EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-22 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक आयोजित की गयी

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 17 से 21 जनवरी तक विश्व आर्थिक मंच की बैठक आयोजित की गयी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई देशों के प्रमुख इस सम्मेलन को संबोधित कर अपने दृष्टिकोण साझा किये. इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, इस्रायल के प्रधानमंत्री के अलावा चीन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी शामिल थे.

मुख्य बिंदु

  • इस सम्मलेन में उद्योग जगत के शीर्ष नेता, सामाजिक संस्थायें और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया. इस दौरान वे दुनिया के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान निकालने को लेकर विचार-विमर्श किया.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से इस बैठक को संबोधित किया था. उन्होंने जलवायु परिवर्तन और वैक्सीन के मुद्दे पर समानता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किये. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के पुनर्गठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.
  • प्रधानमंत्री ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अभी भी पर्यावरण के संरक्षण की अपनी सदियों पुरानी परंपराओं पर टिकी हुई है.

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी गयी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को 31 मार्च 2022 के बाद तीन साल और बढ़ाने की मंजूरी दी है.

मुख्य बिंदु

  • सफाई कर्मचारियों के किसी समूह के संबंध में कार्यक्रम अथवा स्‍कीमों को बनाने का सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन 1993 में किया गया था. इस आयोग का कार्यकाल 1 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2025 करने का निर्णय कर दिया गया है.
  • इस आयोग द्वारा सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाए जा रही समस्याओं को हल किया जाता है ताकि वे सम्‍मानपूर्ण जीवन यापन कर सकें.
  • यह सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए विशिष्ट कार्यक्रमों के संबंध में सरकार को अपनी सिफारिशें देता है. सफाई कर्मचारियों के लिए मौजूदा कल्याणकारी कार्यक्रमों का अध्ययन और मूल्यांकन भी करता है और विशिष्ट शिकायतों के मामलों की जांच करता है.

ब्रिक्स देशों के शेरपाओं की पहली बैठक चीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई

ब्रिक्स देशों के शेरपाओं (BRICS Sherpas) की पहली बैठक वर्चुअल माध्‍यम से 18 और 19 जनवरी 2022 को आयोजित हुई थी. इस बैठक में भारत के ब्रिक्स शेरपा संजय भट्टाचार्य ने हिस्सा लिया था. ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका.

यह बैठक चीन की अध्यक्षता में हुई जिसमें 2022 के कार्यक्रमों तथा प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई. सदस्य देशों ने 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए भारत को धन्यवाद दिया है.


इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से बदलकर नुसंतारा करने को मंजूरी दी

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी को बदलने का फैसला किया है. नई राजधानी का नाम नुसंतारा (Nusantara) होगा. इंडोनेशिया की संसद ने 19 जनवरी 2022 को इसकी मंजूरी दी थी. राष्ट्रपति जोको विडोडो साल 2019 में पहली बार नई राजधानी बसाने से संबंधित बिल संसद में लाए थे. नुसंतारा, ईस्ट कालीमंतन इलाके में है, जो बोर्नियो द्वीप का हिस्सा है.

1949 में आजादी के बाद से जकार्ता ही इंडोनेशिया की राजधानी है. नई राजधानी को वर्ल्ड सिटी विजन के तहत तैयार किया जाएगा. जैसे दुबई या सिंगापुर. एक अनुमान के मुताबिक, नई राजधानी के कंस्ट्रक्शन पर राष्ट्रीय खजाने से करीब 33 अरब डॉलर खर्च होंगे. नुसंतारा को 256,142 हेक्टेयर में बसाया जाएगा.

जकार्ता से नुसंतारा क्यों?

जकार्ता देश की 60% आबादी वाले जावा द्वीप का हिस्सा है. यहाँ हर साल बाढ़ से कई लोग मारे जाते हैं. जकार्ता की आबादी 1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. यह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड शहरों में से एक है. खराब ट्रैफिक की वजह से हर साल 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है.

कालीमंतन जकार्ता से 2300 किमी दूर है. इंडोनेशियाई भाषा में नुसंतारा का मतलब ऐसी जगह से है, जो चारों तरफ पानी से घिरी हो.

भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली बदली गयी थी

अंग्रेजों के दौर में पहले भारत की राजधानी भी दिल्ली नहीं, बल्कि कलकत्ता थी. 11 दिसंबर 1911 को जॉर्ज पंचम ने इसे दिल्ली शिफ्ट करने का ऐलान किया. इस कवायद को पूरा होने में दो दशक लग गए. 13 फरवरी 1931 को दिल्ली देश की नई राजधानी बनी.


फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2021: पुरुषों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और महिला वर्ग में एलेक्सिया पुटेलस को

फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best FIFA Football Awards) 2021 की घोषणा हाल ही में की गयी थी. पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (Robert Lewandowski) को दिया गया. महिला वर्ग में यह पुरस्कार बार्सिलोना की खिलाड़ी एलेक्सिया पुटेलस (Alexia Putellas) को दिया गया.

मुख्य बिंदु

  • अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ते हुए रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार अपने नाम किया. मेसी छह बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जबकि लेवांडोव्स्की गत विजेता हैं. उन्होंने हाल ही में अपने कॅरिअर की सातवीं बेलोन डी ओर ट्रॉफी जीती थी.
  • फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में मेसी के अलावा मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का नाम भी था.
  • महिलाओं में एलेक्सिया पुटेलस और जेनिफर हर्मोसो के साथ चेल्सी की खिलाड़ी सैम केर पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं. पुटेलस ने दिसम्बर 2021 में महिला बैलोन डिओर जीता था, जिसमें हर्मोसो दूसरे और केर तीसरे स्थान पर रही थी.

