EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-20 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह देश के 29वें सेना प्रमुख होंगे. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे जनरल एमएम नरवणे का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे: एक दृष्टि

  • इस पद पर पहुंचने वाले वो पहले इंजीनियर हैं. अब तक इन्फैंट्री, आर्टिलरी और आर्मर्ड अधिकारी ही सेना प्रमुख बनते रहे हैं.
  • लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अभी थल सेना के उप-प्रमुख हैं. थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह पूर्वी सैन्य कमांडर के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा (LOC) पर इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी.
  • दिसंबर 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन पराक्रम के तहत पश्चिमी सीमा पर हथियारों और सैनिकों की बड़े पैमाने पर तैनाती कर दी गई थी. इस घटना के वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बन गए थे.
  • उनकी शानदार सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, थल सेना प्रमुख से प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जा चुका है.

विश्‍व बैंक की रिपोर्ट: भारत में आठ साल में 12.3 प्रतिशत गरीबी घटी

विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी नीतिगत शोध-पत्र (पॉलिसी रिसर्च वर्किंग पेपर) जारी किया था. इस रिपोर्ट में भारत में गरीबी के कम हो रहे गरीबी पर चर्चा की गयी है.

विश्‍व बैंक नीतिगत शोध-पत्र 2022: एक दृष्टि

  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011 की तुलना में 2019 में भारत में गरीबी 12.3 प्रतिशत कम हुई है. साल 2011 में 22.5 प्रतिशत गरीबी थी जो साल 2019 में 10.2 प्रतिशत रह गई.
  • शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी तेजी से कम हुई है. 2011 से 2019 के दौरान ग्रामीण गरीबी में 14.7 प्रतिशत जबकि शहरी गरीबी में 7.9 प्रतिशत की गिरावट आई है.
  • भारत ने चरम गरीबी को लगभग समाप्त कर लिया है. इसके साथ ही देश में 40 वर्षों में उपभोग असमानता अपने न्यूनतम स्तर पर है.
  • छोटे आकार के जोत वाले किसानों ने उच्च आय वृद्धि का अनुभव किया है. वर्ष 2013 और 2019  के दौरान छोटी जोत वाले किसानों की वास्तविक आय में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि बड़ी जोत के किसानों की आय में दो प्रतिशत बढ़ोतरी हुई.
  • शहरी क्षेत्रों में रह रहे परिवारों के संदर्भ में गरीबी रेखा प्रति व्‍यक्ति प्रति माह एक हज़ार रुपये और ग्रामीण परिवारों के लिए 816 रुपये निर्धारित की गई है.

भारत को संयुक्त राष्ट्र ECOSOC के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है. ये निकाय हैं-

  1. विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग (Commission on Science and Technology for Development)
  2. आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति (Committee for Economic, Social and Cultural Rights)
  3. सामाजिक विकास आयोग (Commission for Social Development)
  4. गैर-सरकारी संगठनों पर समिति (Committee on NGOs)

आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC)

आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है. इसमें महासभा द्वारा चुने गए संयुक्त राष्ट्र के 54 सदस्य शामिल हैं.

प्रीति सरन को CESR का राजदूत चुना गया

आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति (CESR) के लिए, मौजूदा राजदूत प्रीति सरन (Preeti Saran) को फिर से चुन लिया गया है. 2018 में, वह पहली बार इस समिति में एशिया प्रशांत सीट के लिए चुनी गईं थीं. 1 जनवरी 2019 को, उनका पहला चार साल का कार्यकाल शुरू हुआ था.


19 अप्रैल: विश्व यकृत दिवस (World Liver Day)

प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यकृत संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है. यकृत मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे जटिल अंग हैं. यह शरीर के पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.


18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 36 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इस वर्ष यानी 2022 के विश्व धरोहर दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘विरासत और जलवायु’ (Heritage and Climate) है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत यात्रा पर आएंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21-22 अप्रैल को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे. प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. श्री जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों प्रधानमंत्री रोडमैप-2030 के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे और सहयोग को और सुदृढ बनाने के लिए अपना साझा दृष्टिकोण व्‍यक्‍त करेंगे.

म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नॉथ भारत की यात्रा पर

म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नॉथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 17-24 अप्रैल तक भारत यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान श्री जगन्नाथ 19 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन पारंपरिक वैश्विक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे.

देशभर में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आज से देशभर में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर रहा है. ये मेले एक लाख से अधिक आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे. इनका उद्देश्य आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों तथा फोन पर परामर्श जैसी सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

नई दिल्‍ली में सेना कमांडरों का सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है

सेना कमांडरों का सम्‍मेलन 18-22 अप्रैल तक नई दिल्‍ली में हो रहा है. यह सम्‍मेलन वर्ष में दो बार अप्रैल और अक्‍तूबर में आयोजित किया जाता है. कमांडर सम्‍मेलन एक संस्‍थागत मंच है, जिसमें सेना संबंधी विभिन्‍न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है और इसके निष्‍कर्ष भारतीय सेना के लिए महत्‍वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने में सहायक होते हैं.

गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्ब

गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्ब 21 अप्रैल को मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लालकिला से राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्‍मारक सिक्‍का और डाक टिकट जारी करेंगे. इस अवसर पर 400 रागी शबद कीर्तन करेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top