EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
6-7 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन और मैकमिलन को दिया गया.

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और ब्रिटेन के डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) को संयुक्त रूप से दिया गया है.

उन्हें यह पुरस्कार ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस’ (asymmetric organocatalysis) के विकास के लिए दिया गया है. उन्होंने 2000 में एक दूसरे से स्वतंत्र होकर तीसरे प्रकार के कटैलिसीस (catalysis) का विकास किया था. इसे एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस कहा जाता है और यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है.

तीन वैज्ञानिकों को जलवायु संबंधी खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार

वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमरीका के स्यूकूरो मनाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन (Klaus Hasselmann) और इटली के जॉर्जियो पारिसी (Giorgio Parisi) को देने की घोषणा की गई है.

स्यूकूरो मनाबे और क्लॉस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वसनीय के लिए सम्मानित किया गया है. जिओर्गिओ पारिसी को परमाणु से ग्रहों के भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए सम्मानित किया गया था.

अमरीका के प्रिंसटन विश्‍वविद्यालय के स्यूकूरो मनाबे और जर्मनी के मैक्‍स प्‍लांक मौसम विज्ञान संस्‍थान के क्लॉस हैसलमैन को पुरस्‍कार की आधी राशि मिलेगी. शेष आधी राशि इटली के सेपिएंजा विश्‍वविद्यालय के जॉर्जियो पारिसी को दी जाएगी.


चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जूलियस और पटापाउटियन को दिया गया

चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस (David Julius) और अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को देने की घोषणा की गयी है.

उन्होंने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. ये खोजें नई दर्द निवारक दवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं. इस विकास और ज्ञान का उपयोग पुराने दर्द सहित कई रोग स्थितियों के लिए उपचार विकसित करने के लिए किया जा रहा है.
जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार…»


रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार सफल परीक्षण किया

रूस ने हाल ही में अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार सफल परीक्षण किया था. इस मिसाइल का नाम ‘जिरकॉन’ (Zircon) है जिसे सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया और बेरिंट सागर के तट पर स्थित एक नकली (मॉक) लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया.

जिरकॉन: एक दृष्टि

यह पहली बार है जब जिरकॉन मिसाइल का प्रक्षेपण पनडुब्बी के जरिये किया गया. इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था. इसे 2022 में रूसी नौसेना में शामिल किया जाएगा.

जिरकॉन ध्वनि की गति से नौ गुना (मैक 9) तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और यह 1,000 किलोमीटर (620 मील) सीमा क्षेत्र में लक्ष्य को निशाना बना सकती है.

सॉलिड-फ्यूल इंजन के साथ बूस्टर स्टेज जिरकॉन को सुपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है. इस चरण के बाद, तरल-ईंधन से युक्त एक स्क्रैमजेट मोटर इसे हाइपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है.

जिरकॉन का उद्देश्य रूसी क्रूजर, युद्धपोत और पनडुब्बियों को बांटना है. यह रूस में विकसित कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है.


वाहन स्क्रैपिंग नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन और दंडात्‍मक कार्रवाई अधिसूचित की गयी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन स्क्रैपिंग नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन और दंडात्‍मक कार्रवाई अधिसूचित की है. इस नीति में वाहन मालिकों को पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने के लिए प्रोत्साहन देने तथा दंड से बचने की व्यवस्था की गयी है.

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के रख-रखाव और उनमें ईंधन की लागत अधिक आती है. नई नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन के रूप में ऐसे नए वाहनों के लिए पंजीकरण प्रमाण-पत्र शुल्क में छूट होगी, जो किसी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केन्‍द्र में वाहन जमा कराने के प्रमाणपत्र के आधार पर खरीदे जायेंगे.

1 अप्रैल 2021 से 15 साल पुरानी कार के लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क पांच हजार रुपये और नए वाहन के पंजीकरण का शुल्क सिर्फ छह सौ रुपये होगा.


भारतीय हॉकी टीम 2022 बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों में हिस्‍सा नहीं लेगी

भारतीय हॉकी टीम ने 2022 के बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों में हिस्‍सा नहीं लेने का फैसला किया है. कोविड महामारी और भारत से आने वाले यात्रियों के साथ भेदभावपूर्ण क्‍वारंटीन  नियमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि भुवनेश्‍वर में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्‍व कप टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड द्वारा अपनी टीम न भेजने के फैसले के एक दिन बाद यह निर्णय आया है.

