EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गुजरात में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला

गुजरात के जामनगर में 20 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  के ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (Global Centre for Traditional Medicine) केंद्र की आधारशिला रखी. यह आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आये मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और WHO के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस गेब्रेयसस के साथ रखी.

मुख्य बिंदु

  • इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा के विभिन्न लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र अगले 25 वर्षों में दुनिया में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत करेगा.
  • प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को महत्व देने संबंधी भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने और 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का धन्यवाद व्यक्त किया.
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामनगर में WHO के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वागशीर का परीक्षण शुरू किया गया

स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वागशीर (INS Vagsheer) को 20 अप्रैल को मुंबई में समुद्र में उतारा गया. अब इसका समुद्री परीक्षण होगा और इसके बाद इसे मार्च 2024 तक नौसेना के बेड़े में शामिल किया जा सकेगा.

आईएनएस वागशीर: एक दृष्टि

  • यह समुद्री सीमा की निगरानी से लेकर हमले तक की क्षमताओं से लैस है. इसे मुंबई की मझगांव गोदी में आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है.
  • वागशीर, प्रोजेक्ट -75  (P-75) की स्कॉर्पीन श्रेणी की अंतिम पनडुब्बी है. पी-75 परियोजना के तहत अब तक चार पनडुब्बियां नौसेना में शामिल की जा चुकी हैं. इनमें आईएनएस कलवरी, आईएनएस खंडेरी, आईएनएस करंज और आईएनएस वेला शामिल हैं. आईएनएस वागीर का अभी परीक्षण चल रहा है.
  • यह दुनिया की अत्याधुनिक पनडुब्बियों में से एक है. सोनार तकनीक के जरिए यह दुश्मन को चकमा देने में सक्षम है.
  • वागशीर पनडुब्बी को हमलावर पनडुब्बी या हंटर-किलर कहा गया है. यह दुश्मन सेना के युद्धपोतों को समुद्र में डुबोने के काम आएगी.
  • इसकी लंबाई 221 फीट और ऊंचाई 40 फीट है. यह समुद्र में 20 समुद्री मील (37 किमी प्रति घंटे) की गति से चलेगी. यह समुद्र में 350 फीट गहराई तक जा सकती है. 50 दिनों तक पानी में रह सकती है.

गुजरात के दाहोद में विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 अप्रैल को गुजरात के दाहोद में कल 22 हजार करोड रुपये की विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया. इनमें दाहोद में रेल उत्‍पादन ईकाई में नौ हजार हॉर्सपावर की विद्युत ईंजन विनिर्माण परियोजना शामिल है.

जिन मुख्य परि़योजनाओं का उद्घाटन हुआ उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़े कई परियोजना हैं. श्री मोदी ने 66 किलोवाट घोडिया सब-स्‍टेशन, पंचायत भवनों और आंगनवाडि़यों का उद्घाटन भी किया.

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने उत्‍तरी गुजरात के बनासकांठा में दियोदर स्थित बनास डेरी संकुल में अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्‍होंने छह सौ करोड रुपये की लागत से दियोदर में निर्मित नया डेरी परिसर और आलू प्रसंस्‍करण संयंत्र भी राष्‍ट्र को समर्पित किया.


21 अप्रैल: सिविल सेवा दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस सिविल सेवकों को स्वयं को नागरिकों के लिए पुनर्समर्पित करने तथा अपनी वचनबद्धता को पुनर्सज्जित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इसी दिन 1947 में पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ‘आल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ट्रेनिंग स्कूल’ के पहले बैच के अधिकारियों को दिल्ली के मेटकाफ़ हाउस में पहली बार संबोधित किया था. सरदार पटेल ने अपने संबोधन में सिविल सेवकों को ‘स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया’ के रूप में संबोधित किया था.

सिविल सेवा दिवस पर देश के विभिन्न अधिकारियों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

देश भर में राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेला आयोजित किया जा रहा है

भारत में 21 अप्रैल को 700 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेला आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन कौशल भारत-कुशल भारत अभियान ने, प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग किया है. इसका उद्देश्य नियोक्ताओं को सही प्रतिभा का चयन करने में सहायता करना है. इस पहल के अंतर्गत एक लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

किरॉन पोलार्ड ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की

वेस्‍टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी किरॉन पोलार्ड ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की है. पोलार्ड वेस्‍टइंडीज की एकदिवसीय टीम के कप्‍तान थे. उन्‍होंने 123 एकदिवसीय और 101 ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच खेले हैं. वे वर्ष 2012 में आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप जीतने वाली टीम में शामिल थे.

गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और  नवाचार सम्‍मेलन

गुजरात के गांधीनगर में स्थि‍त महात्‍मा मंदिर परिसर में 20-22 अप्रैल तक वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. इस मौके पर भारत की यात्रा पर आये मॉरिशस के प्रधानमंत्री जगनाथ और WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस भी मौजूद थे.

शिंकू ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण

सीमा सड़क संगठन (BRO) हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने के लिए 16,580 फीट की ऊंचाई पर शिंकू ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण करेगा. यह सुरंग शिंकू-ला सुरंग, हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी और लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी को जोड़ेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top