EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-4 दिसम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत G20 ट्रोइका में शामिल हुआ, 2022 में इंडोनेशिया से जी20 का अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा

भारत 1 दिसम्बर 2021 को G20 ट्रोइका में शामिल हुआ. वह 2022 में मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा. इससे पहले इंडोनेशिया ने इटली से G20 के अध्यक्ष पद ग्रहण किया था. 2023 में पहली बार भारत जी20 देशों की शिखर बैठक की मेजबानी करेगा.

जी20 ट्रोइका में शामिल हुआ

ट्रोइका के तीन देशों में इंडोनेशिया और इटली के साथ भारत भी रहेगा. ये तीनों देश जी20 के मौजूदा, पूर्ववर्ती व भावी अध्यक्ष हैं. जी20 ट्रोइका का मतलब यह है कि हर साल जब एक सदस्य देश अध्यक्ष पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और अगले साल के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करता है. इस प्रक्रिया को ही ट्रोइका कहा जाता है.

यह जी20 समूह के एजेंडे के साथ सामंजस्य व निरंतरता कायम रखने का काम करता है. भारत 1 दिसंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक जी20 ट्रोइका का हिस्सा रहेगा.

इंडोनेशिया ने 1 दिसंबर 2021 को जी20 का अध्यक्ष पद ग्रहण किया था. वह सालभर तक विभिन्न जी20 बैठकें आयोजित करेगा. इसका समापन 30-31 अक्टूबर 2022 को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ होगा.

जी20 सदस्य देश

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

जी20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है. इसके सदस्य देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है. जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है.

संसद ने बांध सुरक्षा विधेयक 2019 पारित किया

संसद ने 2 दिसम्बर को बांध सुरक्षा विधेयक (Dam Safety Bill) 2019 पारित किया. केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने विधेयक को सदन में प्रस्‍तुत किया था. इस विधेयक का उद्देश्य बांध सुरक्षा का नियम जारी करना है.

  • विधेयक में विशिष्‍ट बांध की सुरक्षा के लिए निगरानी, निरीक्षण, काम-काज और रख-रखाव का प्रावधान है. इससे बांधों के सुरक्षित संचालन के लिए संस्‍थागत ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी.
  • देश में 90 प्रतिशत बांध अंतराज्‍यीय नदियों पर बने हैं और उनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है. बांध के नुकसान से बड़े जान-माल की हानि हो सकती है.
  • इस विधेयक में दो राष्ट्रीय निकाय- राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण का प्रावधान किया गया है. बांध सुरक्षा पर राष्ट्रीय समिति नीतियां तैयार करेगी और बांध सुरक्षा से संबंधित नियमों की सिफारिश करेगी. राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण राष्ट्रीय समिति द्वारा बनाई गई नीतियों को लागू करेगा.
  • इस विधेयक में दो राज्य निकाय भी होंगे. वे बांध सुरक्षा और राज्य बांध सुरक्षा प्राधिकरण पर राज्य समिति हैं. इन समितियों और प्राधिकरणों के कार्य राज्य स्तर पर सीमित हैं और वे राष्ट्रीय समितियों और प्राधिकरणों के समान कार्य करेंगे.

विश्‍व एथलेटिक्‍स ने अंजू बॉबी र्जाज को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया

विश्‍व एथलेटिक्‍स ने भारत की लम्‍बी कूद की पूर्व एथलीट अंजू बॉबी र्जाज को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया है. विश्‍व एथलेटिक्‍सने उन्‍हें यह पुरस्‍कार खेल को भारत में बढ़ावा देने और बहुत बडी संख्‍या में महिलाओं को प्रेरित करने के लिए दिया है.

अंजू बॉबी र्जाज केरल की लंबी कूद की एथलीट हैं. उन्होंने 2005 के IAAF वर्ल्ड एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था. वह 2013 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट थीं. अंजू को 2002 में अर्जुन पुरस्कार, 2004 में पद्मश्री, 2003 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था.


3 दिसम्बर 2021: भोपाल गैस त्रासदी की 37वीं बरसी

मध्य प्रदेश में ‘भोपाल गैस त्रासदी’ (Bhopal gas tragedy) की 37वीं बरसी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. यह विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है. इस हादसे की वजह से 2-3 दिसंबर की रात की गिनती देश के इतिहास में काला दिन के तौर पर होती है.

