EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
01-02 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीता

भारत ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया है. 31 दिसम्बर को दुबई में हुए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 106 रन बनाये. बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मैच 38 ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम ने 102 रन के संशोधित लक्ष्‍य को 21 ओवर और तीन गेंद में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मिस्र को ब्रिक्स बैंक का नया सदस्य बनाया गया

मिस्र को ब्रिक्स (BRICS) के न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य बनाया गया है. NDB के अध्यक्ष मार्कोस त्रोयजो ने इसकी घोषणा 30 दिसम्बर 2021 को की थी. मिस्र NDB में शामिल होने वाला चौथा नया सदस्य होगा. इससे पहले NDB ने बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उरुग्वे को सदस्य बनाया था.

मुख्य बिंदु

  • बैंक की सदस्यता तब प्रभाव में आती है जब शामिल किए गए देश की ओर से घरेलू प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाती हैं और परिग्रहण का साधन जमा कर दिया जाता है.
  • छह साल पहले अपनी स्थापना के बाद से NDB अपने सदस्यों के लिए 80 परियोजनाओं को अनुमति दे चुका है. इनका कुल पोर्टफोलियो 30 अरब अमेरिकी डॉलर का है.
  • इन परियोजनाओं में परिवहन, जल एवं साफ-सफाई, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल व सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
  • NDB का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में है. इसकी स्थापना ब्रिक्स देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने की थी. इसकी औपचारिक शुरुआत जुलाई 2015 में हुई थी.

पठन अभियान ‘पढ़े भारत’ का शुभारंभ

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1 जनवरी को पठन अभियान ‘पढ़े भारत’ का शुभारंभ किया. यह अभियान सौ दिन तक चलेगा. इसका उद्देश्य बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, सामुदायिक और शैक्षिक प्रशासन सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

पढ़े भारत: एक दृष्टि

  • यह अभियान विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिये महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इससे उनकी रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच, शब्दावली तथा मौखिक और लेखन अभिवियक्ति क्षमता विकसित होगी. इससे बच्चों को अपने आस-पास और वास्तविक जीवन की स्थितियों को समझने में मदद मिलेगी.
  • बाल-वाटिका से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा होंगे. इस दौरान प्रत्येक समूह के लिए प्रति सप्ताह का कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें पठन कार्य को रोचक बनाने और इस अनुभव से जुड़े रहने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया है.
  • बच्चे यह कार्यक्रम अध्यापकों, अभिभावकों, और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से तैयार कर सकते हैं. पठन अभियान का आयोजन इस वर्ष 10 अप्रैल तक किया जाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट, दिसंबर 2021 जारी की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 दिसम्बर को वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) का 24वां अंक जारी किया. इस रिपोर्ट में वित्तीय स्थिरता के जोखिमों और वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन का मूल्यांकन किया गया है. यह मूल्यांकन वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की उप-समिति द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है.

मुख्य बिंदु

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) का जोखिम भारित आस्तियों की तुलना में पूंजी अनुपात (CRAR) 16.6 प्रतिशत के नए शिखर पर पहुंच गया और सितंबर 2021 में उनका प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) 68.1 प्रतिशत था. कॉर्पोरेट क्षेत्र मजबूत हो रहा है और बैंक ऋण वृद्धि में सुधार हो रहा है.
  • क्रेडिट जोखिम के लिए समष्टि तनाव जांच यह दर्शाता है कि SCB का सकल गैर-निष्पादित आस्ति (GNPA) अनुपात, बेसलाइन परिदृश्य के तहत सितंबर 2021 में 6.9 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2022 तक 8.1 प्रतिशत और गंभीर तनाव परिदृश्य के तहत 9.5 प्रतिशत हो सकता है. हालांकि, SCB के पास तनाव की स्थिति में भी समग्र और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर पर्याप्त पूंजी होगी.
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के साथ-साथ सूक्ष्म वित्त खंड में भी तनाव के उभरते संकेतों से, आगे, इन पोर्टफोलियो की बारीकी से निगरानी करने की आवश्यकता होगी.

1 जनवरी 2022: DRDO का 64वां स्थापना दिवस

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी 2022 को अपना 64वां स्थापना दिवस (64th DRDO Day) मनाया था. DRDO की स्थापना भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विशेष रूप से सैन्य प्रौद्योगिकी में मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 जनवरी, 1958 को की गई थी.

DRDO भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है. यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है. DRDO का आदर्श वाक्य ‘बलस्य मूलं विज्ञानं’ है. पूरे देश में DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है.


साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2021: दया प्रकाश सिन्हा की रचना ‘सम्राट अशोक’ को पुरस्‍कृत किया जाएगा

साहित्‍य अकादमी ने वर्ष 2021 के लिए पुरस्कारों (Sahitya Akademi Award)  की घोषणा 30 दिसम्बर 2021 को की थी. घोषणा के तहत 20 भारतीय भाषाओं के लेखकों को पुरस्कार देने की घोषणा की गयी जबकि गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे. इन पुरस्कारों का अनुमोदन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में किया गया.

घोषणा के तहत हिंदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ और अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले को उनके उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.

साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2021 विजेताओं की सूची

विजेताभाषाशैली
अनुराधा सरमा पुजारीअसमियाउपन्यास
ब्रत्य बासुबंगालीनाटक
मवदई गहाईबोडोकविता
राज राहीडोगरीलघु कथाएँ
नमिता गोखलेअंग्रेजीउपन्यास
दया प्रकाश सिन्हाहिंदीनाटक
डीएस नागभूषणकन्नड़जीवनी
वली मो. असीर कश्तवारीकश्मीरीआलोचना
संजीव वीरेंकरकोंकणीशायरी
जॉर्ज ओनाक्कूरमलयालमआत्मकथा
किरण गौरवमराठीलघु कथाएँ
छबीलाल उपाध्यायनेपालीमहाकाव्य कविता
हृषिकेश मल्लिकउड़ियाकविता
खालिद हुसैनपंजाबीलघु कथाएँ
मिथेश निर्मोहीराजस्थानीकविता
विन्देश्वरीप्रसाद मिश्रा ‘विनय’संस्कृतकविता
निरंजन हंसदासंतालीलघु कथाएँ
अर्जुन चावलासिंधीकविता
अम्बाईतमिललघु कथाएँ
गोराती वेंकन्नातेलुगुकविता

साहित्य अकादमी पुरस्कार: एक दृष्टि

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान जाता है. यह अकादमी प्रतिवर्ष 24 भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है. इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी , पहली बार 1955 में ये पुरस्कार दिये गये थे.
  • पुरस्कारों की अनुशंसा इन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों की ओर से की जाती है तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें अनुमोदित किया जाता है.
  • मुख्य पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की प्रदान की जाती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मेरठ में मेजर ध्‍यानचंद खेल विश्‍वविद्यालय

प्रधानमंत्री 2 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्‍यानचंद खेल विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. यह विश्‍वविद्यालय मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांव में स्‍थापित किया जाएगा. इसपर लगभग 700 करोड रूपये की लागत आएगी.

बच्चों को covid रोधी वैक्सीन को-वैक्सीन की डोज लगायी जाएगी

15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से covid रोधी वैक्सीन को-वैक्सीन की डोज लगायी जाएगी. इसके लिए को-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा. इस आयुवर्ग के 6 से 7 करोड़ बच्चे को-वैक्सीन की डोज लेने के पात्र होंगे.

स्मृति मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित

भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर-2021 पुरस्कार के लिए प्रतिष्ठित ‘राचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी’ के लिए नामित किया गया है. मंधाना ने 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 855 रन बनाये हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय सहायता की 10वीं किस्त जारी की. दस करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई. प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में किसानों के खातों में सीधे भेजी जाती है.

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 15 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का

वर्ष 2020-21 में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात बढ़कर 15 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) की बास्केट के तहत गैर बासमती चावल, बासमती चावल और भैंस का मांस निर्यात किया गया. वर्ष 2011-12 की अवधि में कुल 83 हजार 480 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ था.

लघु बचत योजनाओं के लिए ब्‍याज दर में कोई बदलाव नहीं

इस वित्‍त् वर्ष की चौथी तिमाही में विभिन्‍न लघु बचत योजनाओं के लिए ब्‍याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि लघु बचत योजनाओं के लिए पहली जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक ब्‍याज दर यथावत बनी रहेगी.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 635.08 अरब डॉलर

दिसम्बर, 2021 के तीसरे सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 635.08 अरब डॉलर था. विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में शीर्ष तीन स्थान पर चीन, जापान, स्विट्ज़रलैंड है. इस दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व $39.39 बिलियन था.

रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. टेलर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी अंतिम पारी खेलेंगे, जहां वह डेनियल विटोरी के न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे. वह सभी 3 प्रारूपों में न्यूजीलैंड के लिए 100 से अधिक मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top