EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-8 फरवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा ‘स्‍टैचू ऑफ इक्‍वेलिटी’ का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 5 फरवरी को हैदराबाद के मुन्‍चीताल में संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा ‘स्‍टैचू ऑफ इक्‍वेलिटी’ का अनावरण किया था. उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी संत रामानुजाचार्य के ज्ञान, अनासक्ति और आदर्शों का प्रतीक है जो युवाओं को प्रेरित करेगी.

  • रामानुजाचार्य की यह प्रतिमा 216 फुट ऊंची है. यह बैठने की मुद्रा में विश्‍व में धातु की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है. यह प्रतिमा पांच धातुओं-सोना, चांदी, तांबा, कास्‍य और जिंक से बनी है.
  • यह 54 फुट ऊंचे आधार भवन ‘भद्रवेदी’ पर स्थित है. इस भवन की विभिन्‍न मंजिलों पर वैदिक डिजिटल पुस्तकालय और शोध केन्‍द्र, थिएटर, प्राचीन भारतीय ग्रन्‍थ, और श्री रामानुजाचार्य की विभिन्‍न कृतियों से संबंधित दीर्घाएं हैं.
  • संत रामानुजाचार्य ने धर्म, जाति और नस्‍ल सहित, जीवन के सभी पक्षों में समानता पर बल दिया था. प्रधानमंत्री ने रामानुजाचार्य और तमिलनाडु के आलवार संतों के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश भर में वैष्णव मंदिरों की स्थापना की थी.

हैदराबाद के पतन्‍चेरू में इकरिसेट का स्‍वर्ण जयंती मनाया जा रहा है

हैदराबाद के पतन्‍चेरू में अंतराष्‍ट्रीय अर्द्ध शुष्‍क उष्‍ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्‍थान (ICRISAT) का स्‍वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) समरोह मनाया जा रहा है. इस समारोह का शुभारम्‍भ प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने 5 फरवरी को किया था. उन्‍होंने संस्‍थान की 50वीं वर्षगांठ समारोहों पर एक डाक टिकट भी जारी किया.

प्रधानमंत्री ने इस संसथान में पादप संरक्षण पर संस्‍थान के जलवायु परिवर्तन अनुसंधान केन्‍द्र और तीव्र उत्‍पादन उन्‍नति सुविधा का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य निर्धारित किया है. ग्रो प्‍लेनेट पीपल एक ऐसा मूवमेंट है जो क्‍लाइमेंट चैलेंज से निपटने के लिए हर कम्‍युनिटी को, हर इंडिविजुअल को, क्‍लाइमेंट रिसपॉन्सिबिलिटी से जोड़ता है.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंचाई के लिए दोहरी कार्य-नीति पर काम किया जा रहा है. वाटर कंजर्वेशन के माध्‍यम से नदियों को जोड़कर एक बड़े क्षेत्र को सिचाई के दायरे में लाया जा रहा. सिंचित क्षेत्रों में वाटर यूज एफ‍िशि‍एंसी बढ़ाने के लिए माइक्रो‍इरिगेशन पर जोर दिया जा रहा है.
  • देश के किसानों को जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती और डिजिटल खेती पर जोर दिया जा रहा है. डिजिटल खेती देश का भविष्‍य है.
  • कृषि में डिजिटल टेक्‍नोलॉजी भारत में प्रयास निरंतर बढ़ रहे हैं. क्रॉप ऐसेसमेंट, लेंट प्रीकॉस का डिजिटाइजेशन, ड्रोन के माध्‍यम से इनसेक्‍टीसाइट और न्‍यूक्‍टीयर की स्पिंग, जैसी अनेक सविसेज में इसका उपयोग बढ़ाया जा रहा है.
  • प्रधानमंत्री ने छोटे किसानों और राज्‍यों को तिलहन विशेषकर पाम ऑयल के क्षेत्र में बढोत्‍तरी के लिए हर संभव सहायता देने का आश्‍वासन दिया. उन्‍होंने कहा कि खाद्य तेलों में आत्‍मनिर्भरता के लिए राष्‍ट्रीय मिशन की स्‍थापना भारत के नये दृष्टिकोण की सूचक है.

भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की

भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की है. इसका आयोजन 4 से 20 फरवरी के बीच बीजिंग में किया जा रहा है. राजनयिक बहिष्कार के बाद बीजिंग में भारत के कार्यवाहक राजदूत ओलंपिक उद्घाटन या फिर समापन में किसी भी तरह का हिस्सा नहीं लेंगे.

भारत से पहले बहिष्कार में कई देश शामिल हो चुके हैं

अमेरिका ने सबसे पहले शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की थी. इसके बाद से अब तक ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, एस्टोनिया, जापान, कोसोवो, लातविया, लिथुआनिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ब्रिटेन जैसे देशों ने आंशिक रूप से या पूरी तरह से इस बहिष्कार को समर्थन दिया है. अब भारत भी इन देशों के साथ शामिल हो चुका है.

राजनयिक बहिष्कार का क्या मतलब है?

शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का अर्थ है कि बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक 2022 में इन देशों के कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे. लेकिन इन देशों के शामिल होंगे.

क्यों किया जा रहा है चीन का विरोध?

चीन अपनी उइगर आबादी के साथ कठोर व्यवहार, हांगकांग में बढ़ती अधीनता, तिब्बत के दमन, दक्षिण चीन सागर में अवैध क्षेत्रीय दावों और ताइवान के खिलाफ जबरदस्ती के मामले पर दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया का सामना कर रहा है.

चीन के शिनजियांग में दस लाख से अधिक मुसलमानों को यातना शिविरों में कैद किया गया है. पिछले साल लगभग 700,000 तिब्बती किसानों और खानाबदोशों के साथ जबरदस्ती हुई. तिब्बतियों को जबरन विचार परिवर्तन, घुसपैठ निगरानी, राजनीतिक पुन: शिक्षा, सैन्य-शैली के अधीन किया गया. इन सभी मामलों पर दुनियाभर में चीन का विरोध हो रहा है.

भारत ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार क्यों कर रहा है?

चीन ने इन ओलंपिक खेलों में सेना अधिकारी की फैबाओ (Qi Fabao) को मशाल वाहक के रूप में चुना है. की फैबाओ 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी संघर्ष में शामिल थे जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे.


राफेल के समुद्री संस्करण ‘राफेल-M’ का गोवा में सफल परीक्षण

भारत ने लड़ाकू विमान राफेल के समुद्री संस्करण ‘राफेल-M’ का 3 फरवरी को सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण गोवा में INS विक्रांत से किया गया था. इस परीक्षण में राफेल-M की उड़ान भरने की क्षमता को जांचा गया और यह विमान इसमें पूरी तरह खरा उतरा.

इससे पहले गोवा के INS हंसा पर राफेल-M का परीक्षण हुआ था. इसमें छोटे रनअप के साथ विमान को उड़ान भरनी थी और राफेल-M ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया.

नौसेना अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में INS विक्रांत पर राफेल-M को कमीशन करने की तैयारी में है. राफेल-M को अमेरिकी लड़ाकू विमान ‘सुपर हॉर्नेट’ के मुकाबले में देखा जा रहा है. नौसेना इन दोनों में से किसी एक की खरीद पर विचार कर रही है.

नौसेना ऐसे लड़ाकू विमान की तलाश में है जो परमाणु हथियारों को लेकर उड़ान भरे और हवा से हवा में व हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हो. नौसेना शुरुआत में ऐसे 26 लड़ाकू जेट खरीदेगी.


एक्जिम बैंक ने श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा के लिये समझौता किया

भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM बैंक) ने श्रीलंका को पेट्रोलियम उत्पादों के वित्तपोषण के लिये 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा के लिये समझौता किया है. इसके साथ एक्जिम बैंक भारत सरकार की तरफ से अबतक श्रीलंका को कुल 2.18 अरब डॉलर मूल्य की 10 कर्ज सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है.

