EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 दिसम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय वायु सेना ने पंजाब सेक्टर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को तैनात किया

भारतीय वायु सेना ने पंजाब सेक्टर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की पहली स्वाड्रन को तैनात किया है. यह वायु रक्षा प्रणाली पाकिस्तान और चीन दोनों से हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगी.

मुख्य बिंदु

  • रूस ने हाल ही में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का पहला स्क्वाड्रन भारत को सौंपा था. भारत ने रूस से पांच S-400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए लगभग 35,000 करोड़ रुपये में सौदा किया था. यह 400 किमी तक हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है.
  •  वायु रक्षा प्रणाली भारत को दक्षिण एशियाई आसमान में मजबूती देगी क्योंकि वे 400 किमी की दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को बाहर निकालने में सक्षम होंगे.
  •  S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली चार अलग-अलग मिसाइलों से लैस है जो दुश्मन के विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और AWACS विमानों को 400 किमी, 250 किमी, मध्यम दूरी की 120 किमी और कम दूरी की 40 किमी पर मार सकती है.

फाइजर ने कोविड-19 रोधी दवा ‘पैक्सलोविड’ विकसित किया, अमेरिका ने दी मंजूरी

फाइजर ने हाल ही में कोविड-19 रोधी दवा ‘पैक्सलोविड’ (Paxlovid)  विकसित किया था जिसे अमेरिका ने मंजूरी दे दी है. ये दवा गंभीर बीमारी की स्थिति में 12 साल के बच्चों और बड़ों को दी जा सकती है.

मुख्य बिंदु

  • कोरोना से लड़ने वाली ये दुनिया की पहली ओरल एंटीवायरल पिल होगी. ये एक एंटीवायरल दवा है जिसे PF-07321332 नाम दिया गया है. इस एंटीवायरल दवा को HIV मेडिसिन रीटोनाविर के लो डोज के साथ मिक्स कर दिया जाता है. यानी कोविड-19 की एक नई दवा को पहले से मौजूद रीटोनाविर के साथ दिया जाएगा. दवाओं के कॉम्बिनेशन के इस कोर्स को पैक्सलोविड नाम दिया गया है.
  • ट्रायल में ये दवा ओमिक्रॉन सहित कोरोना के खिलाफ बेहद कारगर रही है. कंपनी ने इसकी इफेक्टिवनेस जानने के लिए 2,250 लोगों पर ट्रायल किए थे. लक्षण नजर आने के 3 दिन बाद ये दवा हल्के लक्षणों से पीड़ित मरीजों को हॉस्पिटलाइजेशन और मौत से रोकने में दवा 89% कारगर रही है. लक्षण नजर आने के 5 दिन बाद लेने पर हॉस्पिटलाइजेशन और मौत रोकने में 88% कारगर है.
  • अमेरिका ने पैक्सलोविड के बाद मर्क कंपनी की मोलनुपिराविर को भी मंजूरी दे दी है. इसे कोरोना से संक्रमित 18 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर मरीजों को दिया जाएगा. मोलनुपिराविर दवा वायरस के जेनेटिक कोड में गड़बड़ी कर उसकी फोटोकॉपी होने से रोकती है.

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का लोकार्पण

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने डासना में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Intelligent Transport System) का लोकार्पण किया. इस सिस्टम के माध्यम से पूरे हाईवे पर निगरानी रखी जा सकेगी. यह प्रणाली किसी भी दुर्घटना का पता लगा सकती है और यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकती है कि एम्बुलेंस 10-15 मिनट के भीतर दुर्घटना स्थल पर पहुंच जाए.


कर्नाटक विधानसभा ने धार्मिक स्वतंत्रता संरक्षण विधेयक पारित किया

कर्नाटक विधानसभा ने 23 दिसम्बर को ‘कर्नाटक धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021’ पारित किया था. यह विधेयक जबरन धर्मांतरण को अपराध घोषित करता है.

