EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

संसद ने दण्‍ड प्रक्रिया पहचान विधेयक 2022 पारित किया

संसद ने हाल ही में दण्‍ड प्रक्रिया पहचान विधेयक (Criminal Procedure Identification Bill) 2022 पारित किया है. इस विधेयक में अपराधियों की पहचान और आपराधिक मामलों की छानबीन तथा अपराध से जुडे मामलों के रिकार्ड रखने की व्‍यवस्‍था है. यह विधेयक कैदी पहचान अधिनियम-1920 की जगह लेगा.

मुख्य बिंदु

  • इसमें उन व्‍यक्तियों की पहचान से जुड़े उपयुक्‍त उपायों को कानूनी स्‍वीकृति देने की व्‍यवस्‍था है, जिनमें अंगुलियों के निशान, हाथ की छाप और पंजों के निशान, फोटो, आंख की पुतली और रेटीना का रिकार्ड और शारीरिक जैविक नमूने तथा उनके विश्‍लेषण आदि शामिल हैं.
  • इस विधेयक में राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो को यह रिकॉर्ड एकत्र करने, इन्‍हें सुरक्षित रखने और इन्‍हें साझा करने या नष्‍ट करने का अधिकार दिया गया है. इससे अपराधों की छानबीन अधिक कुशलता से और जल्‍दी की जा सकेगी.

विनय मोहन क्वात्रा को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया, हर्षवर्धन श्रृंगला की लेंगे

नेपाल में भारत के वर्तमान राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. वह  हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे. वह 30 अप्रैल को विदेश सचिव का कार्यभार संभालेंगे. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने क्वात्रा की नियुक्ति को 4 अप्रैल को मंजूरी दी थी.

विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं. वर्ष 2020 में नेपाल में राजदूत नियुक्त किए जाने से पहले क्वात्रा ने अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया था.


मौजूदा विदेश व्यापार नीति को सितंबर 2022 तक विस्तारित किया गया

वाणिज्य मंत्रालय ने मौजूदा विदेश व्यापार नीति (FTP) को 30 सितंबर, 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है. मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) 1 अप्रैल, 2015 से लागू हुई थी. सरकार ने सितंबर 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण विदेश व्यापार नीति 2015-20 को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया था.

विदेश व्यापार नीति भारत में आयात और निर्यात के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करती है. मंत्रालय प्रत्येक पांच साल में नीति की घोषणा करता है.

देश का वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर से अधिक रहा है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है.


राष्ट्रपति  की तुर्कमेनिस्‍तान और नीदरलैंड की यात्रा: तुर्कमेनिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 31 मार्च से 4 अप्रैल तक दो देशों- तुर्कमेनिस्‍तान और नीदरलैंड की यात्रा पर थे. यात्रा के पहले चरण में वे तुर्कमेनिस्तान गये थे. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा थी. भारत के तुर्कमेनिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष और नीदरलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 15 वर्ष पूरे हो रहे हैं.

मुख्य बिंदु

  • राष्‍ट्रपति तुर्कमेनिस्‍तान की राजधानी आश्‍खाबाद् में वहां के राष्‍ट्रपति बर्दीमुहामिदोव से राष्‍ट्रपति आवास ओगुज़ान पैलेस में मुलाकात की. इस दौरान आपसी चर्चा और शिष्‍टमंडल स्‍तर की बातचीत हुई, जिसके बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए गये.
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने मध्‍य एशिया की सबसे बडी मस्जिद जिपजाक मस्जिद; पीपल्स मैमोरियल मोन्यूमेंट, खेल परिसर और अशगबाद में योग तथा पारंपरिक औषधि केंद्र भी गये थे. राष्‍ट्रपति कोविंद खेल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की.
  • उन्होंने भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी करने संबंधी समारोह में भी हिस्सा लिया.
  • राष्ट्रपति इस यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स की यात्रा की थी. नीदरलैंड्स के सम्राट और साम्राज्ञी ने औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया.
  • भारत और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों और मित्रता के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एम्स्टर्डम में नीदरलैंड के राजा और रानी ने राष्ट्रपति का उत्साह पूर्वक आतिथ्य सत्कार किया.