ILO ने वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक 2022 रिपोर्ट जारी की

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने हाल ही में ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक’ (WESO) 2022 रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में 2022 और 2023 के लिए व्यापक श्रम बाजार अनुमानों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट में दुनिया भर में श्रम बाजार में सुधार का आकलन किया गया है.

मुख्य बिदु

  • ILO ने इस रिपोर्ट में, 2022 में श्रम बाजार में सुधार के लिए अपने पूर्वानुमान को घटा दिया है. 2022 में वैश्विक श्रम बल की भागीदारी दर COVID-19 महामारी शुरू होने से पहले 2019 की तुलना में 1.2 प्रतिशत नीचे रहने का अनुमान है.
  • 2019 में 186 मिलियन की तुलना में 2022 में वैश्विक बेरोजगारी का स्तर 207 मिलियन होने का अनुमान है.
  • 2022 में वैश्विक स्तर पर काम करने के कुल घंटे पूर्व-महामारी स्तर से 2% कम होने का अनुमान है, और यह 52 मिलियन पूर्णकालिक नौकरियों के नुकसान के बराबर है.

21 जनवरी: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्‍थापना दिवस मनाते हैं. वर्ष 1972 में इसी दिन तीनों राज्‍यों को उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के अन्‍तर्गत पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला था. भारत की आजादी (15 अगस्त, 1947) से पहले, भारत की सीमाओं से लगे हुए लगभग सभी राज्यों को शांतिपूर्ण वार्ताओं के ज़रिये, भारतीय संघ में मिलाने का प्रयास किया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मेघालय ने पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए समिति का गठन किया

मेघालय मंत्रिमंडल ने पड़ोसी राज्यों के साथ लंबित सीमा विवाद के संबंध में तीन क्षेत्रीय समितियों के सुझावों को मंजूरी दे दी है. मेघालय सरकार, केन्द्रीय गृह मंत्री को असम सरकार के सुझा्वों के साथ अपनी सिफारिश सौंपेगी.

प्रधानमंत्री मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ संयुक्त रूप से मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया. उन्होंने मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट सौर पीवी फार्म परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया. ये परियोजनाएं भारत के सहयोग से शुरू की गयी हैं.

NDRF ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया

राष्‍ट्रीय आपदा मोचनबल (NDRF) ने 19 जनवरी को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया. 2006 में आज ही के दिन NDRF का गठन किया गया था. राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल आपदाओं से निपटने में सक्षम दुनिया में सबसे बड़ा एक समर्पित बल है. इसका आदर्श वाक्य ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ है.

सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा की

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा की है. 35 वर्षीया सानिया ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी. सानिया महिला सिंगल्‍स की रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

कोवैक्‍सीन और कोविशील्‍ड को बाज़ार में बेचने की सिफारिश

केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की समिति ने कोविड टीके- कोवैक्‍सीन और कोविशील्‍ड का दर्जा आपात स्थिति में सीमित इस्‍तेमाल करने से बढ़ाकर शर्तों के साथ वयस्‍क आबादी के लिए बाज़ार में बेचने की सिफारिश की है. सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवीशील्‍ड और भारत बायोटेक ने कोवैक्‍सीन को बा़जार में बेचने की स्‍वीकृति के लिए आवेदन किया था.

भारत-मध्‍य एशिया शिखर सम्‍मेलन की पहली बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 27 जनवरी को भारत-मध्‍य एशिया शिखर सम्‍मेलन की पहली बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे. सम्मेलन में कज़ाख्‍स्‍तान, किर्जी गणराज्‍य, ताजिकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान और उज्‍बेकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति हिस्‍सा लेंगे.

20वीं महिला एशिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता भारत में खेला जा रहा है

20वीं AFC महिला एशिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 20 जनवरी से भारत की मेजवानी के खेला जा रहा है. 18 दिवसीय इस प्रतियोगिता में 12 टीमें कुल 30 मुकाबले खेलेंगी. इस प्रतियोगिता का पहला मैच मुंबई में भारत और ईरान के बीच होगा.

बाबर आजम को ICC T20 टीम का कप्तान बनाया गया

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को 2021 के लिए ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान बनाया गया है. ICC टीम ऑफ द ईयर पुरुषों के क्रिकेट में 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल करती है. इस टीम में किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. 2021 के लिए ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर में, भारत से स्मृति मंधाना को शामिल किया गया है.

सविता पुनिया मस्कट में होने वाली महिला एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तान होंगी.

गोलकीपर सविता पुनिया मस्कट में आगामी महिला एशिया कप में भारत का नेतृत्व करेंगी. नियमित कप्तान रानी रामपाल के चोटिल होने के कारण सविता टूर्नामेंट में टीम की कप्तान होंगी. यह प्रतियोगिता 21-28 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाला है.

अमरीका में विमानन और दूरसंचार कंपनियों के बीच गतिरोध

अमरीका में मोबाइल फोन की 5-जी सेवाओं के शुरू होने से विमानन कंपनियों और दूरसंचार कंपनियों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया है. विमानन कंपनियों का कहना है कि 5-जी सिग्‍नल से विमान प्रणाली की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top