विधेयक में नियम का उल्लंघन करने वाले नाबालिग पर तीन से पांच साल तक की कैद और 25000 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है. वहीं महिला, एससी एसटी दोषियों को तीन से 10 वर्ष की कैद और कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही दोषी को उस व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का हर्जाना देना पड़ेगा जिसका धर्म परिवर्तन कराया गया.

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले को तीन से दस साल की कैद और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान विधेयक में किया गया है.

इसके अलावा अगर विवाह के लिए धर्मांतरण कराया गया तो ऐसी शादी को गैर कानूनी माना जाएगा. इस बिल के तहत सभी अपराध गैर जमानती होंगे.

संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-25 के तहत धर्म को मानने, प्रचार करने और अभ्यास करने की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. हालाँकि कोई भी व्यक्ति अपने धार्मिक विश्वासों को ज़बरन लागू नहीं कर सकता है और परिणामस्वरूप व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी भी धर्म का पालन करने के लिये मजबूर नहीं किया जाना चाहिये.


पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने 24 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. भारत के लिए 23 साल तक खेले हरभजन 2007 में ट्वेंटी-ट्वेंटी और 2011 में एकदिवसीय विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे. हरभजन ने 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट लिए. 236 वनडे में 269 विकेट और 28 ट्वेंटी-ट्वेंटी में उन्होंने 25 विकेट लिए.


25 दिसम्बर: सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन देश में सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में मनाया जाता है. सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जिम्मेदार प्रशासन देना है. उनका जन्‍म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. 25 दिसम्बर 2021 को अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती थी.


25 दिसंबर: पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती

25 दिसंबर को महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती है. उनका जन्म 1861 में इसी दिन इलाहबाद में हुआ था.  पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे थे. उन्होंने वर्ष 1909 में लाहौर, 1918 और 1930 में दिल्ली तथा 1932 में कोलकाता में कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी. उन्‍हें 2015 में मरणोपरांत भारत-रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.


24 दिसम्बर: राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 दिसम्बर को ‘राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस’ (National Consumer Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य उपभोक्‍ता आन्‍दोलन के महत्‍व और उपभोक्‍ताओं के अधिकारों तथा दायित्‍वों के बारे में जागरूक करना है. इस वर्ष यानी 2021 में ‘राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘उपभोक्ता – अपने अधिकारों को जानें’ (Consumer – Know your Rights) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरुपरब समारोह को सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसम्बर को गुजरात के कच्छ में गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपरब समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया. गुजरात की सिख संगत हर वर्ष 23 से 25 दिसंबर तक लखपत साहिब में गुरु नानक देव का गुरुपरब मनाती है. अपनी यात्राओं के दौरान गुरु नानक देव इस अवधि में लखपत में रुके थे. गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी लकड़ी की पादुकाएं और पालकी जैसे स्मृति चिन्ह और गुरुमुखी की पांडुलिपियां रखी हैं.

ग्‍वालियर में प्रतिष्ठित विश्‍व संगीत तानसेन महोत्‍सव मनाया जा रहा है

प्रतिष्ठित विश्‍व संगीत तानसेन महोत्‍सव 25 से 30 दिसम्बर तक मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालियर में मनाया जा रहा है. यह इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की 97वीं कडी होगी. समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.

पंजाब में ‘राज्य सामान्य श्रेणी आयोग’ स्थापित करने को मंजूरी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल ने अनारक्षित वर्गों के लिए ‘राज्य सामान्य श्रेणी आयोग’ (State General Category Commission) स्थापित करने की मंजूरी दी है. यह आयोग अनारक्षित वर्गों के हितों की रक्षा करेगा और कई कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में मदद करेगा. पंजाब के अलावा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश ने भी “राज्य सामान्य श्रेणी आयोग” की स्थापना की गयी है.

कोवैक्सीन को 12-18 आयु वर्ग के लिए आपातकालीन उपयोग को मंजूरी

वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से 12-18 आयु वर्ग के लिए आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई. इससे पहले जायडस कैडिला द्वारा तैयार बिना सुई वाले कोविड-19 रोधी टीके जायकोव-डी को भी मंजूरी मिल चुकी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top