EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 दिसम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद दिल्ली में आयोजित किया गया

तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद 19-20 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस संवाद में कजाख्स्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. विदेशमंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने इनकी अध्यक्षता की थी.

तीसरे वार्षिक संवाद में संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ. विशेष रूप से व्यापार, संपर्क तथा विकास सहयोग पर बल दिया गया और परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्यों पर चर्चा हुई.

भारत का मध्य एशियाई देशों से संबंध

दूसरे संवाद का आयोजन 2020 में भारत की मेजबानी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था. पिछले कुछ वर्षों से भारत और पांच मध्य एशियाई देशों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है. भारत मध्य एशियाई देशों को अपना पड़ोसी मानता है. विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर ने इस वर्ष कजाख्स्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा की थी. इस वर्ष अक्तूबर में तुर्कमेनिस्तान के विदेशमंत्री से भी उनकी मुलाकात हुई.

भारतीय नौसेना ने अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्र में परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने देश में बने अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव (Mormugao) का 19 दिसम्बर को पहली बार समुद्र में परीक्षण किया. इसका निर्माण मड्गांव डॉक शिप बिल्‍डर्स लिमिटेड (MDSL) ने किया है. इस पोत का नामकरण गोआ के बंदरगाह शहर के नाम पर किया गया है.

मोरमुगांव का निर्माण सितम्‍बर 2016 में उस समय किया गया था जब मनोहर पर्रिकर रक्षामंत्री थे. भारतीय नौसेना ने INS मोरमुगांव को 2022 के मध्‍य में इसे विधिवत् शुरू करने की योजना बनाई है. मोरमुगाओ दूसरा स्वदेशी स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर है, जिसे प्रोजेक्ट P-15B के तहत बनाया गया है. INS विशाखापत्तनम P-15B प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया पहला पोत था. इससे पहले चौथी P-75 पनडुब्‍बी INS वेला को भी नौसेना में शामिल किया गया था.

P-15B प्रोजेक्ट

P-15B प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम, मोरमुगाओ, इंफाल और सूरत नामक कुल चार युद्धपोतों की योजना बनाई गई है. इन जहाजों के लिए 2011 में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे. इन जहाजों को दुनिया भर में सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत निर्देशित मिसाइल विध्वंसक में गिना जाता है.


किदांबी श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत BWF विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं. स्पेन के हुएल्वा में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीकांत को सिंगापुर के लोह कीन यू (Loh Kean Yew) ने पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. BWF विश्व चैंपियनशिप 2021, 12 से 19 दिसंबर, 2021 तक स्पेन के ह्यूएलवा में आयोजित किया गया था.

किदांबी श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप के पुरुषों के एकल में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं. अप्रैल 2018 में, उन्हें BWF रैंकिंग में विश्व नंबर 1 के रूप में स्थान दिया गया था.


20 दिसम्बर: अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 20 दिसम्बर को विश्व अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना है. संयुक्त राष्ट्र ने एकता का संदेश देने के लिए 20 दिसम्बर को ‘अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा 22 दिसंबर 2005 को की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वामपंथी नेता गाब्रिएल बोरिच चिली के नए राष्ट्रपति चुने गये

वामपंथी नेता गाब्रिएल बोरिच को लैटिन अमेरिकी देश चिली का नया राष्ट्रपति चुना गया है. 35 वर्षीय गाब्रिएल आधुनिक चिली के सबसे युवा राष्ट्रपति होंगे. वह मार्च 2022 में पद संभालेंगे. वह चिली के मौजूदा राष्ट्रपति सेबास्चियन पिनेरा का स्थान लेंगे. बोरिच को करीब 56 प्रतिशत वोट मिले हैं. उनके प्रतिद्वंद्वी होसे एंटोनियो कास्ट को 44 प्रतिशत वोट मिले.

भारत सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

भारत सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गया है. फाइनल में भारत का सामना मेजबान बांग्लादेश से होगा. ढाका में भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में नेपाल को 1-0 से हराया. प्रियंका देवी ने 66वें मिनट में गोल कर भारत को विजय दिलाई.

निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक-2021 लोकसभा में पारित

लोकसभा ने 20 दिसम्बर को निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक-2021 पारित किया. इस विधेयक में फर्जी मतदान को रोकने तथा मतदाता सूची को आधार संख्या से जोडने का प्रावधान है. इस विधेयक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रति वर्ष चार अवसर देने का प्रावधान है.

20-25 दिसंबर: सुशासन सप्ताह 2021

20-25 दिसंबर को ‘सुशासन सप्ताह 2021’ (Good Governance Week) मना रहा है. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय तथा पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है. सुशासन सप्ताह का आयोजन “प्रशासन गांव की ओर” थीम के तहत किया जा रहा है.

परिसिमन आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में सात विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया

परिसिमन आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में सात विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव किया है. आयोग ने जम्‍मू डिवीजन में छह विधानसभा सीटें और कश्‍मीर डिवीजन में एक विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है. पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर में नौ सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए तथा सात सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आवंटित करने का प्रस्‍ताव किया गया है. न्‍यायमूर्ति सेवानिवृत्‍त रंजना प्रसाद देसाई की अध्‍यक्षता में इस आयोग का गठन किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top