EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट (Syed Modi International Tournament) का खिताब जीत लिया है. सिंधु ने फाइनल में हमवतन मालविका बंसोद को हराकर इस प्रतियोगिता के महिला एकल की विजेता बनीं.

मुख्य बिंदु

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू का यह दूसरा सैयद मोदी खिताब है. इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था.

मिश्रित युगल: इससे पहले इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने हमवतन टी हेमा नागेंद्र बाबू और श्रीवेद्या गुराजादा को सीधे गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया.

पुरुष एकल: फाइनल में से एक के covid -19 के पॉजिटिव होने के कारण, अरनॉड मर्क्ले (Arnaud Merkle) और लुकास क्लेरबौट (Lucas Claerbout) को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

2022 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 18 से 23 जनवरी 2022 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था.

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 वर्ष का रोडमैप और दृष्टिकोण दस्तावेज जारी किया गया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ICEA के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 वर्ष का रोडमैप और दृष्टिकोण दस्तावेज जारी किया है. इसका शीर्षक है- ‘2026 तक तीन सौ बिलियन डॉलर का सतत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात’. यह रोडमैप दो-भाग वाले विज़न दस्तावेज़ का दूसरा भाग है. इसका पहला भाग नवंबर 2021 महीने  में जारी किया गया था.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोबाइल निर्माण में दोहरे नियमों के मुद्दे पर उद्योग जगत की आशंकाओं पर स्पष्ट किया कि दूरसंचार विभाग मोबाइल निर्माण में प्रवेश नहीं कर रहा है और मोबाइल निर्माण नियामक व्यवस्था पहले के समान रहेगी.

सरकार ने अगले 6 वर्षों में चार PLI योजनाओं – सेमीकंडक्टर और डिजाइन, स्मार्टफोन, आईटी हार्डवेयर और घटकों में लगभग 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है.


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को नेताजी पुरस्कार (Netaji Award) 2022 से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा दिया गया है.

कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में जापान के काउंसल जनरल नाकामुरा युताका ने शिंजो आबे की तरफ से इस पुरस्कार को प्राप्त किया. भारत में जापानी राजदूत सतोशी सुजुकी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया.


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2021 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2021 के लिए पुरस्कारों की घोषणा 24 जनवरी को की. यह ICC पुरस्कारों का 17वां संस्करण था.

2021 के ICC पुरस्कारों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को वनडे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान टी-20 के श्रेष्ठ का पुरस्कार दिया गया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए.

आईसीसी की साल 2021 की पुरुष वनडे और टी-20 टीम में भी किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली. वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम दोनों टीम के कप्तान चुने गए. साल 2016 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी कोई भी पुरस्कार नहीं जीत सके. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का वितरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar – PMRBP) का वितरण किया. उन्होंने बच्चों को डिजिटल सर्टिफिकेट और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए पुरस्कार राशि सौंपी.

इन पुरस्कारों के लिए देशभर से 61 बच्चों को चुना गया था. इसमें 32 बच्चों को पिछले साल (PMRBP-2021) के लिए और 29 बच्चों को इस साल (PMRBP-2022) के लिए चुना गया.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 से 17 साल के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला-संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे 6 क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया हो. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को पदक और 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है.


भारत विश्व में खीरा का सबसे बड़ा निर्यातक बना

भारत विश्व में खीरा का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है. वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने 223 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ 2,23,515 मीट्रिक टन ककड़ी और खीरे का निर्यात किया था. भारत ने पिछले वित्त वर्ष में अचार बनाने वाले खीरे के निर्यात में 20 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पर कर लिया. खीरे के इस प्रसंस्कृत उत्पाद को वैश्विक स्तर पर गेरकिंस के रूप में जाना जाता है.

मुख्य बिंदु

  • खीरे को ककड़ी और खीरे के तहत दो श्रेणियों में निर्यात किया जाता है. इन्हें सिरका या एसिटिक एसिड के माध्यम से तैयार और संरक्षित किया जाता है.
  • खीरे की खेती, प्रोसेसिंग और निर्यात की शुरूआत भारत में 1990 के दशक में कर्नाटक में छोटे स्तर पर हुई थी. बाद में पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से खीरे को प्रोसेसिंग कर निर्यात किया जाने लगा.
  • दुनिया की खीरा आवश्यकता का लगभग 15 प्रतिशत उत्पादन भारत में होता है.

