EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 नवम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

49वां अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2021: तेहरान को बेस्ट ड्रामा सीरीज़ से सम्मानित किया गया

49वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स (49th International Emmy Awards) 2021 की घोषणा 24 नवम्बर को की गयी. पुरस्कार समारोह न्यूयॉर्क शहर से में आयोजित किया गया था.

इस वर्ष एमी अवार्ड्स के लिए भारत से, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सीरियस मेन (Serious Men) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए, सुष्मिता सेन को आर्या (Aarya) में सर्वश्रेष्ठ नाटक के लिए और वीर दास को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के लिए नामांकित किया गया था. हालांकि, भारत उपरोक्त किसी भी श्रेणी में जीत दर्ज नहीं कर सका.

मुख्य अवार्ड्स विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: डेविड टेनेंट, देस (यूके) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: हेले स्क्वॉयर, एडल्ट मटेरियल (यूके) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ नाटक श्रृंखला: तेहरान (इज़राइल)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज: कॉल माई एजेंट सीजन 4 (फ्रांस)

अब तक, एमी पाने वाला एकमात्र भारतीय शो दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) है जिसने 2020 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ से सम्मानित किया गया था. इस वेब-सीरीज़ के निर्माता और निर्देशक रिची मेहता हैं. इसमें अभिनेत्री शेफाली शाह ने मुख्य किरदार निभाया है.

अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स: एक दृष्टि

  • अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स एक टेलीविजन मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है.
  • इस पुरस्कार को अकेडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सायांसेस/ इंटरनेशनल अकैडमी ऑफ़ टेलीविजन आर्ट्स एंड सयांसेस द्वारा प्रदान किया जाता है.
  • इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है.

स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS वेला का मुंबई में नौसेना गोदी में जलावतरण किया गया

स्वदेश निर्मित स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS वेला (INS Vela) का 25 नवम्बर को मुंबई में नौसेना गोदी में जलावतरण किया गया. यह प्रोजेक्ट 75 के तहत चौथी स्टेल्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी है.

  • INS वेला का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने फ्रांस के नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने स्कॉर्पिन श्रेणी की छह पनडुब्बियों के निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए फ्रांस के नेवल ग्रुप के साथ समझौता किया था. INS कलवरी, INS खंदेरी और INS करंज के बाद INS वेला इस श्रृंखला की चौथी पनडुब्बी है.
  • INS वेला, डीजल-इलेक्ट्रिक से चलने वाला एक अटैक पनडुब्बी है. इसकी लंबाई 67.5 मीटर और ऊंचाई 12.3 मीटर है जबकि इसकी बीम की लंबाई 6.2 मीटर है.
  • वेला जलमग्न होने पर 20 समुद्री मील की शीर्ष गति तक पहुँच सकता है जबकि इसकी सतह की शीर्ष गति 11 समुद्री मील तक होती है. इसमें पावर के लिए 360 बैटरी सेल के साथ चार MTU 12V 396 SE84 डीजल इंजन शामिल हैं.

मैग्‍डेलेना एंडरसन स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

मैग्‍डेलेना एंडरसन, स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनीं गयी हैं. स्वीडन की संसद ने एंडरसन को प्रधानमंत्री बनाए जाने को मंजूरी दी. इससे पहले, सोशल डेमोक्रेट नेता स्टीफन लॉफवेन को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था.

सात साल तक सरकार में वित्त मंत्री रहीं सुश्री एंडरसन के पक्ष में 117 सदस्‍यों ने वोट डाला. सुश्री एंडरसन ने 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री गोरान परसोन की राजनीतिक सलाहकार के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया था.


पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण का तथ्य-पत्र जारी किया किया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के (NFHS-5) में भारत से संबंधित प्रमुख संकेतकों का तथ्य-पत्र 24 नवम्बर को नई दिल्ली में जारी किया. इस तथ्य-पत्र में देश की जनसंख्या, पुनर्प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण जैसे अन्य प्रमुख संकेतक शामिल हैं.

यह पत्र 2019-2021 के सर्वेक्षण से संबंधित है, जो 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है. सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा अन्य उभरते मुद्दों से संबंधित विश्वसनीय और तुलनात्मक डेटा प्रदान करना है.

तथ्य-पत्र के मुख्य बिंदु

  • सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कुल प्रजनन दर 2.2 से कम होकर 2 हो गई है.
  • पूर्ण टीकाकरण अभियान के अलावा 23 माह से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के मामले में काफी सुधार हुआ है, जो कि अखिल भारतीय स्तर पर 62 प्रतिशत से बढ़ कर 75 प्रतिशत हो गया.
  • रिपोर्ट के अनुसार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 11 में 23 माह से 12 वर्ष आयु वर्ग के 75 प्रतिशत बच्चे हैं, जिनका पूर्ण टीकाकरण कर लिया गया है. ओडिसा में पूर्ण टीकाकरण वाले सबसे अधिक 90 प्रतिशत बच्चे हैं.
  • अब हर 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं. आजादी के बाद ये भी पहली बार है जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी 1 हजार से ऊपर पहुंची है. इससे पहले 2015-16 में हुए NFHS-4 में ये आंकड़ा हर 1,000 पुरुष पर 991 महिलाओं का था.
  • सर्वे में कहा गया है कि बच्चों के जन्म का लिंग अनुपात अभी भी 929 है यानी अभी भी लोगों के बीच लड़के की चाहत ज्यादा दिख रही है. महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जी रही हैं.
  • सर्वे के अनुसार एक महिला के अब औसतन 2 बच्चे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों से भी कम है.

