EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 नवम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्‍ट्रपति ने सशस्‍त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 नवम्बर को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्‍त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार और विशिष्‍ट सेवा अलंकरण से सम्‍मानित किया.

सप्‍पर प्रकाश जाधव – कीर्ति चक्र

राष्‍ट्रपति ने अभियांत्रिकी कोर के सप्‍पर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत शांतिकाल का दूसरा उच्‍चतम वीरता पुरस्‍कार कीर्ति चक्र से सम्‍मानित किया. श्री जाधव ने जम्‍मू-कश्‍मीर में एक अभियान के दौरान आतंकवादियों की साजिशों को विफल किया था.

मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल – शौर्य चक्र

मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया. उन्‍होंने पांच आतंकवादियों का सफाया किया और दो सौ किलोग्राम विस्‍फोटक सामग्री बरामद करने में अहम भूमिका निभाई.

नायब सूबेदार सोमबीर – शौर्य चक्र

नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया. उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर में एक अभियान के दौरान एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया था.

ग्रुप कैप्‍टन वर्धमान अभिनंदन – वीर चक्र

ग्रुप कैप्‍टन अभिनन्‍दन वर्धमान को वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया. उन्‍होंने अपने कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण तथा शत्रु के सामने अदम्‍य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्‍तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया

समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को साल 2021 के ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ के लिए चुना गया है. इसकी घोषणा इंदिरा गांधी स्मारक न्यास ने हाल ही में की थी. पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने ‘प्रथम’ को इस पुरस्कार के लिए चुना था.

समाजसेवी संस्था एनजीओ ‘प्रथम’ को यह पुरस्कार भारत और दुनिया भर में कमजोर तबकों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के प्रति समर्पित होने के लिए दिया जा रहा है. ‘प्रथम’ एनजीओ की स्थापना फरीदा लांबे और माधव चव्हाण ने 1994 में मुंबई में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा देने के लिए की थी.

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार: एक दृष्टि

  • इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है. 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी.
  • यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास द्वारा ‘शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास’ के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थाओं को दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है.
  • पहला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 1986 में ‘पार्लामेंटेरिअंस फार ग्लोबल ऐक्शन’ नमक संस्था को दिया गया था.
  • वर्ष 2017 का इंदिरा गांधी पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रदान किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया था.
  • वर्ष 2018 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वाइरन्मन्ट’ (CSE) को दिया गया था. CSE की वर्तमान महानिदेशक सुनीता नारायण हैं.

आंध्र प्रदेश सरकार ने विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास अधिनियम वापस लिया

आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन राजधानियों से संबंधित विवादास्पद कानून (सभी क्षेत्रों का विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास अधिनियम) वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने 22 नवम्बर को विधानसभा में इसके बारे में घोषणा की.

वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने इस कानून को 2020 में पारित किया था. इसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां बनाना था.

आंध्र प्रदेश में इस प्रस्तावित कानून को लेकर पिछले दो वर्षों से विरोध प्रदर्शन हो रहे थे.


21 नवम्बर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) मनाया जाता है. यह दिवस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता के स्तंभ का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने विश्व टेलीविजन दिवस मनाये जाने की शुरुआत 1996 में की थी. पहला विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर 1997 को मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतमाला के अंतर्गत 65 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतमाला के चरण एक और दो के अंतर्गत 65 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार 2025 तक दो लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है.

वित्‍तमंत्री ने श्रीनगर में आयकर भवन ‘द चिनार’ का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन जम्‍मू कश्‍मीर ने श्रीनगर के राजबाग में एक नया आयकर भवन-सह-आवासीय परिसर ‘द चिनार’ का उद्घाटन किया. 2005 में आतंकवादी हमले में यह आयकर भवन क्षतिग्रस्त हो गया था.

ब्रिटेन ने कोवैक्सीन को अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए स्वीकृत दी

ब्रिटेन ने भारत बायोटेक द्वारा भारत में निर्मित कोवैक्सीन को अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए कोविड वैक्सीन की स्वीकृत सूची में शामिल कर लिया है. इस कदम से ब्रिटेन की यात्रा करने वाले लोगों को अब पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं होगी. इससे पहले WHO ने कोवैक्सीन को आपात उपयोग की सूची में शामिल कर लिया था, जिसके कारण ब्रिटेन ने 22 नवंबर से कोविड की स्वीकृत वैक्सीन की सूची में इसे शामिल करने की घोषणा की.

F1 कतर ग्रांड प्रिक्स 2021

ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राईवर लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने 2021 F1 कतर ग्रांड प्रिक्स का ख़िताब जीत लिया है. मैक्स वेर्स्टाप्पेन (Max Verstappen) (रेड बुल-नीदरलैंड) दूसरे और फर्नांडो अलोंसो (Fernando Alonso) (अल्पाइन- स्पेन) तीसरे स्थान पर रहे.

मणिपुर में जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानी रानी गायदिन्‍ल्‍यू के संग्रहालय की आधारशिला

गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्‍यम से मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लुआंगकाओ गांव में जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानी रानी गायदिन्‍ल्‍यू के संग्रहालय की आधारशिला रखी. इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस संग्रहालय का निर्माण ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान राज्‍य के स्‍वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्‍मान देने के लिए किया जा रहा है.

टाटा लिटरेचर लाइव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

अनीता देसाई को टाटा लिटरेचर लाइव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Tata Literature Live! Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया है. भारतीय कवि आदिल जुसावाला को 2021 के लिए कवि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top