EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 अप्रैल 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने पहली बार सेवा निर्यात में 250 अरब डॉलर का लक्ष्‍य प्राप्‍त किया

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में सेवा निर्यात में 250 अरब डॉलर का लक्ष्‍य प्राप्‍त किया है. यह पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 21.31 प्रतिशत अधिक है. भारत ने पहली बार सेवा निर्यात में 250 अरब डॉलर का लक्ष्‍य प्राप्‍त किया है.

मार्च 2022 में सेवा निर्यात लगभग 22.5 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष मार्च 2021 की तुलना में 8.31 प्रतिशत अधिक है. वर्ष 2021-22 में भारत का कुल वस्‍तु और सेवा निर्यात रिकॉर्ड करीब 670 अरब डॉलर रहा.

भारत ने कोविड वैश्विक महामारी के कारण विश्‍वव्‍यापी आर्थिक मंदी और यूरोप में हाल के घटनाक्रम के बावजूद निर्यात के ऊंचे लक्ष्‍य हासिल किये हैं.

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को 2025-26 तक जारी रखने की स्‍वीकृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्यसमिति ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan) योजना को 2025-26 तक जारी रखने की स्‍वीकृति दी है. अब यह योजना 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना का विस्तार किया जाएगा.

मुख्य बिंदु

  • यह निर्णय पंचायती राज संस्थानों की शासन क्षमता विकसित करने के लिए लिया गया है. इस निर्णय से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
  • इस योजना के माध्‍यम से 2.78 लाख रूरल लोकल बॉडीज को सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सुविधा मिलेगी.
  • इस योजना के अंतर्गत 1.36 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं और आगे अब 1.65 करोड़ लोगों को और प्रशिक्षित किया जायेगा.
  • नई तकनीक को भी कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग से जोड़ा जायेगा और कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग के लक्ष्‍य के पूर्ण होने पर उनको इन्‍सेन्‍टेवाइज करने का काम भी किया जाएगा.
  • इस योजना पर 5911 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. इसमें केंद्र का हिस्सा 3700 करोड़ रुपये और राज्य का हिस्सा 2211 करोड़ रुपये होगा.

डॉक्‍टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट  को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार

चंडीगढ़ के डॉक्‍टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट, गुजरात को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार 13 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदान किया.

  • उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्‍टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट दोनों ही कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए निष्‍ठा से काम कर रहे हैं.
  • यह वार्षिक पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था. यह सम्मान उन व्यक्तियों व संगठनों के कार्य को मान्यता और महत्व देने के लिए है जिन्होंने इस बीमारी और इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से लड़ने के लिए अथक प्रयास किया है.

हरियाणा ड्रोन के लिए एक अलग निगम की स्‍थापना करने वाला पहला राज्‍य

हरियाणा सरकार ने राज्य में ड्रोन पायलटों का प्रशिक्षण संस्‍थान स्‍थापित किये जाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्‍यक्षता में 14 अप्रैल को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. इस प्रकार, हरियाणा ड्रोन के लिए एक अलग निगम की स्‍थापना करने वाला पहला राज्‍य हो जाएगा.

श्री खट्टर ने कहा कि ड्रोन की सहायता से भूमि अतिक्रमण के मामलों को नियंत्रित किया जा सकता है और क्षेत्र के विस्‍तार का भी पता लगाया जा सकता है. इससे नियमित अंतराल पर किए जाने वाले सर्वेक्षणों में समय और धन की बचत भी हो सकेगी.


नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) का उद्घाटन किया है. यह संग्रहालय दिल्‍ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में है. संग्रहालय का उद्घाटन अम्बेडकर जयंती पर किया गया. प्रधानमंत्री मोदी इस संग्रहालय का टिकट खरीदने वाले पहले व्यक्ति बने.

  • इस संग्रहालय में देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों का जीवन और राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान दर्शाया गया है. स्‍वतंत्रता संग्राम के प्रदर्शन से शुरू होकर सविंधान के निर्माण तक यह संग्रहालय इस गाथा को प्रस्‍तुत करता है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्‍न चुनौतियों के बावजूद देश को नई राह दी और इस सर्वांगिण प्रवृति को सुनिश्चित किया.
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संग्रहालय ऐसे समय में बना है, जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. ये म्यूजियम एक भव्य प्रेरणा बनकर आया है. इन 75 वर्षों में देश ने अनेक गौरवमय पल देखे हैं. इतिहास के जरोखे में इन पलों का जो महत्व है वह अतुलनीय है. ऐसे बहुत से पलों की झलक प्रधानमंत्री संग्रहालय में भी देखने को मिलेगी.
  • इसका लोगो- हाथों में राष्‍ट्र और लोकतंत्र का प्रतीक धर्मचक्र थामे देशवासियों का प्रतिनिधित्‍व करता है.

