EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 फरवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को देश में लागू करने की मंजूरी दी गयी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार के प्रमुख कार्यक्रम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) को देश में लागू करने की मंजूरी दे दी है। यह अस्‍पतालों में प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

पांच वर्ष की अवधि के लिए बजट में एक हजार 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी होगी.

क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन?

  • इस मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक को डिजिटल स्वास्थ्य आईडी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसपर संबंधित व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपलोड होगा. डिजिटल माध्‍यम से उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जायेगा. इसमें लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी होगी. इस आईडी से कोई भी व्यक्ति, अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल ऐप के जरिये देख सकेगा.
  • इस स्वास्थ्य आईडी में प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी, उपचार, रिपोर्ट और दवाइयों का भी ब्यौरा होगा. इसके अलावा इसमें चिकित्सकों, अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाताओं के संबंध में भी जानकारी होगी. इसके माध्यम से किसी व्यक्ति के मेडिकल रिकार्ड को बिना किसी कागजी डॉक्यूमेंट के साझा किया जा सकेगा.
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को पहले चरण में सितम्बर 2021 से प्रायोगिक तौर पर छह केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया था. ये हैं- अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुदुचेरी.

मीराबाई चानू ने सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय भारोत्तोलक, मीराबाई चानू ने सिंगापुर भारोत्तोलन अंतर्राष्ट्रीय (Singapore Weightlifting International) 2022 में स्वर्ण पदक जीता है. चानू ने 25 फरवरी 2022 को 55 किग्रा वर्ग में 191 किग्रा (86 किग्रा + 105 किग्रा) भार उठाकर इस पदक की विजेता बनीं.

27 वर्षीय मीराबाई चानू ने इससे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था. इस जीत के साथ चानू ने 55 किग्रा भार वर्ग में बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उन्होंने राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किग्रा भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है.


27 फरवरी: राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस

27 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस (National Protein Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करना है. इस वर्ष प्रोटीन दिवस की थीम (खाद्य भविष्यवाद) ‘Food Futurism’ है.

राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में पहला ‘प्रोटीन दिवस’ मनाया था.


27 फरवरी: विश्व NGO दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को ‘विश्व NGO दिवस’ (World NGO Day) मनाया जाता है. NGO, Non-Governmental Organisation का संक्षिप्त रूप है.

2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के ‘NGO फोरम’ के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इस दिवस को मान्यता दी थी. बाल्टिक सागर के NGO फोरम के सदस्य राष्ट्र बेलारूस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लटविया, लिथूनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय वायुसेना ने ब्रिटेन में कई देशों के युद्धाभ्‍यास में भाग नहीं लेने का फैसला किया

भारतीय वायुसेना ने अंतररारष्ट्रीय स्तर पर हाल के घटनाक्रम को देखते हुए ब्रिटेन में कई देशों के वायुसेना युद्धाभ्‍यास में भाग नहीं लेने का फैसला किया है. ब्रिटेन में छह मार्च से 27 मार्च तक कोबरा वॉरियर युद्धाभ्‍यास में भारत के पांच हल्‍के लडाकू विमान ‘तेजस’ को हिस्‍सा लेना था. यह पहला अवसर होता जब तेजस विदेशी भूमि पर युद्धाभ्‍यास में भाग लेता.

LIC में 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति

सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति दी है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया.

BHEL ने भारतीय रेलवे के लिए सौर फोटोवोल्टिक संयंत्र चालू किया

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भारतीय रेलवे के लिए बीना, मध्य प्रदेश में 1.7-मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक संयंत्र चालू किया है. इस प्लांट के जरिए भारतीय रेलवे के ट्रैक्शन सिस्टम को बिजली सीधे सप्लाई की जाएगी.

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का तीसरा संस्करण 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक बेलागवी (बेलगाम), कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा. भारतीय सेना की 15वीं बटालियन मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज की 30वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट 12 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है.

यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका

यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर रूस ने वीटो किया है. 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया. रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया. भारत, संयुक्त अरब अमारात और चीन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. रूस द्वारा प्रस्ताव पर वीटो किए जाने के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top