EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्‍यों- गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की हैं. यह घोषणा मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा ने 8 जनवरी को नई दिल्‍ली में की. श्री चंद्रा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 14 जनवरी को शुरू होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

मुख्य बिंदु

  • इस घोषणा के तहत उत्‍तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा.
  • पंजाब, उत्‍तराखंड और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा.
  • मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा.
  • इन सभी राज्‍यों में मतगणना 10 मार्च को होगी.
  • प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केन्‍द्र ऐसा होगा, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी.

रामनाथन औऱ बोपन्ना की भरतीय जोड़ी ने एडिलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट खिताब जीता

रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड अंतर्राष्ट्रीय युगल टेनिस ट्रॉफी जीती है. इस भारतीय जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान दोदिग और ब्राजील के मार्सेलो मेला को सीधे सेटों में 7-6, 6-1 से हराया.

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में बोस्निया के टोमिस्लाव ब्रेकिक और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज की जोड़़ी को हराया. यह बोपन्ना का 20वां एटीपी युगल खिताब और रामकुमार का पहला खिताब है.


अभिनेता सिडनी पोइटियर का निधन

अभिनेता सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier) का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सिडनी पोइटियर को वर्ष 1963 में श्रेष्‍ठ अभिनेता के ऑस्कर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था. वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अश्वेत अभिनेता थे.

सिडनी पोइटियर ने ‘टू सर विद लव’, ‘इन द हीट ऑफ़ द नाइट’ और ‘गेस हूज़ कमिंग टू डिनर’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. उन्हें उनके काम के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा द्वारा 2009 में अमेरिकी राष्ट्रपति पदक स्वतंत्रता से सम्मानित किया गया था.


9 जनवरी 2021: गुरू गोबिन्द सिंह जी की 355वीं जयंती मनाई गयी

दसवें सिख गुरु, गुरू गोबिन्द सिंह जी की 355वीं जयंती 9 जनवरी को मनाई गयी. उनका जन्म पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना साहेब, बिहार में हुआ था. सिख समुदाय के लोग इस पावन अवसर को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं. गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मोत्सव पर मुख्य समारोह उनके जन्मस्थान पटना साहिब में तख्त हरमंदिर साहिब में आयोजित किया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»


9 जनवरी 2022: 17वां प्रवासी भारतीय दिवस

9 जनवरी 2022 को 17वां प्रवासी भारतीय दिवस (17th Pravasi Bharatiya Divas) मनाया गया. यह दिवस विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देना है.

प्रवासी भारतीय दिवस को मनाने के लिए 9 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटै थे.

यह सम्मेलन प्रवासी भारतीयों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने और उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

26 दिसम्‍बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने घोषणा की है कि प्रत्‍येक वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा. श्री मोदी ने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह के सपूतों के साहस और न्‍याय के लिए प्राणोत्‍सर्ग को यही सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी.

बहुराष्ट्रीय अभ्यास सी ड्रैगन 22 अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है

बहुराष्ट्रीय अभ्यास सी ड्रैगन 22 (Exercise Sea Dragon 22) अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान हिस्सा ले रहे हैं. यह अभ्यास अमेरिकी वायु सेना का अड्डा एंडरसन, गुआम में आयोजित किया जा रहा है. सी ड्रैगन अमेरिका के नेतृत्व वाला बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है.

GDP में 9.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने मौजूदा वित्‍तीय 2021-22  वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) में 9.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है. पिछले वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में इसमें 7.3 प्रतिशत की कमी आई थी.

भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC) विक्रांत का समुद्री परीक्षण

भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC) विक्रांत ने गहरे समुद्र में जटिल युद्धाभ्यास के लिए 9 जनवरी को परीक्षण शुरू है. यह इस पोत का तीसरा परीक्षण है. भारत में बनने वाला यह सबसे बड़ा और सबसे जटिल युद्धपोत है. यह युद्धपोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा बनाया गया है.

सरबजीत कौर चण्‍डीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गई

भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सरबजीत कौर चण्‍डीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गई हैं. उन्‍होंने सीधे चुनाव में आम आदमी पार्टी के अंजु कट्याल को एक वोट से हराया. भारतीय जनता पार्टी के दलीप शर्मा, वरिष्‍ठ उप महापौर और अरुण गुप्‍ता, उप महापौर पद के लिए निर्वाचित हुए.

भारत और चीन कोर कमांडर स्तर की बातचीत

भारत और चीन तीन महीने के अंतराल के बाद 12 जनवरी को कोर कमांडर स्तर की बातचीत करेंगे. पूर्वी लद्दाख में 21 महीने से चल रहे गतिरोध को हल करने के लिए यह वार्ता होगी. यह बातचीत चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 से अधिक स्थानों का नया नामकरण करने के बाद हो रही है.

हैदराबाद में ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन

केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में ओपन रॉक संग्रहालय (Open Rock Museum) का उद्घाटन किया. यह संग्रहालय भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित करता है. इन चट्टानों की आयु 3.3 अरब वर्ष से लेकर लगभग 55 मिलियन वर्ष तक है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top