मुख्य बिंदु

  • श्रीलंका को दी गयी कर्ज सुविधाओं के तहत शामिल परियोजनाओं में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति, रेलवे और रक्षा और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं.
  • श्रीलंका में डॉलर के संकट के कारण ईंधन आयात करने की श्रीलंका की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है. भारत ने 13 जनवरी, 2022 में श्रीलंका को 400 मिलियन अमरीकी डालर की मुद्रा अदला-बदली (currency swap) की थी.

गेल ने सीजीडी नेटवर्क में हाइड्रोजन के सम्मिश्रण की पहली परियोजना शुरू की

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के मिश्रण की परियोजना शुरू की है. यह भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसे मध्यप्रदेश के इंदौर में शुरू किया गया है.

मुख्य बिंदु

  • इस हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति अवंतिका गैस लिमिटेड को की जाएगी. अवंतिका गैस लिमिटेड इंदौर में कार्यरत HPCL के साथ गेल की संयुक्त उद्यम कंपनी है.
  • राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप, गेल ने सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क में हाइड्रोजन सम्मिश्रण की तकनीकी-व्यावसायिक संभाव्यता स्थापित करने के लिए पायलट परियोजना के रूप में हाइड्रोजन सम्मिश्रण शुरू किया है. यह परियोजना हाइड्रोजन आधारित और कार्बन न्यूट्रल भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है.
  • गेल ने सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस), इंदौर में स्लेटी हाइड्रोजन इंजेक्शन अर्थात भरना शुरू किया. इस स्लेटी हाइड्रोजन को बाद में हरित हाइड्रोजन से बदल दिया जाएगा.

भारत में अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की दो नए आर्द्रभूमि ‘रामसर स्थल’ को जोड़ा गया

02 फरवरी 2022 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) के दिन भारत में दो नए रामसर स्थलों (अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि) को शामिल किया गया था. ये दो स्थल- गुजरात में खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य और उत्तर प्रदेश में बखिरा वन्यजीव अभयारण्य हैं. ये भारत के 48वें और 49वें रामसर स्थल हैं.

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 के अवसर पर इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC) द्वारा ‘नेशनल वेटलैंड डेकाडल चेंज एटलस’ तैयार किया गया था. SAC द्वारा इससे संबंधित मूल एटलस वर्ष 2011 में जारी किया गया था.

मुख्य बिंदु

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस 02 फरवरी, 1971 को ईरानी शहर रामसर में ‘आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन’ को अपनाने की तारीख को चिह्नित करता है. यह दिवस पहली बार वर्ष 1997 में मनाया गया था.
  • रामसर कन्वेंशन एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि एवं उनके संसाधनों के संरक्षण तथा उचित उपयोग हेतु राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिये रूपरेखा प्रदान करती है.
  • रामसर सूची के अनुसार, सबसे अधिक रामसर स्थलों वाले देश यूनाइटेड किंगडम (175) और मेंक्सिको (142) हैं. अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि का क्षेत्रफल (148,000 वर्ग किमी) सबसे अधिक बोलीविया में है.

आर्द्रभूमि क्या होता है?

  • आर्द्रभूमि पानी में स्थित मौसमी या स्थायी पारिस्थितिक तंत्र हैं. इनमें मैंग्रोव, दलदल, नदियाँ, झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान और बाढ़ के जंगल, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियाँ, समुद्री क्षेत्र (6 मीटर से कम ऊँचे ज्वार वाले स्थान) के अलावा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे- अपशिष्ट जल उपचार तालाब और जलाशय आदि शामिल होते हैं.
  • आर्द्रभूमियां प्राकृतिक पर्यावरण का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं. ये बाढ़ की घटनाओं में कमी लाती हैं, तटीय इलाकों की रक्षा करती हैं, साथ ही प्रदूषकों को अवशोषित कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करती हैं.
  • आर्द्रभूमि मानव और पृथ्वी के लिये महत्त्वपूर्ण हैं. 1 बिलियन से अधिक लोग जीवनयापन के लिये उन पर निर्भर हैं और दुनिया की 40% प्रजातियाँ आर्द्रभूमि में रहती हैं तथा प्रजनन करती हैं.
  • भारत में कुल 49 रामसर स्थल (आर्द्रभूमि) हैं जो देश की कुल भूमि का 4.6% (15.26 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र) है. आर्द्रभूमि के राज्य-वार वितरण में गुजरात शीर्ष पर है (एक लंबी तटरेखा के कारण). इसके बाद आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान है.