विक्टर ओर्बन चौथी बार हंगरी के नए प्रधानमंत्री चुने गये

विक्टर ओर्बन (Viktor Orban) को हंगरी का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. हंगरी में 3 अप्रैल को संसदीय आम चुनाव हुए थे, जिसमें विक्टर ओर्बन के ‘फ़ाइड्ज़ पार्टी’ को स्पष्ट बहुमत मिला था. वह लगातार चौथे कार्यकाल के लिए हंगरी के प्रधानमंत्री चुने गये हैं.

प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बड़ा समर्थक माना जाता है. ओर्बन की अकसर यूरोपीय संघ द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने और कथित भ्रष्टाचार कृत्यों पर गौर ना करने के लिए आलोचना की जाती है.

हंगरी मध्य यूरोप में स्थित एक देश है और इसकी सीमा स्लोवाकिया, यूक्रेन, रोमानिया, सर्बिया, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और ऑस्ट्रिया से लगती है.


भारत ने 2022 में रिकॉर्ड 417.81 अरब डॉलर का निर्यात किया, व्यापार घाटा 192.41 अरब डॉलर

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 417.81 अरब डॉलर का निर्यात किया. भारत का यह किसी एक वित्त वर्ष में सर्वाधिक निर्यात है. इसके साथ भारत ने इस दौरान 610.41 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात भी किया. इस तरह निर्यात की तुलना में आयात अधिक रहने से वित्त वर्ष 2022 में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) 192.41 अरब डॉलर रहा. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 4 अप्रैल को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई थी.

मुख्य बिंदु

  • वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का व्यापार घाटा 87.5 फीसदी बढ़कर 192.41 अरब डॉलर रहा. इससे पिछले वित्त वर्ष में देश को 102.63 अरब डॉलर व्यापार घाटा हुआ था.
  • जब निर्यात (Import) कम होता है और आयात (Export) अधिक होता है, तो उसे व्यापार घाटा (Trade Deficit) कहते हैं. वही जब कोई देश आयात कम और निर्यात अधिक करता है तो उसे ट्रेड सरप्लस (Trade Surplus) कहते हैं.
  • भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 610.22 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 54.71 फीसदी अधिक है. वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का आयात 394.44 अरब डॉलर रहा था. वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में भारत का आयात 474.71 अरब डॉलर रहा था, जिसके मुकाबले यह 28.55 फीसदी अधिक है.
  • वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में किये गये आयात बिल में 31% योगदान पेट्रोलियम उत्पादों का था. इस दौरान कुल 18.4 अरब डॉलर के पेट्रोलियम उत्पाद आयात हुए, जो पिछले वित्त वर्ष में आयात हुए आयात (10.2 अरब डॉलर) से 80% अधिक है.
  • जिन क्षेत्रों ने व्यापारिक निर्यात में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनमें इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, आभूषण, रत्न, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन शामिल हैं.
  • अमेरिका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, नीदरलैंड, यूके, हांगकांग, जर्मनी और बेल्जियम शीर्ष निर्यात गंतव्य थे.

7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जानकारी और जागरूकता का प्रसार करना है. 7 अप्रैल 2022 को पूरे विश्व में 72वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस वर्ष यानी 2022 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘हमारा ग्रह हमारा स्‍वास्‍थ्‍य’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

श्रीलंका में आपातकाल को हटाने की घोषणा

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने देश में लगाए गए आपातकाल को हटाने की घोषणा की है. श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद 1 अप्रैल को आपातकाल लगाया गया था, जिसका व्यापक विरोध हो रहा था. इससे पहले श्रीलंका में समूचे मंत्रिमंडल ने त्यागपत्र दे दिया था और सत्ताधारी दल संसद में बहुमत खो चुका था.

भारत और अमरीका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ बैठक

भारत और अमरीका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ बैठक से पहले विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की. दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों और यूक्रेन में हाल के घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया. भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता का अगला चरण 11 अप्रैल को वाशिंगटन में निर्धारित है.

NDRF का दिल्ली में वार्षिक सम्मेलन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 7-8 अप्रैल को नई दिल्ली में आपदा के दौरान किए जाने वाले उपायों पर दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन में SDRF, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के शीर्ष अधिकारी हिस्‍सा लेंगे. NDRF वर्ष 2013 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top