EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-14 दिसम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

बैंक जमा राशि बीमा भुगतान कार्यक्रम पर एक समारोह आयोजित किया गया

बैंक जमा राशि बीमा भुगतान पर 12 दिसम्बर को नई दिल्ली में एक समारोह “जमाकर्ता प्रथम – पांच लाख रुपये तक गारंटीकृत समयबद्ध जमा बीमा भुगतान” आयोजित किया गया था. इस समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधित किया.

मुख्य बिंदु

  • बैंक जमा पर बीमा सुरक्षा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है. यानी कोई भी बैंक संकट में आता है तो जमाकर्ताओं को पांच लाख रुपये तक जरूर वापिस मिलेगा.
  • यह बीमा सुरक्षा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी- ‘जमा बीमा और साख गारंटी निगम’ (डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन – DICGC) द्वारा उपलब्‍ध कराया जाता है. DICGC 15 जुलाई 1978 को अस्तित्व में आया था.
  • भारत में कार्यरत सभी वाणिज्यिक बैंकों में बचत, चालू, सावधि और आवर्ती जमा खातों में मौजूद जमा राशि बीमा के दायरे में आती है. राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कार्यरत राज्य, केंद्रीय और प्राथमिक सहकारी बैंक भी इसके दायरे में आते हैं.
  • DICGC ने अंतरिम भुगतान का पहला भाग हाल ही में जारी किया है. यह भुगतान उन 16 शहरी सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं के दावों के आधार पर किया गया है, जिन्‍हें रिजर्व बैंक ने प्रतिबंधित कर रखा है. एक लाख से अधिक जमाकर्ताओं के दावों के आधार पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का भुगतान उनके वैकल्पिक बैंक खातों में किया जा चुका है.

विस्तारित दूरी वाली पिनाक रॉकेट प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण

भारत ने 8-10 दिसम्बर को पिनाक रॉकेट प्रणाली (पिनाका ईआर) की परीक्षण श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी की थी. यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में आयोजित किया गया था.

इस परीक्षण में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सेना के साथ फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार इन रॉकेट का परीक्षण कर इनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया.

इस दौरान विभिन्न युद्धक क्षमताओं के साथ उन्नत रेंज के पिनाक रॉकेट का अलग-अलग रेंज में परीक्षण किया गया. सभी परीक्षण संतोषजनक रहे.

मुख्य बिंदु

  • इन रॉकेट प्रणालियों का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के बाद एक निजी उद्योग ने किया है.
  • रॉकेट प्रणाली को पुणे स्थित दो DRDO प्रयोगशालाओं – आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ARDI) और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया है.
  • पिनाक-I MK रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता लगभग 40 किमी है, जबकि पिनाक II संस्करण 60 किमी की दूरी से लक्ष्य को भेद सकता है. पिनाक-ER (MK -I संस्करण) की सीमा का तत्काल पता नहीं चल पाया है.

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब भारत की हरनाज संधू को दिया गया

भारत की हरनाज संधू को 70वां मिस यूनिवर्स (70th Miss Universe) 2021 चुना गया है. संधू की ताजपोशी मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की. 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इस्राइल के इलियट में आयोजित किया गया था.

पंजाब की 21 वर्षीय हरनाज़ संधू ने फाइनल राउंड में पराग्वे की नादिया फरेरा (Nadia Ferreira) और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने (Lalela Mswane) को हराकर ताज अपने नाम किया.

हरनाज संधू से पहले वर्ष 2000 में मिस लारा दत्ता ने यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. तब यह खिताब जीतने वाली वे दूसरी भारतीय सुंदरी थी. दत्ता से पहले 1994 में  का सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं.


ग्वालियर में देश का पहला ड्रोन मेले का आयोजन किया गया

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 11 दिसम्बर को देश का पहला ड्रोन मेले का आयोजन किया गया. मेले में करीब 20 कंपनियों ने अपने ड्रोन प्रदर्शित किए.

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को ड्रोन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने वाले राज्यों में अग्रणी बनाया जायेगा. वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ड्रोन तकनीक युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आई है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सतना में पांच ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे.


