EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 दिसम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

भारत ने स्‍वदेश विकसित मिसाइल ‘प्रलय’ (Pralay) मिसाइल का 22 दिसम्बर को सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिसा तट पर डॉक्‍टर एपी अब्‍दुल कलाम द्वीप से इस का परीक्षण किया था.

यह मिसाइल पूरे नियंत्रण और मार्गदर्शन के साथ उच्‍च स्‍तर की सटीकता से निशाना लगाने में सक्षम है. इस मिसाइल के पथ और दिशा में अचानक परिवर्तन करना भी संभव है.

यह सतह से सतह पर मार करने में सक्षम आधुनिक मिसाइल है. इस मिसाइल का विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने किया है. डॉ जी सतीश रेड्डी DRDO के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

सीसीआई ने एयर इंडिया लिमिटेड के शेयरधारिता अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने टाटा समूह के एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा AISATS के प्रस्तावित अधिग्रहण को 20 दिसम्बर को मंजूरी दे दी. टाटा समूह की कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड घरेलू विमानन कंपनी को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस में 100 प्रतिशत तथा एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (AISATS) में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना है.

CCI भारत में प्रमुख राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नियामक है. यह एक वैधानिक निकाय है, जो कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत काम करता है. यह प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 को लागू करने के लिए जिम्मेदार है.

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है

टाटा ग्रुप ने भारी कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हाल में खरीदा था. इसके लिए टाटा ग्रुप के टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने अक्टूबर 2021 में 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया का अधिग्रहण के लिए सफल बोली लगायी थी. कंपनी इस अधिग्रहण समझौते के तहत 2,700 करोड़ रुपये नकद देगी तथा विमानन कंपनी पर 15,300 करोड़ रुपये के कर्ज की जवाबदेही लेगी.

एयर इंडिया की स्थापना 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में हुई थी. बाद में सरकार ने इसका राष्ट्रीयकरण कर लिया था. सरकार पिछले कई साल से इसे बेचने की कोशिश में लगी थी. आखिरकार टाटा संस के रूप में उसे खरीदार मिल गया और एयरलाइन की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया.


महानदी पर ओडिशा के सबसे लंबे पुल ‘टी-सेतु का’ उद्घाटन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक जिले के गोपीनाथपुर में महानदी नदी पर राज्य के सबसे लंबे पुल ‘टी-सेतु’ (T-Setu) का 20 दिसम्बर को उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री पटनायक ने 28 फरवरी 2014 को इस पुल की आधारशिला रखी थी. 111 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ‘टी’ आकार का बनाया गया है.

इस पुल की लंबाई 3.4 किलोमीटर है. यह ओडिशा का सबसे लंबा पुल है, जो कटक जिले में सिंहनाथ पीठ और बैदेश्वर को जोड़ती है. इस पुल से इन दोनों स्थानों की दूरी 45 किलोमीटर तक की दूरी कम हो जाएगी.

मुख्यमंत्री पटनायक ने जुलाई 2017 को त्रिसुलिया में काठाजोड़ी नदी पर 2.88 किलोमीटर लंबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेतु का उद्घाटन किया था, जो अभी तक राज्य का सबसे लंबा पुल था. यह पुल बारंग से होते हुए भुवनेश्वर और कटक को जोड़ता है.


भारत ने एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी में कांस्‍य पदक जीता

भारत ने एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्‍य पदक जीता. ढाका में 22 दिसम्बर को खेले गये कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को 4-3 से पराजित कर यह पदक अपने नाम किया.

इस मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुमित, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किये. इस मैच में भारतीय टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह थे.

इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया ने जीता. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया ने जापान को पेनल्‍टी शूट आउट में 4-2 से हराकर यह पदक जीता. निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन-तीन से बराबरी पर थीं.


सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब बंगलादेश ने जीता

बंगलादेश ने सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. ढाका में 22 दिसम्बर को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान बंगलादेश ने भारत को 1-0 से हराया. मैच का एकमात्र गोल 81वें मिनट में बांगलादेश की अनाई मोगिनी ने किया. इससे पहले भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.


डोपिंग उल्लंघन के मामले पर WADA की रिपोर्ट: भारत शीर्ष उल्लंघनकर्ताओं में

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने विश्व में डोपिंग उल्लंघन के मामले पर हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में डोपिंग के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

मुख्य बिंदु

  • नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत में डोपिंग के कुल 152 मामले पाए गए हैं. 2019 में डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामलों के आधार पर भारत तीसरे स्थान पर रहा. भारत इस सूची में केवल रूस (167) और इटली (157) से पीछे है. ब्राजील (78) चौथे और ईरान (70) पांचवें स्थान पर है.
  • भारत में 2019 में डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन के 152 मामले (विश्व के कुल मामलों का 17 प्रतिशत) पाए गए, जिसमें डोपिंग के सर्वाधिक आरोपी बॉडी बिल्डिंग (57) में पाए गए.
  • ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन से सबसे अधिक 25 मामले आये. उसके बाद एथलेटिक्स (20) और कुश्ती (10) का स्थान था. 4 क्रिकेटरों ने भी 2019 में डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन किया था.
  • अंतरराष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का पालन नहीं करने के कारण रूस टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में अपनी राष्ट्रीय टीम को नहीं उतार पाया था.
  • भारत 2018 में डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन के मामलों चौथे, जबकि 2017 में सातवें स्थान पर था. भारत में 2017 में 57 जबकि 2018 में 107 मामले पाए गए थे.

23 दिसम्बर: राष्ट्रीय किसान दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) मनाया जाता है. यह दिवस देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उनका जन्म इसी दिन 1902 में हुआ था. चौधरी चरण सिंह, जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी. इससे पहले 3 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 के बीच वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे.


22 दिसंबर: राष्ट्रीय गणित दिवस, महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. इसी दिन 1887 में श्रीनिवास रामानुजन का जन्म ईरोड नगर (तमिलनाडु) में हुआ था.

श्रीनिवास रामानुजन ने किसी भी तरह की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी लेकिन उन्होंने अपने जीवन में ऐसी-ऐसी खोजें कीं कि बड़े-बड़े गणितज्ञ हतप्रभ रह गए. रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और बिना किसी की सहायता के खुद से कई प्रमेय (Theorems) भी विकसित किए.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बनास डेयरी संकुल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 23 दिसम्बर को वाराणसी के कारखियों में उत्‍तर प्रदेश राज्‍य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखेंगे. 30 एकड़ भूमि में फैली इस डेयरी के निर्माण पर लगभग चार 4.75 अरब रुपए की लागत आएगी और इससे प्रतिदिन पांच लाख लीटर दुग्ध प्रसंस्‍करण की सुविधा होगी.

नारियल का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढाने की स्‍वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022 सत्र के लिए नारियल का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) बढाने की स्‍वीकृति दे दी है. सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि उचित औसत गुणवत्‍ता वाले नारियल यानी मिलिंग खोपरा का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य प्रति क्विंटल 10335 रुपये से बढाकर 10590 रुपये कर दिया गया है.

भारत ने अफगानिस्‍तान को मानवीय सहायता के प्रस्‍ताव का समर्थन किया

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्‍तान को मानवीय सहायता प्रतिबंधों से छूट के प्रस्‍ताव का समर्थन किया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्‍तान तक मानवीय सहायता बिना किसी बाधा के पहुंचनी चाहिए.

प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त

वरिष्ठ भारतीय राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. रावत वर्तमान में नीदरलैंड (Netherlands) में देश के दूत हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top