‘भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

महान गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. उनको कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लता मंगेशकर को 1990 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए, उन्हें 1969 में पद्म भूषण और 2001 देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था.


भारत पांचवी बार ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप का विजेता बना

हाल ही में संपन्न हुए ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब भारत ने जीत लिया है. 5 फरवरी को एंटीगा में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर इस प्रतियोगिता का विजेता बना.

मुख्य बिंदु

  • भारत ने पांचवी बार ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता है. भारतीय टीम लगातार चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पंहुची थी जबकि इंग्लैंड की टीम 24 साल बाद फाइनल खेली. इससे पहले भारतीय टीम ने 2000, 2008, 2012, 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी.
  • यह प्रतियोगिता यश ढुल की कप्तानी में खेला गया था. यश ढुल, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ के बाद खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं.
  • भारत के राज अंगद बावा को फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ नामित किया गया. डेवाल्ड ने केवल छह पारियों में रिकॉर्ड 506 रन बनाया था

4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस, विश्व कैंसर दिवस 2022 की थीम

प्रत्येक वर्ष 4 फ़रवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. विश्व कैंसर दिवस को एक थीम, अभियान के साथ मनाया जाता है. 2016 से हर तीन साल एक ही थीम रखने का फैसला लिया गया. वर्ष (2022-2024) अभियान का थीम ‘केयर गैप बंद करें’ (Close the Care Gap) है. वर्ष (2019-2021) अभियान का थीम ‘मैं हूं और मैं रहूंगी/रहूंगा’ (I Am and I Will) था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पटना में जलमार्ग टर्मिनल का उद्घाटन

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से पटना में गायघाट जलमार्ग टर्मिनल का उद्घाटन किया. इससे पहले बिहार के सोनपुर में गंगा नदी के किनारे कालूघाट जलमार्ग टर्मिनल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया था. इससे गंगा और गंडक नदियों के जलमार्गों के जरिये मालवहन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है.

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संकट को सुलझाने में तुर्की का प्रयास

तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन और रूस के बीच जारी संकट को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा. यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्‍की के साथ वार्ता के दौरान श्री एर्दोआन ने कहा कि समस्‍या के समाधान के लिए तुर्की शिखर सम्‍मेलन का आयोजन कर सकता है. श्री एर्दोआन काला सागर क्षेत्र में जारी तनाव के बीच श्री जे़लेंस्‍की के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन गये थे.

भारतीय टीम 1000वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 6 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इसके साथ ही भारतीय टीम 1000वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. श्रृंखला के सभी मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

भारत ने पेंगोंग झील पर चीन की ओर से बनाये जा रहे पुल को अवैध बताया

भारत ने पेंगोंग झील पर चीन की ओर से बनाये जा रहे पुल को अवैध बताया है. विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि जहां पुल बनाया जा रहा है, वह इलाका 1962 से ही चीन के अवैध कब्‍जे में है. उन्‍होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा से लगे बाकी क्षेत्रों से अपने सैनिक हटाने के मुद्दे पर चीन और भारत कूटनीतिक और सैन्‍य माध्‍यमों से बातचीत जारी रखे हुए हैं.

ADB ने 2021 में भारत को 4.6 बिलियन अमरीकी डालर प्रदान किए

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 2021 में भारत को सॉवरेन उधार में रिकॉर्ड 4.6 बिलियन अमरीकी डालर प्रदान किए. इसमें कोरोनावायरस रोग (COVID-19) महामारी प्रतिक्रिया के लिए 1.8 बिलियन अमरीकी डालर शामिल थे.

उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया

26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है. उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top