EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की मौजूदा चुनाव व्यय सीमा बढ़ाई

निर्वाचन आयोग ने संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की मौजूदा चुनाव व्यय सीमा बढ़ाने का निर्णय किया है. यह आगामी सभी चुनावों में लागू होगी.

आयोग ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए उम्मीदवारों के लिये मौजूदा चुनाव व्यय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया. इससे पहले वर्ष 2014 में चुनाव खर्च सीमा में संशोधन किया गया था, जिसे फिर वर्ष 2020 में 10 प्रतिशत बढ़ाया गया था.

मुख्य बिंदु

  • महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक जैसे बड़े राज्‍यों में संसदीय चुनाव खर्च सीमा 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख रुपए की गई है.
  • गोवा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए यह सीमा 54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपए की गई है.
  • केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनाव व्यय सीमा बढ़ाकर 95 लाख रुपए की गयी है.
  • वहीं, बड़े राज्‍यों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए और छोटे राज्यों में 20 लाख से बढ़ाकर 28 लाख रुपए की गई है.

अंतर-राज्‍यीय पारेषण प्रणाली-हरित ऊर्जा गलियारे के दूसरे चरण को स्‍वीकृति

मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने 6 जनवरी को अंतर-राज्‍यीय पारेषण प्रणाली-हरित ऊर्जा गलियारे (इंट्रास्‍टेट ट्रांसमिशन सिस्‍टम ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर) के दूसरे चरण (फेस-2) को स्‍वीकृति दी.

  • दूसरे चरण पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपया खर्च होगा. इसके माध्‍यम से 10750 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा. लगभग 20 गीगावॉट रेन्‍युअल उर्जा का उत्पादन किया जाएगा. दूसरे फेस में सात राज्‍य- गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, उत्‍तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्‍थान शामिल हैं.
  • पहले चरण में अब तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. पहले चरण में 10142 करोड़ रुपये की कुल लागत थी और इनमें आठ राज्‍यों के लिए स्‍वीकृति दी गई थी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस फैसले से अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 450 गीगावॉट का लक्ष्य हासिल करने के भारत के प्रयासों को मजबूती मिलेगी. इससे ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा मिलेगा.

उत्‍तराखंड के धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी

उत्‍तराखंड के धारचूला में महाकाली नदी पर एक पुल निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन को स्‍वीकृति दी गयी है. यह स्‍वीकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने 6 जनवरी को दी.

इस पुल से उत्‍तराखंड में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा और नेपाल की ओर र‍हने वाले लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-स्पेन सीमा शुल्क मामलों में आपसी सहयोग समझौते को मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्पेन के बीच सीमा शुल्क मामलों में आपसी सहयोग के समझौते को मंजूरी दी है. ये समझौता, सीमा शुल्क अपराधों की रोकथाम तथा जांच और सीमा शुल्क अपराधियों को पकड़ने के लिए उपलब्ध, विश्वसनीय और त्वरित खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक की जांच के लिए समिति गठित

केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पंजाब दौरे में गंभीर सुरक्षा चूक की जांच के लिए समिति गठित की है. मंत्रिमण्‍डल सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्‍सेना तीन सदस्‍यों की समिति के अध्‍यक्ष होंगे. अन्‍य सदस्‍य हैं- खुफिया ब्‍यूरो के संयुक्‍त निदेशक बलबीर सिंह और विशेष सुरक्षा बल- एसपीजी के महानिरीक्षक एस. सुरेश. पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा खतरे में आ गयी थी जब वे फिरोजपुर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने जा रहे थे.

राष्‍ट्रीय राजमार्ग-233 का शिलान्यास

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडी 572 किलोमीटर की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन पर 12981 करोड़ रुपये की लागत आएगी. भगवान श्रीराम वन गमन मार्ग के निर्माण से महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल प्रयागराज, चित्रकूट कौशाम्बी और श्रृंगवेरपुर धाम जुड़ेंगे. राष्‍ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण से भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी, वाराणसी और सारनाथ से जुड़ जाएगी.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 2022 में हरियाणा और 2023 में मध्य प्रदेश में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स जनवरी 2022 में हरियाणा में आयोजित किया जायेगा. 2022-23 में इसका आयोजन मध्य प्रदेश में किया जायेगा. खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गई थी.

OMISURE नामक COVID-19 परीक्षण किट को मंजूरी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ‘OMISURE’ नामक COVID-19 परीक्षण किट को मंजूरी दी है. Omisure एक RT-PCR किट है. इसका उपयोग COVID-19 के Omicron वेरिएंट का पता लगाने के लिए किया जाता है. Omisure किट को अमेरिकी कंपनी बेस्ड Thermo Fisher द्वारा विकसित किया गया गया है. भारत में इसका निर्माण टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स द्वारा किया जा रहा है.

एंटीगुआ और बारबुडा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल

कैरिबियाई राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में 102वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से ISA की शुरुआत 2015 में पेरिस में आयोजित सीओपी-21 के दौरान की गई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top