भारत और इंडोनेशिया के विदेश विभाग के अधिकारियों के बीच 7वें दौर की वार्ता

भारत और इंडोनेशिया के विदेश विभाग के अधिकारियों के बीच 14 अप्रैल को जकार्ता में 7वें दौर की बातचीत हुई. इस वार्ता बैठक में भारत का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार ने किया था.

इस वार्ता में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन सहयोग बढ़ाने पर बल दिया. वार्ता के दौरान दोनों देशों ने राजनीति, रक्षा, सुरक्षा सहयोग, व्यापार और आर्थिक तथा कूटनीति‍क मामलों पर आपसी संबंधों की समीक्षा की. दोनों पक्षों ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक सामरिक सहयोग को और मज़बूत करने पर भी सहमति व्यक्त की.


ऑनलाइन व्‍यापार पोर्टल ‘ई-नाम’ के छह वर्ष पूरे, जानिए क्या है ई-नाम

ऑनलाइन व्‍यापार पोर्टल, ‘राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम)’ के 14 अप्रैल को छह वर्ष पूरे हो गये. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन ई-नाम की शुरूआत की थी.

मुख्य बिंदु

  • ई-नाम, भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. यह पूरी तरह से भारत सरकार से वित्त पोषित है.
  • यह कृषि वस्‍तुओं के ऑनलाइन व्‍यापार की सुवि‍धा के लिए विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेश की मंडियों और बाजारों को जोड़ने का मंच उपलब्ध कराता है.
  • ई-नाम पोर्टल किसानों को बाजार के बेहतर विकल्‍प उपलब्‍ध कराता है, ताकि वे अपने उत्‍पादों को प्रतिस्‍पर्धी मूल्‍यों पर पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन बेच सकें.
  • किसान इस पोर्टल पर बिना किसी शुल्‍क के खुद को पंजीकृत कर अपने उत्‍पादों को बेच सकते हैं. अब तक 18 राज्‍यों और तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों की एक हजार मंडियों को ई-नाम के साथ जोड़ा जा चुका है.

बेघर बच्‍चों का क्रिकेट विश्‍व कप सितम्‍बर 2023 में भारत में आयोजित होगा

बेघर बच्‍चों का क्रिकेट विश्‍व कप सितम्‍बर 2023 में भारत में आयोजित होगा. इसमें 16 देशों की 22 टीमें हिस्‍सा लेंगी. इसका आयोजन स्‍ट्रीट चाइल्‍ड यूनाइटिड और सेव द चिल्‍ड्रन इंडिया मिलकर करेंगे. इस प्रतियोगिता में लड़कों के अलावा लड़कियां और किन्‍नर भी हिस्‍सा लेंगे.

वर्ष 2019 में यह प्रतियोगिता लंदन में हुई थी, जिसमें आठ टीमों ने हिस्‍सा लिया था और टीम इंडिया साउथ ने इंग्‍लैंड को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी.

इस वर्ष भाग लेने वाले देश बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, बुरुंडी, इंग्लैंड, हंगरी, मॉरीशस, मैक्सिको, नेपाल, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे हैं.


14 अप्रैल 2021: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती, समानता दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई जाती है. उनका जन्म इसी दिन 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था.

बाबा साहब की जयंती को ‘समानता दिवस’ (Samanata Diwas) और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतीक और ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है.


15 अप्रैल 2022 को 75वां हिमाचल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Diwas) मनाया जाता है. 1948 में इसी दिन हिमाचल का गठन किया गया था. 15 अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश में 75वां हिमाचल दिवस मनाया गया.

हिमाचल सन् 1857 तक पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा था. अप्रैल, 1948 में 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था. सन 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया था.

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस

‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे भारत का 18वाँ राज्य का दर्जा दिया गया था. यह 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य बना गया था. प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस (Foundation Day of Himachal Pradesh) मनाया जाता है.


