जॉन हेनरी डिनैंट का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 8 मई को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ (Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध सहित किसी महामारी से पीड़ित होते हैं. इस वर्ष यानी 2022 में विश्व रेडक्रॉस दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘BeHumanKind’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


9 मई 2022: गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती मनाई गयी

9 मई 2022 को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती मनाई गयी. बंगाली कैलेंडर के हिसाब से टैगोर की जयंती 9 मई को पड़ती है. जार्जियन कैलेंडर के हिसाब से टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में हुआ था. उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

थॉमस और उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट बैंकॉक में शुरू

थॉमस और उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता 8 मई से बैंकॉक में खेला जा रहा है. भारतीय खिलाडी पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. विश्व बैडमिंटन में थॉमस कप पुरुष चैंपियनशिप और उबर कप महिला चैंपियनशिप है.

उच्चतम न्यायालय में दो नये न्यायाधीशों की नियुक्ति

उच्चतम न्यायालय में दो नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है. ये न्यायाधीश हैं- गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जमशेद बी परदीवाला. ये दोनों न्यायाधीश 9 मई को अपने नए पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे.

जी-7 देशों की बैठक में रूस पर आयात प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता

सात देशों के समूह जी-7 ने यूक्रेन में जारी संघर्ष के कारण रूस से तेल आयात पर चरणबद्ध प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है. वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम इस बैठक में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की भी शामिल हुए. रूस-यूक्रेन संघर्ष, यूक्रेन को समर्थन और रूस के खिलाफ ऊर्जा सहित अतिरिक्‍त प्रतिबंध लगाने पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी.

इस्‍ताम्‍बुल में बीसवीं महिला विश्‍व मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप की शुरुआत

इस्‍ताम्‍बुल में 9 मई से बीसवीं महिला विश्‍व मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप की शुरुआत हुई. लवलीना बोरगोहाईं भारतीय अभियान की शुरूआत करेंगी. तोक्‍यो ओलिम्पिक्‍स में कांस्‍य पदक जीतने वाली लवलीना 70 किलो वर्ग में पूर्व विश्‍व चैम्पियन ताइवान की चेन निन चिन से मुकाबला करेंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top