हॉकी इंडिया ने कहा है कि कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंग्‍लैंड में अपनी टीम भेजने का खतरा नहीं उठा सकती.


अक्टूबर माह का पहला सोमवार: विश्व आवास दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व आवास दिवस 4 अक्टूबर को मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना है. वर्ष 2021 के विश्व आवास दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘कार्बन मुक्त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना’ है.


4-10 अक्टूबर: विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह, ‘स्पुतनिक-1’ के प्रक्षेपण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

प्रत्येक वर्ष 4 से 10 अक्टूबर को विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक उत्सव है. इस वर्ष यानी 2021 के विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह का विषय ‘अंतरिक्ष में महिलाएं’ है. विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह, विश्व के पहले मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक-1 के प्रक्षेपण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. स्पुतनिक-1 का प्रक्षेपण 4 अक्टूबर 1957 को तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा किया गया था.


5 अक्टूबर: विश्व शिक्षक दिवस से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन अध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में यह 26वाँ विश्व शिक्षक दिवस है. वर्ष 2020 के विश्व शिक्षक दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘शिक्षा पुनर्प्राप्ति के केंद्र में शिक्षक’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गोवा फुटबॉल क्लब ने पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

गोवा फुटबॉल क्लब ने पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है. कोलकाता में 3 अक्तूबर को खेले गये फाइनल में गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 1-0 से हरा कर यह टूर्नामेंट जीता. विजेता टीम के लिए कप्तान एडुआर्डो बेडिया ने गोल किया.

मोटर दुर्घटना में सहायता के लिए पुरस्कार योजना

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे परोपकारी व्यक्तियों के लिए पुरस्कार योजना शुरू की है, जो मोटर वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाएंगे. इस योजना का उद्देश्‍य सड़क दुर्घटना जैसी आपातकालीन स्थितियों में पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने में मदद के लिए लोगों को प्रेरित करना है.

भारत और जापान के बीच नौसेना अभ्‍यास-जि‍मैक्‍स

भारत और जापान के बीच 6 से 8 अक्तूबर तक नौसैन्य अभ्‍यास ‘जि‍मैक्‍स’ का आयोजन अरब सागर में किया जा रहा है. इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य संचालन प्रक्रियाओं की साझा समझ विकसित करना और विभिन्‍न क्षेत्रों में समुद्री सहयोग के अत्‍याधुनिक तौर-तरीकों के जरिये आपसी संचालन क्षमता बढाना है.

विश्व जूनियर चैंपियनशिप

पेरू की राजधानी लीमा में ISSF जूनियर विश्‍व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में एश्‍वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरूषों की 50 मीटर राइफल में नया विश्‍व रिकार्ड बनाते हुए स्‍वर्ण पदक जीत लिया है. महिला वर्ग में, भारत की 14 वर्षीय निशानेबाज नाम्या कपूर ने मनु भाकर को पीछे छोड़कर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. नाम्या स्‍वर्ण जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की निशानेबाज बन गई हैं.

अमरीका की उप-विदेशमंत्री भारत यात्रा पर

अमरीका की उप-विदेशमंत्री वेंडी शरमन तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं. वे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से भारत-अमरीका द्विपक्षीय एजेंडा और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की हाल की अमरीका यात्रा के परिणामों की समीक्षा पर बातचीत कर रही हैं. बैठक के दौरान दक्षिण एशिया संबंधित क्षेत्रीय, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा.

जी-20 देशों के संसद अध्‍यक्षों का सम्‍मेलन

जी-20 देशों के संसद अध्‍यक्षों का सम्‍मेलन 7 अक्‍तूबर से 9 अक्‍तूबर तक इटली में आयोजित किया जाएगा. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्‍व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है. सम्‍मेलन के बाद एक संयुक्‍त वक्‍तव्‍य जारी किया जाएगा.

भारत में बिजली की मांग ICRA की रिपोर्ट

रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारत की बिजली की मांग 8-8.5% बढ़ने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 की अवधि के दौरान अखिल भारतीय बिजली की मांग साल-दर-साल आधार पर 12.7% बढ़कर 707 अरब यूनिट हो गई है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top