14 अप्रैल 2022 को तीसरा विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया

14 अप्रैल 2022 को तीसरा विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों और स्वस्थ लोगों में इस रोग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी साझा करना है. 14 अप्रैल 2020 को, इस दिन को पहली बार बीमारी से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया गया था.


15 अप्रैल: विश्व कला दिवस, लियोनार्डो डा विंकी का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस (World Art Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ललित कला संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है. इस दिन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट (IAA) द्वारा घोषित किया गया था. विश्व कला दिवस लियोनार्डो डा विंकी (Leonardo da Vinci) की याद में मनाते हैं. आज ही के दिन इनका जन्म इटली में हुआ था. लिओनार्दो महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे.


14 अप्रैल: 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान महावीर (Lord Mahavir) की जयंती मनाई गयी थी. भगवान महावीर को जैन धर्म के लोगों का भगवान माना जाता है. वे जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे.

भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्‍य, अस्तेय, संयम और अपरिग्रह के संकल्‍प का पालन कर आध्यात्मिक मुक्ति का मार्ग दिखाया था. भगवान महावीर त्याग और संयम, प्रेम और करुणा तथा शील और सदाचार को सम्यक मानव-जीवन का आधार मानते थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पिछले वित्‍त वर्ष के दौरान खनिज उत्‍पादन में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले वित्‍त वर्ष में अप्रैल से फरवरी माह के दौरान खनिज उत्‍पादन में 13.2 की वृद्धि दर्ज की गई. कोयला मंत्रालय ने बताया कि उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्‍पादन सूचकांक इस वर्ष फरवरी माह में पिछली फरवरी की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक रहा.

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है. श्रीलंका, आजादी के बाद से सबसे भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है. लोग सरकार पर आर्थिक स्थिति संभालने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं और राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्ष और प्रधानमंत्री महिन्‍दा राजपक्ष के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं.

कपास के आयात पर 30 सितम्‍बर तक सीमा शुल्‍क से छूट

सरकार ने कपास के आयात पर 30 सितम्‍बर तक सीमा शुल्‍क से छूट दी है. इस छूट से वस्‍त्र श्रृखंला में धागा, कपडा, वस्‍त्र और अन्‍य संबंधित उत्‍पादों पर लाभ होगा और उपभोक्‍ताओं को राहत मिलेगी. इस फैसले से कपडा निर्यात को भी लाभ पंहुचेगा. कपास के आयात पर पांच प्रतिशत सीमा शुल्‍क और पांच प्रतिशत कृषि बुनियादी ढांचा विकास उपकर लगता था.

रोहित शर्मा ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में दस हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज

रोहित शर्मा ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में दस हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन गये हैं. इससे पहले विराट कोहली ने ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये हैं. रोहित शर्मा ने पुणे में पंजाब किंग्‍स के साथ IPL मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

विश्व बैंक ने 2022-23 में भारत के GDP विकास के अनुमान को 8 प्रतिशत किया

विश्व बैंक ने अपनी द्वि-वार्षिक “दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट” में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है. यूक्रेन में हो रहे युद्ध के कारण वित्त वर्ष 2023 के विकास पर नकारात्मक प्रभाव है. इससे पहले जनवरी 2022 में वित्त वर्ष 23 के लिए विकास दर 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था.

WTO ने वैश्विक व्यापार वृद्धि अनुमान को संशोधित कर 3 प्रतिशत किया

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने 2022 तक वैश्विक व्यापार वृद्धि के अपने अनुमान को संशोधित कर 3 प्रतिशत कर दिया है. इससे पहले अक्टूबर 2021 में यह 4.7 फीसदी रहने का अनुमान था. यह संशोधन रूस-यूक्रेन संघर्ष के परिपेक्ष्य में किया गया है.

प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढाए जाने की स्मृति में गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे, प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढाए जाने की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है. इसी दिन प्रभु यीशु ने मनुष्यता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए अपना जीवन उत्सर्ग किया था. गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी संडे को प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे. उनके दोबारा जीवित होने की घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है.

प्रधानमंत्री ने भुज में केके पटेल सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल का लोकार्पण किया. भुज के श्री कच्‍छी लेवा पटेल समाज ने यह अस्पताल बनवाया है. 200 बिस्‍तरों का यह अस्‍पताल कच्‍छ में पहला धर्मार्थ सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top