1984 में 2 और 3 दिसम्बर की मध्य रात्रि को यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन (यूनियन कार्बाइड) कारखाने में ‘मिथाइल आइसो-साइनाइट गैस’ (Methyl Isocyanate Gas) के रिसने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी, जबकि लाखों लोग अभी भी प्रभावित हैं. इस गैस का उपयोग कीटनाशक के तौर पर किया जाता है. यूनियन कार्बाइड संयुक्त राज्य अमेरिका की रसायन और बहुलक बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है.


3 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दिव्‍यांगों के हितों की रक्षा करना और समाज में हर वर्ग के दिव्‍यांगों की बेहतरी के लिए जागरूकता पैदा करना है. इस वर्ष यानी 2021 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘COVID-19 के बाद दिव्यांगजनों का समावेशी, सुलभ और टिकाऊ नेतृत्व और भागीदारी’ है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय 1992 में लिया था.


2 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और आधुनिक गुलामी के अन्य रूपों के उन्मूलन के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है. इस वर्ष यानी 2021 में अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस का थीम ‘एंडिंग स्लेवरीज लिगेसी ऑफ रेसिज्म: ए ग्लोबल इंपीरेटिव फॉर जस्टिस’ (Ending Slavery’s Legacy of Racism: A Global Imperative for Justice) था.


2 दिसंबर: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) मनाया जाता है. यह दिवस भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है.

इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण को रोकने में मदद करने वाले कानूनों के बारे में लोगों को जागरुक करना, औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन तथा नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना और औद्योगिक प्रक्रियाओं व मानवीय लापरवाही से पैदा प्रदूषण को रोकना है.

प्रदूषण किसी भी व्यक्ति के लिए ऐसी समस्या है, जिससे स्वयं को बचाने के लिए निजी स्तर पर कुछ विशेष नहीं कर सकते, बल्कि यह सामूहिक प्रयास है. जानिए क्या है भोपाल गैस त्रासदी…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वित्‍तीय प्रौद्योगिकी पर विचार नेतृत्‍व मंच ‘इन्फिनिटी फोरम’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 3 दिसम्बर को वित्‍तीय प्रौद्योगिकी पर विचार नेतृत्‍व मंच ‘इन्फिनिटी फोरम’ का शुभारम्‍भ करेंगे. इसकी मेजबानी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण, गुजरात अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी सिटी और ब्‍लूमबर्ग के सहयोग से कर रहा है. भारत सरकार के तत्‍वावधान में हो रहे इस आयोजनकी पहली कड़ी में इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन साझेदार देश हैं.

9000 मेगावॉट बिजली उत्‍पादन के लिए नये परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को मंजूरी

सरकार ने 9000 मेगावॉट बिजली उत्‍पादन के लिए नये परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की वित्‍तीय स्‍वीकृति और अनुमोदन प्रदान किया है. यह संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर क्षेत्र में लगेगा. वर्ष 2031 तक नये संयंत्रों के पूरा होने पर देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता 6 हजार 780 मेगावॉट से 22 हजार 480 मेगावॉट हो जाएगी.

भारत ने गैर-जीवाश्‍म ईंधन स्रोतों से संस्‍थापित विद्युत क्षमता का 40 प्रतिशत लक्ष्‍य हासिल किया

भारत ने गैर-जीवाश्‍म ईंधन स्रोतों से संस्‍थापित विद्युत क्षमता का 40 प्रतिशत महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य हासिल कर लिया है. देश में कुल गैर-जीवाश्‍म ईंधन आधारित क्षमता 156.83 गीगावॉट है. देश ने फ्रांस में कॉंफ्रेंस ऑफ द पार्टीज (कोप)-21 में निर्धारित लक्ष्‍य (2030) से पहले इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया.

अनुसूचित जाति के छात्रों के उत्‍थान के लिए आवासीय शिक्षा योजना ‘श्रेष्‍ठ’

सरकार, अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्‍थान और समग्र विकास के लिए लक्षित क्षेत्रों के उच्च विद्यालयों में आवासीय शिक्षा योजना ‘श्रेष्‍ठ’ शुरू करेगी. यह योजना 6 दिसंबर को डॉक्‍टर बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुरू की जाएगी.

नवंबर में जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये

नवंबर 2021 में जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये रहा. यह देश में जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक संग्रह है. सबसे उच्चतम संग्रह अप्रैल, 2021 में था. नवंबर 2021 में GST राजस्व नवंबर 2020 के GST राजस्व से 25% और नवंबर 2019 से 27% अधिक है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top