रतन टाटा को असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया गया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने रतन टाटा को राज्य का सर्वोच्च नागरिक ‘असम वैभव’ सम्मान से सम्मानित किया गया है. राज्य में कैंसर की देखभाल के लिए उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है.

मुख्य बिंदु

  • रतन टाटा की पहल पर टाटा ट्रस्ट ने असम सरकार के सहयोग से 2018 में 19 कैंसर देखभाल इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया था. इसका शिलान्यास रतन टाटा ने किया था.
  • इसमें लगभग 2200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें आधी राशि टाटा समूह की कंपनियों व आधी राज्य सरकार द्वारा दी गयी है.
  • ‘एडवांटेज असम – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2018’ के दौरान टाटा ट्रस्ट ने उसी साल फरवरी में असम सरकार के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया था.
  • असम बैभव, असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा “असम दिवस” पर 2 दिसंबर 2021 को घोषित किया गया था.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. बाद में इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर नेताजी की भव्य ग्रेनाइट प्रतिमा लगाई जाएगी जिसका निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है. होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है.

सरकार ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा स्‍थापित करने का फैसला किया है. ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के महान योगदान के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि होगी.

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किया.

केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में विभिन्न लोगों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निःस्वार्थ सेवा की सराहना और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरूआत की थी.

पुरस्कार में एक संस्थान को 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र तथा एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाता है.


25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.  राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का मुख्य विषय (theme) – ‘चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना’ है. यह दिवस, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के स्थापना दिवस के दिन मनाया जाता है. भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारत के गणतंत्र बनने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हो गया था.


25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया

25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. देश की विविधता को रेखांकित करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 के राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का विषय- ‘ग्रामीण और समुदाय केन्द्रित पर्यटन’ है.


24 जनवरी: राष्‍ट्रीय बालिका दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. य‍ह दिन केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2008 से प्रति वर्ष मनाया जाता है. राष्‍ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्‍य समाज में लोगों के बीच बेटियों के अधिकार को लेकर जागरूकता पैदा करना और बेटियों को सामाजिक व आर्थिक विकास के नए अवसर मुहैया कराना है. राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाते हैं.


24 जनवरी: उत्तर प्रदेश स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश अपना स्‍थापना दिवस (Uttar Pradesh Diwas) मनाता है. 1950 में इसी दिन उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था. इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान’ है.

उत्तरप्रदेश 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के रूप में स्थापित किया गया था. ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था जो कि 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया. 9 नवंबर 2000 को, उत्तरप्रदेश से अलग कर एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

भारत मस्‍कट में खेले जा रहे महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. मौजूदा चैंपियन भारत ने पूल-ए के अपने अंतिम मैच में सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस जीत के साथ ही भारत ने स्‍पेन और नीदरलैंड्स की मेजबानी में इस वर्ष होने वाले महिला हॉकी विश्‍वकप में भी जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया से होगा.

उद्योग मंत्री ने जी-20 शेरपा इमैनुएल बोने के साथ वर्चुअल बैठक की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा जी-20 के शेरपा पीयूष गोयल ने फ्रांस के जी-20 शेरपा इमैनुएल बोने के साथ एक महत्त्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की. दोनों मंत्रियों ने आर्थिक सुधार, वैक्सीन इक्विटी, बौद्धिक सम्‍पदा अधिकार, आईपीआर मामले, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, स्थायी जीवन शैली और जैव विविधता पर दोनो देशों के विचारों को साझा किया.

भारत-इज़रायल राजनयिक संबंधों के 30 साल

भारत और इज़रायल ने अपने 30 साल के राजनयिक संबंधों को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो जारी किया है. इस लोगो में अशोक चक्र और डेविड का सितारा है. भारत और इज़रायल के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित किए गए थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top