20वां भारत-फ्रांस द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण-2022’  अरब सागर में आयोजित किया गया

भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण-2022’ का आयोजन 30 मार्च से 03 अप्रैल, 2022 तक किया गया था. यह ‘वरुण’ अभ्यास का 20वां संस्करण था जिसका आयोजन अरब सागर में किया गया था.

निर्बाध समन्वय, युद्धाभ्यास का सटीक कार्यान्वयन और जटिल पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यासों का तय समय पर निष्पादन वरुण अभ्यास -2022 की विशेषता रही.

भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास ‘वरुण’: एक दृष्टि

  • दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 1993 से आयोजित किया जा रहा है और इस अभ्यास को 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था.
  • वरुण-2022 अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के विभिन्न जहाज, पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया था.
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