प्रोफेसर नीना गुप्ता को रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रोफेसर नीना गुप्ता को विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिये रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार एफाइन बीजगणितीय ज्यामिति (affine algebraic geometry) और कम्यूटेटिव बीजगणित (commutative algebra) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है.

प्रोफेसर नीना गुप्ता कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणितज्ञ हैं. वह रामानुजन पुरस्कार पाने वाली तीसरी महिला हैं. इसके पूर्व उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का वर्ष 2014 युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया था.

रामानुजन पुरस्कार

विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिये रामानुजन पुरस्कार वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार, ‘अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिज़िक्स’ (ICTP) द्वारा भारत सरकार के ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग’ (DST) तथा अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है.


12 दिसम्बर: सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 दिसम्बर को ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस’ (International Universal Health Coverage Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस सारे विश्व में प्रत्येक व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए सभी देशों को बुलाने की संयुक्त राष्ट्र की सर्वसम्मत संकल्प के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2021 के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘स्वास्थ्य के मामले में किसी को पीछे न छोड़ें: सभी के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों में निवेश करें’ (Leave No One Behind When It Comes to Health: Invest in Health Systems for All) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिल्‍ली में इंडिया गेट पर ‘स्‍वर्णिम विजय पर्व’

दिल्‍ली में 12-13 दिसम्बर को इंडिया गेट पर ‘स्‍वर्णिम विजय पर्व’ मनाया जा रहा है. यह कार्यक्रम 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और भारत-बांग्लादेश मैत्री के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था.

अमरीका में भीषण तूफान

अमरीका में भीषण तूफान से कई लोगों की मौत हो गयी है. अमरीका के मध्‍य पश्चिम और दक्षिण में 200 मील के दायरे में आए भीषण तूफान में कई मकान ढह गए. तूफान से प्रभावित राज्‍यों में अरकंसास, इलिनोइस, केंटकी, मिसूरी, मिसीसीपी और टेनेसी शामिल हैं.

बैंकॉक में एशियाई नौकायन चैंपियनशिप

बैंकॉक में एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में भारत के अर्जुन लाल और रवि ने कल पुरुषों के डबल स्‍कल्‍स स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता. भारत के ही परमिंदर सिंह ने पुरुषों के सिंगल स्‍कल्‍स स्‍पर्धा में रजत पदक हासिल किया.

बंगलादेश मुक्ति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला

सीमा सुरक्षा बल (BSF), बंगलादेश मुक्ति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है. इसके तहत त्रिपुरा के अगरतला में इंटीग्रेटिड चेक पोस्ट पर बंगलादेश के सहयोग से एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रधानमंत्री ने काशी विश्‍वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का नए स्‍वरूव में पुनरूद्धार किया गया है. प्रधानमंत्री ने मार्च 2019 में काशी विश्वनाथ धाम की आधारशिला रखी थी.

जी-7 समूह के देशों ने रूस को चेतावनी दी

सात देशों के समूह जी-7 ने चेतावनी दी है कि अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर हमला करते हैं तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रिटेन के लीवरपूल शहर में आयोजित की गई थी. इस बैठक के दौरान जी-7 के शिष्टमंडल ने यूक्रेन के निकट रूसी सैनिकों की तैनाती की एक मत से निंदा की है और रूस को सैनिक पीछे हटाने को कहा.

इजरायल के प्रधानमंत्री की UAE की पहली आधिकारिक यात्रा

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने खाड़ी संबंधों को मजबूत करने के लिए 12 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की है. नफ्ताली बेनेट ने UAE के वास्तविक नेता, क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान के साथ बातचीत करने की योजना बनाई है.

कैथरीन रसेल यूनिसेफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कैथरीन रसेल को संयुक्त राष्ट्र बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के रूप में भी जाना जाता है. कैथरीन रसेल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सहायक हैं. वह राष्ट्रपति कार्मिक के व्हाइट हाउस कार्यालय की भी प्रमुख हैं. रसेल ने हेनरीटा फोर का स्थान लिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top