भारत, मालदीव व श्रीलंका के तट रक्षक बलों के बीच सैन्य अभ्यास ‘दोस्ती’ आयोजित किया गया

भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ का आयोजन 20-24 नवंबर 2021 को किया गया था. यह त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ का 15वां संस्करण था जिसका आयोजन मालदीव में किया गया था.

भारत-मालदीव-श्रीलंका त्रिपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य तट रक्षक बल सहयोग को बढ़ाना, संबंधों को और मजबूती देना तथा परिचालन क्षमता को बढ़ाना था.

अभ्यास ‘दोस्ती’

अभ्यास ‘दोस्ती’ 1991 में भारतीय और मालदीव के तट रक्षकों के बीच शुरू किया गया था. श्रीलंका 2012 में पहली बार अभ्यास में शामिल हुआ था.


अमरीका ने ताइवान को आगामी लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया

अमरीका  में बाइडेन प्रशासन ने ताइवान को उन 110 देशों की सूची में शामिल किया है जिन्हें आगामी लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. अमरीकी विदेश विभाग ने यह घोषणा 24 नवम्बर को की थी. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा. अमरीका का यह कदम ताइवान के साथ एकजुटता दर्शाता है मगर इससे चीन को नाराज करने का जोखिम भी है.

इस सम्मेलन में भारत, ब्रिटेन, ब्राजील और जापान को भी आमंत्रित किया गया है. फिलिपिंस और पोलैंड भी आमंत्रित देशों में है. अमेरिका के नाटो सहयोगी तुर्की को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है.

मध्य पूर्व में, केवल इज़रायल और इराक को सूची में जोड़ा गया है. अमेरिका के पारंपरिक अरब सहयोगी मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सभी अनुपस्थित हैं. अफ्रीकी देशों में केन्या, कांगो, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और नाइजर को आमंत्रित किया गया है.

श्री बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोकतंत्र शिखर सम्मेलन आय़ोजित करने की घोषणा की थी.


25 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 नवम्बर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. यह दिवस महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘ऑरेंज द वर्ल्ड: अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा समाप्त करें!’ (Orange the World: End Violence against Women Now!) है.


24 नवम्बर: गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

24 नवम्बर को सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस (Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day) है. सिखों के 8वें गुरु हरिकृष्ण राय जी की अकाल मृत्यु हो जाने की वजह से गुरु तेगबहादुर जी को गुरु बनाया गया था. गुरु तेग बहादुर जी ने देश के अधिकांश भागों में गुरु नानक देवजी की शिक्षाओं का प्रचार किया था. गुरु तेग बहादुर जी ने 111 शबद और 15 रागों की रचना की थी और उनकी शिक्षाओं और रचनाओं को गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल किया गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को चार महीने बढ़ाने की स्वीकृति

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को और चार महीने बढ़ाने की स्वीकृति दी है. योजना के पांचवें चरण में इसे मार्च 2022 तक बढाने का फैसला लिया गया है. इस चरण के अंतर्गत 53 हजार 344 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. (PMGKAY) के माध्यम से देश के लगभग 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है. यह योजना 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद शुरू की गई थी.

शंघाई सहयोग संगठन परिषद की बीसवीं बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) परिषद की बीसवीं बैठक 25 नवम्बर को कजाख्‍स्‍तान की अध्‍यक्षता में नूर सुल्‍तान में आयजित किया जा रहा है. विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर वर्चुअल माध्‍यम से हो रही इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे. शासनाध्‍यक्षों के शंघाई सहयोग संगठन परिषद की बैठक वार्षिक रूप से होती है और इसमें संगठन के व्‍यापार और आर्थिक कार्य सूची पर विचार विमर्श होता है तथा वार्षिक बजट का अनुमोदन किया जाता है.

अमरीका ने 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाला

अमरीका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी विदेश नीति के हितों को देखते हुए चीन की 12 कंपनियों समेत 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है. अमरीकी वाणिज्य मंत्री जीना एम. राइमोंडो ने कहा कि इससे अमरीकी प्रौद्योगिकी के चीन तक पहुंचने पर रोक लगेगी.

26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जायेगा

संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान के अनुमोदन के उपलक्ष्‍य में 26 नवम्बर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जायेगा. प्रधानमंत्री ने 2015 से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी. संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संबोधित करेंगे.

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने संबंधी विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है. ये तीन कृषि कानून हैं- किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य अधिनियम- 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम-2020 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-2020. ये अधिनियम पिछले वर्ष संसद के मानसून सत्र में पारित किए गए थे. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस विधेयक पेश किया जायेगा.

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को जारी रखने की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है. इस प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षुओं को 3054 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की मंजूरी दी गई है. इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक उत्‍तीर्ण प्रशिक्षुओं को नौ हजार जबकि डिप्‍लोमा करने वाले प्रशिक्षुओं को आठ हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी.

वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ता देशों ने 50 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए भारत, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्रिटेन जैसे अन्य प्रमुख वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ता देशों के तालमेल से कच्‍चे तेल के रणनीतिक भंडार से लगभग 50 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा की है.

13वां एशिया-यूरोप शिखर सम्मेलन

13वां एशिया-यूरोप शिखर सम्मेलन 25-26 नवम्बर तक वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन का विषय है – साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को सुदृढ़ बनाना. यह शिखर सम्मेलन एशिया यूरोप बैठक की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top