EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इजरायल ने ‘आयरन बीम’ लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का परीक्षण किया

इजरायल ने 15 अप्रैल को लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम (laser missile defence system) ‘आयरन बीम’ (Iron Beam)  का परीक्षण किया था. विश्व में किस देश द्वारा किया गया यह पहला  लेजर आधारित मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का सफल परीक्षण है. इजरायल ने इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का नाम ‘आयरन बीम’ दिया है. इस लेजर वेपन को जमीन, हवा और समुद्र में तैनात किया जा सकता है.

मुख्य बिंदु

  • परीक्षण में इस डिफेंस सिस्‍टम ने मोर्टार, रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइलों द्वारा किये गये परीक्षण हमले को नष्ट कर दिया.
  • इसके एक वार के इस्तेमाल में आने वाला खर्च केवल 267 रुपये है. इजरायल हमास के रॉकेट हमलों को रोकने के लिए कई वर्षों से अपने काफी महंगे आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का उपयोग कर रहा था जिसका इस्तेमाल काफी महंगा था.
  • आयरन डोम की जगह लेने वाले इस आयरन बीम डिफेंस सिस्‍टम को देश के हवाई रक्षा कवच को मजबूत करने के लिए बनाया गया है.

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी किया गया

हॉकी इंडिया ने 14 अप्रैल को पुरुष FIH हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लोगो जारी किया. लोगो में ट्रॉफी के ऊपर हॉकी स्टिक और बॉल दिखाया गया है.

मुख्य बिंदु

  • FIH हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है. हॉकी इंडिया की ओर से इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में निर्माणाधीन 20 हजार सीट की क्षमता वाले बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक किया जायेगा.
  • टूर्नामेंट में भारत सहित 16 टीम भाग लेंगी जिसमें नीदरलैंड्स, बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, वेल्स, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.
  • शेष तीन टीम इंडोनेशिश के जकार्ता में 23 मई से एक जून 2022 तक होने एशिया कप 2022 के बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी. एशिया कप हॉकी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है.

गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16 अप्रैल को हनुमान जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया.

‘हनुमानजी चार धाम’ परियोजना के तहत देश की चारों दिशाओं में बन रही ऐसी चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है. देश के पश्चिम में मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में यह मूर्ति स्थापित की गई है.

इस श्रृंखला की पहली प्रतिमा उत्तर प्रदेश में हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2010 में स्थापित की गई थी. दो अन्‍य मूर्तियों को दक्षिण में रामेश्‍वरम और पश्चिम बंगाल में स्‍थापित करने का कार्य चल रहा है.


17 अप्रैल: विश्व हीमोफिलिया दिवस, जानिए क्या है हीमोफिलिया

प्रत्येक वर्ष 17 अप्रैल को ‘विश्व हीमोफिलिया दिवस’ मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हीमोफिलिया और रक्तस्राव विकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.

इस वर्ष (2022 में) विश्व हीमोफिलिया दिवस का विषय (थीम) “सभी के लिए पहुंच: साझेदारी. नीति. प्रगति. राष्ट्रीय नीति में विरासत में मिली रक्तस्राव विकारों को एकीकृत करते हुए, अपनी सरकार को शामिल करना”

यह दिवस फ्रैंक शनाबेल (Frank Schnabel) के जन्म दिन पर मनाया जाता है. फ्रैंक की 1987 में संक्रमित खून के कारण एड्स होने से मौत हो गई थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दानिश ओपन तैराकी में साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने पदक जीता

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में चल रहे ‘दानिश ओपन’ (Danish Open swimming) 2022 में भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने स्वर्ण और वेदांत माधवन ने रजत पदक जीता है. साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता का स्वर्ण और वेदांत माधवन ने 1,500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा का रजत पदक जीता

मिस्र ने भारत को गेंहू आपूर्तिकर्ता के तौर पर मंजूरी दी

भारत इस वर्ष मिस्र को गेहूं का निर्यात करेगा. मिस्र गेहूं का सबसे अधिक आयात करने वाले विश्‍व के प्रमुख देशों में एक है. रूस और यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने के बाद मिस्र को 30 लाख टन गेहूं निर्यात करने की योजना है. भारत ने 2021-22 में कुल 70 लाख टन गेहूं का निर्यात किया, जिसकी कीमत लगभग 2.5 अरब डॉलर थी.

ई-संजीवनी टेली-परामर्श सुविधा की शुरूआत

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक लाख स्‍वास्‍थ्‍य आरोग्‍य केन्‍द्रों पर टेली परामर्श सुविधा ई-संजीवनी की शुरूआत की. उन्‍होंने बताया कि ई-संजीवनी सुविधा के माध्‍यम से आम आदमी देश के बड़े डॉक्‍टरों से सलाह ले सकेंगा. ई संजीवनी (e-Sanjeevani) सरकार की एक योजना है जो देश के नागरिकों को ऑनलाइन OPD डॉक्टर परामर्श प्रदान करती है.

म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नॉथ भारत की यात्रा पर

म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नॉथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 17-24 अप्रैल तक भारत यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान श्री जगन्नाथ 19 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन पारंपरिक वैश्विक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे. वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

 ‘उड़ान’ योजना के तहत केशोद और मुंबई के बीच पहली उड़ान सेवा की शुरुआत

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड़े देश का आम नागरिक ‘उड़ान’ योजना के तहत गुजरात में केशोद और मुंबई के बीच पहली उड़ान सेवा की शुरुआत की. एलायंस एयर ने केशोद और मुंबई के बीच यह उड़ान शुरू की है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top