EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-17 मार्च 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 16 मार्च को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के के रूप में शपथ ली. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनका शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित किया गया था.

मुख्य बिंदु

  • हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
  • भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले संगरूर से लोकसभा सदस्य थे. उन्होंने 14 मार्च को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला को त्‍यागपत्र सौंपा था. उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी सीट से जीत दर्ज की थी.
  • पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चंडीगढ के राजभवन में डॉक्‍टर इंदरबीर सिंह निज्‍जर को विधानसभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष के रूप में शपथ दिलाई.

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बना

भारत पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइज़ेशन) के मामले में यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को  पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है. वर्तमान में भारत अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद पांचवें स्थान पर है. मार्केट कैपिटलाइज़ेशन (मार्केट कैप) सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी के स्टॉक के शेयरों का कुल बाजार मूल्य है.

2022 की शुरुआत में भारत 7वें स्थान पर था. बाद में, भारत अपने बाजार पूंजीकरण में 7.4% की गिरावट के बावजूद दो स्थान उपर चढ़ गया. अब, भारत का कुल बाजार पूंजीकरण 3.21 ट्रिलियन डॉलर है.


SIPRI की वर्ष 2017-21 की रिपोर्ट जारी: भारत सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

हथियारों की निगरानी करने वाली संस्‍था SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) ने हाल ही में हथियार आयातक और निर्यातक देशों की वर्ष 2017-21 की रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है.

मुख्य बिंदु

  • इस सूची में दूसरे स्थान पर सऊदी अरब, तीसरे स्थान पर मिस्र, चौथे स्‍थान पर आस्‍ट्रेलिया और पांचवें स्‍थान पर चीन है. ये शीर्ष 5 देश दुनिया के कुल हथियारों का 36 फीसदी आयात करते हैं.
  • भारत ने हथियारों की खरीदारी के लिए रूस पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी की है. 2012-17 के दौरान जहां भारत अपने हथियारों के कुल आयात में से 69 फीसदी रूस से करता था, वहीं 2017 से 2021 के दौरान यह घटकर 46 फीसदी रह गया है. इस दौरान लगातार रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा.
  • भारत ने 2017-21 के दौरान भारत ने हथियारों के कुल आयात में 21 फीसदी की कटौती की, हालांकि इसके बाद भी वैश्विक स्तर पर हथियारों के आयात में अकेले भारत की हिस्सेदारी 11 फीसदी रही.
  • SIPRI के मुताबिक भारत के यह प्रयास खुद को रक्षा तकनीक और हथियारों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की तरफ बढ़ाए गए कदमों की पुष्टि करते हैं, इसके अलावा भारत खुद को हथियारों की आपूर्ति के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं बनाए रखना चाहता है. 2017-21 के दौरान भारत के फ्रांस से हथियारों के आयात में दस फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • 2012-21 के दौरान मिस्र के रूस से रक्षा आयात में 732 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान चीन के रूस से रक्षा आयात में 60 फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • SIPRI की इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा हथियारों का निर्यात अमेरिका कर रहा है. इसके बाद रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन है.

16 मार्च: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ (National Vaccination Day) मनाती है. साल 1995 में पहली बार यह दिवस हमारे देश में मनाया गया था. इसी साल 16 मार्च के दिन भारत सरकार ने देश में ‘पल्स पोलियों अभियान’ की शुरुआत की थी. सरकार ने इस योजना के जरिए देश से पोलियो को खत्म करने का लक्ष्य रखा था. और जब से हर साल पूरे देश में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस इस दिन मनाया जाने लगा.


15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) मनाया जाता है. विश्व उपभोक्ता दिवस 2022 का मुख्य विषय (थीम) ‘फेयर डिजिटल फाइनेंस’ (Fair Digital Finance) है. इस वर्ष (2022 में) उपभोक्ता कार्य खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत उपभोक्ता कार्य विभाग 15 मार्च से उपभोक्‍ता अधिकार सप्‍ताह मना रहा है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वित्‍त वर्ष 2022-23 में रक्षा क्षेत्र का अनुमानित बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये

राज्‍यसभा में लिखित उत्‍तर में रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने बताया है कि वित्‍त वर्ष 2022-23 में रक्षा क्षेत्र का अनुमानित बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्धारित किया गया है, जबकि वित्‍त वर्ष 2017-18 में यह 3.79 लाख करोड़ रुपये से अधिक था.

अप्रैल से फरवरी के दौरान कुल निर्यात 601 अरब डॉलर

वाणिज्य औऱ उद्योग मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2021-22 में अप्रैल से फरवरी के दौरान देश का कुल निर्यात 601 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है. पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 36 प्रतिशत से अधिक है. इस वर्ष फरवरी में कुल आयात 59.35 अरब डॉलर रहने का अनुमान है.

एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के प्रमुख नियुक्त

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्‍त किया गया है. टाटा समूह ने अक्‍तूबर 2021 में एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीती थी.

12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों को कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों को कोविड रोधी टीके लगाने का अभियान शुरू हो रहा है. इस आयु वर्ग के बच्चों को कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा. कॉर्बेवैक्स का निर्माण हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई-लिमिटेड ने किया है.

न्यायालय ने हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज किया

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शिक्षा संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया. न्यायालय ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है. हिजाब विवाद इस वर्ष जनवरी में उडुप्पी जिले से शुरू हुआ था.

17वां मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह 29 मई से मुंबई में आयोजित किया जायेगा

17वां मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह इस वर्ष 29 मई से 4 जून तक मुंबई के फिल्‍म प्रभाग परिसर में आयोजित किया जायेगा. सर्वश्रेष्‍ठ वित्‍त चित्र को एक स्‍वर्ण शंख और दस लाख रूपये नगद पुरस्‍कार मिलेगा. यह महोत्‍सव भारतीय गैर फीचर फिल्‍म बिरादरी के एक अनुभवी व्‍यक्तित्‍व को प्रतिष्ठित वी शांताराम लाइफटाम अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित करेगा.

देबाशीष पांडा को IRDAI के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

देबाशीष पांडा को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. IRDAI भारत में बीमा और पुनर्बीमा क्षेत्रों को लाइसेंस देने और विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है. यह  वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top