EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने का संकल्प लिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थाई देश (अमरीका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन) ने परमाणु हथियारों की रेस को कम करने की रणनीति बनाई है. इन नेताओं ने पहली बार 3 जनवरी को परमाणु युद्ध छिड़ने से रोकने और हथियारों की दौड़ से बचने पर एक संयुक्त बयान जारी किया और साथ ही एक-दूसरे पर परमाणु हथियारों का उपयोग न करने का संकल्प जताया.

मुख्य बिंदु

  • पांचों देशों के साझा बयान में कहा गया है कि हम इस बात की दावा करते हैं कि परमाणु युद्ध नहीं जीता जा सकता है और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए.
  • पांच परमाणु शक्तियों के साझा बयान के अनुसार, चीन, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस ने सहमति व्यक्त की है कि परमाणु हथियारों के और प्रसार और परमाणु युद्ध से बचा जाना चाहिए. परमाणु हथियारों के उपयोग के दूरगामी परिणाम होंगे.
  • फ्रांस ने भी बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि पांचों शक्तियों ने परमाणु हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है. परमाणु हथियार नियंत्रण के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दृष्टिकोण जारी रखेंगे.
  • पड़ोसी देश यूक्रेन के पास रूस के सैन्य निर्माण को लेकर चिंताओं को लेकर मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच यह बयान आया है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस बातचीत में अमेरिका ने रूस को यूक्रेन के पास सैन्य निर्माण को लेकर चेतावनी भी दी थी.

आयुष मंत्रालय ने ‘आयुष आहार’ की शुरुआत की, जानिए क्या है ‘आयुष आहार’

आयुष मंत्रालय ने हाल ही में ‘आयुष आहार’ की शुरुआत की थी. इसकी शुरुआत 3 जनवरी को आयुष भवन स्थित अपनी कैंटीन में ‘आयुष आहार’ उपलब्ध करवाकर हुई थी.

आयुष आहार, आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया एक पौष्टिक है. यह स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के शुरू की गयी है. एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में इसकी शुरुआत की गई है.

इस ‘आयुष आहार’ में वेजिटेबल पोहा, भाजणी वडा, गाजर का हलवा और कोकम ड्रिंक शामिल हैं. इनकी पौष्टिकता का स्तर काफी अधिक है. आयुष आहार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और आसानी से पचने वाले हैं.

इसका मुख्य उद्देश्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बोझ को कम करना है. जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, मोटापा और स्ट्रोक हैं. आयुष जीवनशैली में स्वस्थ आहार लेना, नियमित व्यायाम और योग करना शामिल है.


मणिपुर और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 दिसम्बर को मणिपुर और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया. उन्होंने इंफाल में लगभग 1850 करोड रुपये लागत की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और लगभग 2950 करोड रुपये की लागत वाली 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं सड़क अवसंरचना, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, कला और संस्कृति जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं.

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना और विद्या ज्‍योति विद्यालय की परियोजना मिशन-100 जैसी कई पहलों की भी शुरूआत की. इसका उद्देश्‍य अत्‍याधुनिक सुविधाओं के माध्‍यम से राज्‍य में शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करना है.


4 जनवरी: लुई ब्रेल दिवस, ब्रेल लिपि से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल दिवस (World Braille Day) मनाया जाता है. यह दिन दृष्टिबाधित दिव्‍यांगजनों को मानवाधिकार प्रदान करने और संचार के माध्‍यम के रूप में ब्रेल लिपि के बारे में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है. यह दिवस लुई ब्रेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»


3 जनवरी: सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती

3 जनवरी को समाज सुधारिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती (Savitribai Phule Jayanti) है. उनका जन्म 1831 में इसी दिन महाराष्ट्र स्थित सतारा के नायगांव में हुआ था. ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिसंबर में 37.29 अरब डॉलर के सामान का निर्यात

दिसंबर 2021 में भारत ने 37.29 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया. इसमें पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद, रत्न और आभूषण जैसे सामानों की निर्यात सबसे अधिक थी. अप्रैल और दिसंबर के बीच निर्यात में 48.9% की वृद्धि हुई.

जम्मू-कश्मीर में जिला स्तरीय सुशासन सूचकांक

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जिला स्तरीय सुशासन सूचकांक शुरू किया जायेगा. यह सूचकांक सुशासन सूचकांक 2021 पर आधारित होगा. यह सूचकांक जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों में शासन का आकलन करेगा. इसकी गणना दस अलग-अलग क्षेत्रों में 58 संकेतकों पर विचार करके की जाएगी.  प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) इस को सूचकांक तैयार करेगा.

RBI ने ऑफलाइन लेन-देन के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल मोड में छोटे मूल्य के ऑफलाइन लेनदेन के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया है. इस फ्रेमवर्क के अनुसार, मोबाइल डिवाइस का उपयोग करके ऑफलाइन भुगतान किया जा सकता है. ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा 200 होगी. ऐसे लेन-देन के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी.

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया है. एयरटेल पेमेंट्स बैंक 115 मिलियन उपयोगकर्ताओं के आधार के साथ देश में सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बैंकों में से एक है.

नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ का 11वां संस्करण

नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ (Milan) का 11वां संस्करण 25 फरवरी, 2022 से विशाखापत्तनम में आयोजित किया जायेगा. भारत ने इस अभ्यास में भाग लेने के लिए कुल 46 मित्र देशों को आमंत्रित किया है. अभ्यास मिलन के इस संस्करण का विषय ‘सौहार्द, सामंजस्य और सहयोग’ है. यह अभ्यास 1995 में शुरू किया गया था.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ शुरू किया

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (ISM) शुरू किया है. इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन सुविधाओं की स्थापना के लिए बड़े निवेश को आकर्षित करना है. इसके तहत भारत में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए रुचि रखने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित किया जायेगा.

रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकोन का परीक्षण किया

रूस ने हाल ही में ‘जिरकोन’ (Tsirkon)  हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था. जिरकोन ध्वनि की गति से नौ गुना तेज है और इसकी मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर है.

बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक की जांच के लिए संसदीय समिति

“बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021” की जांच के लिए एक संसदीय समिति का गठन किया गया है. इस समिति में कुल 31 सदस्य शामिल हैं. टीएमसी सांसद सुष्मिता देव समिति में एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं. विधेयक भारत में महिलाओं के लिए विवाह की कानूनी उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रयास करता है ताकि इसे पुरुषों के बराबर लाया जा सके.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top