EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिकी उद्योगपति ऐलोन मस्‍क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का अधिग्रहण किया

चर्चित अमेरिकी उद्योगपति ऐलोन मस्‍क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण कर लिया है. यह अधिग्रहण सौदा 44 अरब डॉलर का है, जिसकी घोषणा ट्विटर ने 25 अप्रैल को की. ट्विटर कंपनी के बोर्ड ने अरबपति एलोन मस्‍क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

मुख्य बिंदु

  • एलोन मस्क ने ट्विटर को एक निजी संगठन बनाने की योजना बनाई है. ट्विटर बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित इस समझौते के अंतर्गत ट्विटर के शेयर सूची से हटा दिए जाएंगे और इसका निजीकरण कर दिया जाएगा.
  • सौदे की शर्तों के अनुसार शेयरधारकों को उनके स्वामित्व वाले ट्विटर स्टॉक के प्रत्येक शेयर के लिए 54.20 डॉलर नकद प्राप्त होंगे.
  • ऐलोन मस्‍क दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अमेरिकी उद्यमी, निवेशक और इंजीनियर हैं. एलन अंतरिक्ष यान निर्माता और प्रक्षेपण कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के संस्थापक, सीईओ और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सह-संस्थापक, सीईओ हैं.
  • एलन को फ़ोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया है.
  • सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) की स्थापना 21 मार्च 2006 को हुई थी. जिसके बाद अब तक इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ब्रेट टेलर ट्विटर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की आपूर्ति की

इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) की आपूर्ति की है. भारत के इमरजेंसी ऑर्डर पर इजरायल ने इसकी आपूर्ति की है जिसे भारतीय सेना और एयरफोर्स ने अपने बेड़े में शामिल कर लिया है.

मुख्य बिंदु

  • इमर्जेंसी खरीद के तहत पांचवीं जेनरेशन की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों को सीमित संख्या में शामिल किया जा रहा है. ATGM की ज्यादा जरूरतों को ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरा किया जाएगा.
  • इजरायल के इस खतरनाक हथियार को टैंकों का काल यानी ‘टैंक किलर’ (Israeli Tank Killer) कहा जाता है. ये लंबी दूरी तक मार कर सकती हैं. यह जमीन पर 5.5 किमी तक टारगेट को निशाना बना सकती हैं.

मेघालय में भारत-बंगलादेश सीमा पर सीमा हाट दो वर्ष के अंतराल के बाद खोला गया

मेघालय में भारत-बंगलादेश सीमा पर सीमा हाट दो वर्ष के अंतराल के बाद 26 अप्रैल को खोल दिया गया. संयुक्‍त सीमा हाट प्रबंधन समि‍ति ने मेघालय के पूर्व खासी पर्वतीय जिले बलात और बंगलादेश के सूनामगंज जिले के दलोरा में लाउवाघर के बीच सीमा हाट खोलने का फैसला लिया था.

  • समिति ने अगले महीने दो और हाट दोबारा खोलने का भी फैसला किया है. मेघालय के पूर्व खासी पर्वतीय क्षेत्र में रिंग्‍कू और बंगलादेश के सूनामगंज जिले के दुआरा बाजार में बागनबाड़ी के बीच हाट 12 मई को खोला जाएगा.
  • मेघालय के दक्षिण-पश्चिमी खासी पर्वतीय क्षेत्र में नालीकाटा और बंगलादेश के सूनामगंज जिले में ताहिरपुर में सयदाबाद के बीच हाट 16 मई को खोला जाएगा.

26 अप्रैल: विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जाता है. इसी दिन 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए समझौता लागू हुआ था. इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट इत्यादि) के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

इस वर्ष यानी 2022 के विश्व बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस का मुख्य विषय (थीम)– IP and Youth: Innovating for a Better Future है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्‍कार मेला नई दिल्ली में शुरू हुआ

एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्कार मेला 26 अप्रैल से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ है. इसे कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में 80 से अधिक निर्यातक इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र के महासिचव रूस की यात्रा पर

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासिचव एंतोनियो गुतेरस 26 अप्रैल से रूस की यात्रा पर हैं. वे युक्रेन में दो महीने से चल रही सैनिक कार्रवाई को विराम देने या समाप्‍त करने के मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करेंगे. वे इस मुददे पर पुतिन को सहमत कराने की कोशिश करेंगे. महासचिव रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे.

‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्‍सव के तहत 25 से 30 अप्रैल तक ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है. फसल बीमा पाठशाला के जरिए किसानों को जागरूक किया जाएगा और उन्‍हें योजना के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी जाएगी.

औषधि महानियंत्रक ने बच्चों के लिए कोविड टीका के आपात उपयोग को स्वीकृति दी

औषधि महानियंत्रक ने 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड टीका ‘कोवैक्‍सीन’ के आपात उपयोग को स्वीकृति दी है. 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्‍चों के लिए ‘कॉर्बेवैक्स’ को भी आपात प्रयोग की अनुमत‍ि दी गई है. औषधि महानियंत्रक ने 12 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों के लिए ‘जायकोव डी’ को भी स्वीकृति दी.

भारत और मालदीव ने नवीकरणीय ऊर्जा अंतरसंपर्क पारेषण लाइन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा

भारत और मालदीव ने ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ पहल के तहत नवीकरणीय ऊर्जा अंतरसंपर्क पारेषण लाइन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. मालदीव की पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी मंत्री अमीनाथ शौना की नई दिल्ली में विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात में इस आशय की घोषणा की गई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top